26.2 C
Chandauli
Tuesday, September 22, 2026

Buy now

प्रान नंबर व एनपीएस के लिए शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव न बनाए विभाग

- Advertisement -

खंड शिक्षाधिकारी सदर से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

Young Writer, चंदौली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) ब्लाक इकाई चंदौली का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार बीआरसी पहुंचकर खण्ड शिक्षाधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह से मिला। इस दौरान शिक्षकों ने एनपीएस के तहत प्रान नंबर आवंटन के लिए विभाग की ओर से बनाए जा रहे अनावश्यक दबाव की जानकारी दी। बताया कि प्रान नंबर नहीं होने की दशा में वेतन अवरूद्ध करने की बात कही जा रही है, जिससे शिक्षक मानसिक तनाव में है। लिहाजा किसी भी शिक्षक का वेतन रोका न जाए और ना ही इसे लेकर किसी शिक्षक का मानसिक शोषण किया जाए।
इस दौरान शिक्षक कुंवर विरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इन दिनों बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों पर तैनात शिक्षकों को प्रान नंबर आवंटन के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। जबकि शासनादेश में स्पष्ट है कि कोई भी शिक्षक स्वैच्छिक रूप से नवीन पेंशन स्कीम को अपना सकता है। इसकी अनिवार्यता का उल्लेख शासनादेश में नहीं है। बावजूद इसके इन दिनों शिक्षकों को फोन करके प्रान नंबर आवंटन कराने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। इसके लिए अप्रत्यक्ष रूप से वेतन रोकने की धमकी भी दी जा रही है। इस कारण कई शिक्षक मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। विभाग के इस कृत्य का प्रभाव स्कूलों के शिक्षण कार्य पर भी पड़ रहा है। लिहाजा शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए शासनादेश के अनुरूप नवीन पेंशन स्कीम को स्वैच्छिक ही रहने दिया जाए। इसके लिए अनावश्यक व अविधिक दबाव किसी भी शिक्षक के ऊपर न बनाया जाए। अन्यथा की दशा में शिक्षक इसका प्रतिकार व आंदोलन करने पर विचार कर सकते हैं। इस अवसर पर दशरथ प्रसाद, अजय सिंह, मनोज शर्मा, धनंजय सिंह, आशुतोष सिंह, मुहम्मद जावेद आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights