26.9 C
Chandauli
Saturday, October 31, 2026

Buy now

Home Blog Page 731

जुमला नहीं रोजगार चाहते हैं देश के युवाः अंकित यादव

बोले‚ बेरोजगारी के जनक हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

चंदौली। सपा के फायर ब्रांड युवा नेता अंकित यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केा बेरोजगारी का जनक करार दिया। इस दौरान उनके जन्मदिन अवसर पर मुगलसराय कस्बे में रिक्शा खींचकर विरोध दर्ज कराया। कहा कि देश के युवाओं को जुमला नहीं रोजगार चाहिए। नरेंद्र मोदी ने देश से वादे किए और उनका वोट बटोरा‚ लेकिन उसे पूरा करने की बजाय वादाखिलाफी कर बैठे। भाजपा की सरकार ने देश व प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया। नौकरी का तोहफा देने का वादा करने वाली नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश को नोटबंदी व जीएसटी का गहरा आघात दिया। जिसके असर से आज भी देश उबर नहीं पाया है। इस बीच प्राइवेटाइजेशन की मार भी रोजगार सृजन पर गहरा आघात पहुंचाने का काम किया है‚ जिससे रोजगार के अवसर तेजी से घट रहे और युवा नौकरी खोते जा रहे हैं। युवा सपाइयों ने तख्त पर लिखे श्लोगन के जरिए सरकार से दो करोड़ नौकरियों का सवाल भी सरकार से पूछा। इस मौक़े पर यूथ ब्रिगेड के ज़िलाध्यक्ष आरिफ़ सिद्दूकी,छात्र नेता विकास यादव, चाहत सिंह, आदित्य चौधरी, रोहित यादव, रमेश, सूरज गुप्ता, विक्की, प्रह्लाद, सुनील शानू नौजवान शामिल रहे।

मौसम अलर्ट: देर रात यहा चमक गरज, के साथ हों सकता है बारिश किसान रहे सतर्क

 चंदौली। लखनऊ केंद्र द्रारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार की  रात 11.00बजे तक जनपद के कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारीश होने की संभावना है मौसम विभाग के वैज्ञानिक कृष्ण मुरारी पांडेय ने किसानों से अपील किया है कि किसान रात में अपने  खेतों की रखवाली करने जा जाए इससे खतरा हो सकता है। कहा कि आस पास के लोग सिवान अथवा पेड़ो के नीचे ना बैठे खुले में आकाशीय बिजली गिरने की जादा संभावना रहती है। इससे खुले में ना रहे।

कांग्रेसियों ने कद्दू काटकर जताया विरोध‚ मनाया बेरोजगारी दिवस

पंडित कमलापति पार्क में कद्दू के साथ विरोध जताते यूथ कांग्रेसी।


चंदौली। जिला यूथ कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष माघवेंद्र मूर्ति ओझा ने देश में बढ़ती बेरोजगारी के लिए नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि नोटबंदी से देश उबरने में लगा था। इसी बीच भाजपा सरकार ने जीएसटी लागू कर देश को दोहरी मार दी। इन दोनों कुनीतियों के कारण देश आज भी उबर नहीं पाया और बेरोजगारी तेज रफ्तार से बढ़ रही है। इस दौरान युवा कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पंडित कमलापति पार्क गए।
जिलाध्यक्ष माघवेंद्र मूर्ति ओझा ने कहा कि युवाओं के बेरोजगार होने का मुख्य कारण नोटबंदी व गलत तरीके से जीएसटी को लागू करना है। कोरोनाकाल में मोदी सरकार में करोड़ों युवाओं को अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ा। बढ़ती बेरोजगारी के बावजूद आज प्रधानमंत्री अपना जन्म दिवस देश में मनवा रहे है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने विरोध स्वरूप कद्दू काटकर अपना विरोध दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए कोई सकारात्मक पहल नहीं की। आज कांग्रेस युवाओं की आवाज बनकर सरकार से सवाल पूछ रही है। जिला उपाध्यक्ष विकास खरवार ने कहा कि आगे आने वाले समय में यूथ कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी, जिसमें सरकार की नाकामियां, जनविरोधी कार्यों को मजबूती के साथ रखा जाएगा और भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के जन समर्थन मांगा जाएगा। इस अवसर पर सर्वेश पांडेय, संदीप दुबे, दिलीप यादव, आकाश द्विवेदी, हरिशंकर सिंह, अमन, विवेक सिंह, ज्ञान प्रकाश, सुजीत कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।

…आजादी के 75 साल बाद भी सेमर–साधोपुर गांव को पक्की सड़क मयस्सर नहींǃ

नक्सल प्रभावित गांव सेमर-साधोपुर में कीचड़ से होकर गुजरते हैं ग्रामीण
नौगढ़। यदि कोई राजनेता या अफसर विकास के कसीदे पढ़े या बड़े-बड़े दावे करता नजर आए तो उसका हाथ पकड़िए और नौगढ़ बांध की तलहटी में बसे सेमर-साधोपुर गांव खींच लाइए। यकीनन उसकी आंखें शर्मा जाएगी और वह खुद ही खुद को झूठा साबित कर बैठेगा। जी हां! यह वही गांव है जहां बुनियादी सुविधाएं के लिए गांव के बच्चे से लगायत बुजुर्ग यहां तक की महिलाएं, हर दिन जद्दोजहद करता है। बारिश में तो यहां की स्थितियां और भी नारकीय हो जाती है। शुक्रवार को सेमर-साधोपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आयी जिसने नीति आयोग के आंकड़े को फिर से पुष्ट किया कि वाकई चंदौली जिला विकास के मामले बहुत पिछड़ा हुआ है।
नक्सल प्रभावित नौगढ़ के पहाड़ों पर बसे सेमर-साधोपुर में बिजली, पानी, सड़क व शिक्षा जैसी सुविधाओं का अभाव कायम हैं। यहां के बच्चे जहां शिक्षा अर्जन के लिए दूरदराज के इलाकों में जाते हैं, वहीं ग्रामीण जीविकोपार्जन के लिए दिहाड़ी मजदूरी व कामकाज की तलाश में दूसरे इलाकों पर आश्रित रहते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि सेमर साधोपुर गांव में आवागमन के लिए पक्की सड़क नहीं है। ऐसे में बरसात के मौसम में गांव से करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय करना लोहे के चने चबाने जैसा अत्यंत दुरूह व मुश्किल है। नौगढ़ बांध के ऊपर से होकर कीचड़ से लथपथ होते हुए बच्चों को जूनियर हाईस्कूल औरवाटांड़ आते-जाते है। इसी रास्ते से गांववासी 20 किलोमीटर दूर नौगढ़ बाजार पहुंचकर आवश्यक वस्तुओं की खरीद व ब्लाक तथा तहसील स्तरीय कार्यों का निष्पादन करना पड़ता है।वहीं हाईस्कूल की शिक्षा गांव से 8 किलोमीटर की दूरी पर आसीन राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमसोत मे जाकर के करने में अनेकानेक असुविधाओ के दौर से शिक्षार्थियों को गुजरना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार जायसवाल ने बताया कि नौगढ़ से बिहार राज्य की सरहद के समीप स्थित क्षेत्र के गहिला गांव तक पक्की सड़क बनी है।जिसके बीच रास्ते में लगभग 2 किलोमीटर तक का भाग औरवाटांड़ बांध का है जो कि कच्चा है। जिससे सेमर साधोपुर गांव जाने के लिए सड़क है जो वन विभाग का आधिपत्य में है जिस पर बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के सड़क पर पत्थर चौका या इंटरलॉकिंग का कार्य ग्राम पंचायत से नहीं कराया जा सकता है। इसके लिए उच्चस्तरीय अधिकारियों व प्रदेश सरकार को पत्र प्रेषित किया जाएगा।

ग्राइंडर चलाने के दौरान हुआ हादसा,युवक की मौत

काम करते समय हाथ से छूटकर गले पर गिरा ग्रान्डर गला कटने से युवक की मौत
कमालपुर कस्बा ब्यवसायी बालमुकुंद रस्तोगी 44 वर्ष शुक्रवार के दिन 11 बजे के करीब अपने जनरल स्टोर व इलेक्ट्रॉनिक दुकान में इलेक्ट्रिक ग्रान्डर से छड़ काट रहा था तभी अचानक ग्रैन्डर हाथ से छूट कर मुँह व गले को रेतते हुए जमीन पर गिर गया साथ साथ बाल मुकुंद भी जमीन पर लहू लुहान हो कर गिर गया पास के दुकानदारों ने आनन फानन में निजी चिकित्सालय ले गए जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ब्यापारी की मृत्यु की खबर मिलते ही सभी ब्यापारी अपनी दुकानें बंद कर शोक संवेदना करने बालमुकुंद के घर पहुँच गए सूचना मिलते ही मौके पर पूर्व विधायक मनोजकुमार सिंह डब्लू पहुचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा इस पर मौके पर पूर्व विधायक मनोजकुमार सिंह ने एस ओ धीना को पोस्टमाटर्म कराने की बात कही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया

गरीबो के उत्थान के लिए भाजपा कटिबद्ध , शशिशंकर

चंदौली।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 71 वें जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ भाजपा नेता शशि शंकर सिंह एड के नेतृत्व में पं कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों से कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीर्घायु होने की कामना करें। देश के प्रधानमंत्री ने तमाम ऐसी योजनाएं चलाई है जो गरीबों को इसका लाभ मिल रहा है उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत का योजना इसमें शामिल है। भारती योजना के तहत गरीबों को निशुल्क इलाज की व्यवस्था है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, शिवराज सिंह, सीएमएस श्रीमती उर्मिला सिंह, डॉ संजय, डॉ अजय सिंह, जैनेन्द्र राम, राकेश मिश्रा, संतोष कश्यप, राजन सिंह, रवि शर्मा, अरविंद सिंह, वैष्णव कुमार, विनोद गुप्ता, आशुतोष अग्रहरि, सुरेश मौर्या, अविनाश सिंह, विजय मौर्या इत्यादि रहे।

हाईटेंशन तार से युवक झुलसा‚ गरीबी देख मनोज डब्लू बोले उठाउंगा ईलाज का खर्च

कमालपुर। चंदौली जिले के कमालपुर कस्बे स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक के सामने वाले छत पर शुक्रवार की सुबह शमशाद नामक 18 वर्षीय युवक हाई टेंशन बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया बताया  छत के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज का तार गया है सुबह 10 बजे के करीब शमशाद टेन्ट हाऊस के उद्घाटन का पोस्टर लगाने जा रहा था‚ तभी हल्की बारिश शुरू हो गई उस समय वह हाईटेंशन करेंट की जद में आ गया। एचटी तार के सम्पर्क होते ही जोर की आवाज आई लोग अपने दुकानों से निकल छत के ऊपर  दौड़ पड़े देखा तो छत पर युवक बुरी तरह झूलसा पड़ा था। इसके बाद ग्रामीणों ने शमशाद को जुट के बोरे पर लिटाकर छत से नीचे उतारा गया 108 नम्बर एम्बुलेश बुलाकर सीएचसी धानापुर ले गए‚ जहाँ बुरी तरह झुलसे शमशाद की गम्भीरत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। जानकारी होते ही सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उक्त युवक के पिता अत्यंत गरीब हैं जो पिता कमालुद्दीन कपड़ा सिलाई का काम करते है उनके पांच पुत्र में शमशाद चौथे नम्बर पर है।

एचटी करेंट से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराते मनोज सिंह डब्लू।

चलती बाइक बनी आग का गोला, जाने क्या है पूरा मामला


चंदौली मुगलसराय थाना अंतर्गत जीटी रेलवे स्टेशन गेट संख्या दो पर चलती बाइक आग का गोला बन गई। यह नजारा देख आसपास लोगों में हड़कंप मच गया आसपास के लोग इधर उधर भागने लगे जहां भगदड़ की स्थिति बन गई  वही बाइक चालक किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाया।आसपास के लोगों ने किसी तरह बाइक चालक को बचाते हुए आग पर काबू पाया नहीं तो किसी बड़ा घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।

गोंड-खरवार जाति के प्रमाण–पत्र की समस्या को लेकर तहसीलदार से मिले मनोज डब्लू

सकलडीहा तहसीलदार से मुलाकात करते मनोज सिंह डब्लू।

 
सकलडीहा। खरवार व गोंड समाज का जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने पर समाज के लोगों में आक्रोश है। गुरूवार को खरवार समाज के लोगों ने पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को पत्रक देते हुए तहसील प्रशासन से प्रमाण पत्र जारी करने की मांग उठाया है। इस दौरान तहसीलदार से मिलकर प्रमाण पत्र जारी करने की मांग किया। चेताया कि प्रमाण पत्र जारी नही होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया।तहसील प्रशासन की ढ़ुलमुल रवैया के कारण लम्बे समय से गोंड और खरवार समाज के लोग जाति प्रमाण पत्र को लेकर परेशान है। कई बार धरना प्रदर्शन के बाद भी अधिकारियों द्वारा कोरा आश्वासन दिया गया। आक्रोशित खरवार समाज के लोग मुन्ना खरवार के नेतृत्व में पूर्व विधायक व सपा नेता मनोज सिंह डब्लू को पत्रक सौपा प्रमाण पत्र जारी कराने की गुहार लगाया। आरोप लगाया कि प्रमाण पत्र तहसील प्रशासन और लेखपाल व कानूनगों द्वारा जारी करने को लेकर भारी शोषण किया जा रहा है। आक्रोशित खरवार समाज के लोगों ने प्रमाण पत्र जारी नही होने पर सरकार की विभिन्न योजना से वंचित होने की बात कही। अंत में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू तहसीलदार डा. वंदना मिश्रा से मिलकर खरवार समाज का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग किया। तहसीलदार द्वारा जांच कर प्रमाण पत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर सपा नेता सेचन सिंह यादव, मुन्ना खरवार, गणेश, बुद्धिराम खरवार, मनोज, आशु, सतीश, भुल्लन खरवार, बाबूलाल खरवार आदि मौजूद रहे।

बस से टकराई तेज़ रफ़्तार स्कोर्पियो उड़े परखच्चे दो की मौत

अहरौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर गुरुवार की शाम महालक्षमी पेट्रोल पंप के सामने ओवर ब्रिज पर स्कार्पियो व बस के टक्कर में स्कार्पियो सवार दो लोगो की मौके पर मौत हो गई।बता दें कि बस वाराणसी से सोनभद्र की तरफ जा रही थी एवं स्कॉर्पियो सोनभद्र से वाराणसी की तरफ जा रहा था लेकिन स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि व असंतुलित होकर डिवाइडर को पार करते हुए बिपरीत दिशा से आ रही बस से जा टकराई जिसके कारण स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए ।संयोग रहा कि पुल पर दोनों तरफ डिवाइडर होने के कारण बस नीचे  गिरने से बच गई नहीं तो बस बीस फीट नीचे गिर जाती तो और बड़ा हादसा हो जाता सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने जेसीबी की मदद से प्राइवेट बस को एक किनारे कराया और स्कार्पियो में फंसे दो युवकों को गैस कटर के सहारे घण्टो मस्कत करने के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला स्कार्पियो में सवार की पहचान थाना क्षेत्र के घाटमपुर जय प्रकाश सिंह 32वर्ष जो कि सफाई कर्मी बताया गया जिसकी तैनाती नरायनपुर ब्लाक में है वही दूसरा युवक भी सफाई कर्मी है बताया जा रहा है जो कि थाना क्षेत्र अदलहाट थाना क्षेत्र केशवपुर नरायनपुर निवासी राजेन्द्र उम्र 33 वर्ष हैं। पुलिस ने जब दोनों युवकों को बाहर निकाला तो मौत हो चुकी थी दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वह घटना की जानकारी परिजनों को दिया घटना के बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व पुलिस के लोग पहुंच गए घटना को लेकर काफी देर तक सड़क पर जाम लगा रहा

Chandauli
overcast clouds
26.9 ° C
26.9 °
26.9 °
68 %
1.8kmh
85 %
Sat
27 °
Sun
29 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Verified by MonsterInsights