35.1 C
Chandauli
Sunday, July 5, 2026

Buy now

सामाजिक न्याय के सशक्त प्रहरी थे रामविलास पासवान: दिलीप पासवान

- Advertisement -

तेतरिया दलित बस्ती में श्रद्धापूर्वक मनी रामविलास पासवान की जयंती
चंदौली। क्षेत्र के ग्राम सभा तेतरिया स्थित पासवान बस्ती में रविवार को जननायक रामविलास पासवान की जयंती श्रद्धापूर्वक  मनाई गई। इस दौरान समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

इस दौरान दिलीप पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान का जीवन जनसेवा, सामाजिक न्याय, समानता और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके अटूट समर्पण का  उदाहरण रहा है। उन्होंने समाज के गरीब, वंचित, दलित, पिछड़े और शोषित वर्गों की आवाज़ को संसद से लेकर सरकार तक मजबूती से उठाया। राजनीति में रहते हुए उन्होंने हमेशा संविधान की मूल भावना, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
रामविलास पासवान ने अपने संघर्ष, सादगी और जनहितकारी कार्यों से करोड़ों लोगों का विश्वास अर्जित किया। वे केवल एक सफल राजनेता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय के सशक्त प्रहरी और वंचित समाज की उम्मीद के प्रतीक थे। विभिन्न सरकारों में मंत्री रहते हुए उन्होंने देश के विकास, जनकल्याण और गरीबों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। उनका मानना था कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का प्रकाश पहुँचना चाहिए।

कहा कि आज भी उनके विचार, संघर्ष और जनसेवा की विरासत देश के करोड़ों लोगों को प्रेरित कर रही है। सामाजिक न्याय और समान अवसरों के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बना रहेगा। इस दौरान अजय पासवान, सुजीत पासवान, सुबाष पासवान, लाल पासवान, नखडू पासवान, बचाऊ  पासवान, धीरज पासवान, रॉबिन पासवान, सिया राम पासवान, सुनील पासवान,  राजेंद्र पासवान, गोरख पासवान, शिवम पासवान, सूरज पासवान, सचिन पासवान ,मरछु पासवान उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights