34.1 C
Chandauli
Sunday, September 20, 2026

Buy now

सबका हित व सबका कल्याण करना ही सपा की प्राथमिकताः जितेंद्र कुमार

- Advertisement -

चकिया में बैठक के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों संग पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार।


चकिया। नगर के एक निजी लान में रविवार को समाजवादी पार्टी विधानसभा चकिया के ब्राह्मण समाज के लोगों की आवश्यक बैठक पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी 2022 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पूर्ण बहुमत से मुख्यमंत्री बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।
इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो सर्वसमाज के हित को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक भागीदारी देने के साथ ही उनका चहुमुखी विकास किया जाएगा। कहा कि ब्राह्मण समाज के शंखनाद से आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में विजय पताका लहराया जाएगा। उन्होंने बैठक के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जाकर पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करने की अपील की। बैठक में सीपी उपाध्याय, उपेन्द्र बेचन दुबे, पंकज दूबे, राम प्यारे शुक्ला, रामानन्द पांडेय, गुड्डू मिश्रा, ओम प्रकाश पाण्डेय, पप्पु पांडेय, भरत तिवारी, रविन्द्र नाथ द्विवेदी, संतोष मिश्रा, सहदेव मिश्रा, लक्ष्मीकान्त पाठक मौजूद थे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights