27 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

दलितों के खिलाफ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाए पुलिस-प्रशासन: दिलीप पासवान

- Advertisement -

खजुरा गोलीकांड में मृत तारकेश्वर के शव का हुआ पोस्टमार्टम
Young Writer, चंदौली।
यूपी-बिहार बार्डर स्थित खजुरा बाजार में हुए गोली कांड में मृत तारकेश्वर पासवान के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। दौरान मृतक के परिजन व ग्रामीणों की भारी भीड़ पोस्टमार्टम हाउस पर नजर आयीं। वहीं जनपद के कई जनप्रतिनिधियों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन यादव मृतक तारकेश्वर पासवान के परिजनों से मिले। घटना के बाबत जानकारी ली और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए जाने की बात कही। कहा कि समाज में अपराध व अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

सपा नेता दिलीप पासवान ने भाजपा शासित प्रांतों की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कहा कि दलितों के साथ आपराधिक घटनाएं बढ़ी है, जो गंभीर चिंता का विषय है। चंदौली जनपद व प्रांतीय इलाके में हत्याएं आम बात हो गयी है। पुलिस-प्रशासन अपनी कार्य प्रणाली व निष्पक्ष कार्यवाही से यह सुनिश्चित करें कि यहां सरकार व पुलिस की इकबाल कायम है न की अपराधियों का। इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी करते हुए उन्हें कठोर सजा दिलाई जाए। साथ ही दलितों के खिलाफ हो रही आपराधिक घटनाओं को भी पुलिस-प्रशासन रोके।

बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने भी खजुरा की घटना पर दुख व्यक्त किया। कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है और जरूरत पड़ी तो परिवार को न्याय दिलाने के लिए बसपा अंतिम दम तक प्रयास करेगी। इस अवसर पर सपा नेता चंद्रशेखर यादव, रतन सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव, बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम, तिलकधारी बिंद, उमापति उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights