29.8 C
Chandauli
Sunday, September 20, 2026

Buy now

नूडल्स कम्पनी के मालिक से एक लाख 25 हजार की लूट

- Advertisement -

जौनपुर‚ पूर्वांचल डेस्क। जौनपुर जनपद के पवांरा क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों द्वारा कम्पनी मालिक काे लुटने का मामला सामने आया है। भुक्तभोगी के मुताबिक दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उससे एक लाख पचीस हजार रुपये की लूट की है। वहीं पुलिस मामले को लूट न मानकर पैसे के लेन–देन से जुड़ा हुआ बता रही है।

बताते हैं कि सतहरिया में नूडल्स पास्ता बनाने वाली कम्पनी के मालिक सूरज मिश्रा मछलीशहर में वसूली करने गए थे। शाम को 7 बजे वह अपनी मोटरसाईकिल से लौट रहे थे। इसी बीच पवांरा बाजार के पास उन्हें दो बाइक पर सवार तीन बदमाश ने घेर लिया और मारपीट कर उनके बैग में रखे एक लाख 25 हजार रुपये नकदी लूट ले गये।अचानक हुई घटना से हतप्रभ नूडल्स कम्पनी का मालिक घायलावस्था में मौके पर पड़ा रहा‚ जिसे वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने देखा तो घटना की जानकारी फौरन स्थानीय थाने को दी। सूचना के बाद थानाध्यक्ष मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सतहरिया मे भर्ती कराया गया‚ जहां पर उनका इलाज किया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि लूट नहीं है पैसे के लेन देन का मामला है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights