29.6 C
Chandauli
Monday, September 21, 2026

Buy now

सैयदराजा पुलिस ने रोड रोलर चलाकर नष्ट किया 58 लाख का शराब

- Advertisement -

चन्दौली। न्यायालय के आदेश पर सैयदराजा थाना पुलिस ने बुधवार को पकड़ी गई 58 लाख की देशी व अंग्रेज़ी शराब को रोड रोलर चलवाकर नष्ट किया। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों व नगर के लोगों की भारी भीड़ जमा रही।
कोतवाल शेषधर पांडेय की देख रेख में 112 मुक़दमों में जब्त 10806 लीटर अंग्रेज़ी शराब व 2587 लीटर देशी शराब  की बोतलों को न्यायालय के आदेश पर बुधवार की दोपहर थाने के पीछे राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के बंद पड़े सर्विस रोड पर फैलाकर रोड रोलर से पुलिस द्वारा नष्ट किया गया। उसके बाद उसके बोतलों व पैकेटों को बग़ल में गड्ढा कर उसमे डाल कर मिट्टी से दबा दिया गया। शराब नष्ट करने के दौरान शरद कुमार आबकारी निरीक्षक, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी बंगाली, वरिष्ठ लिपिक सीजीएम न्यायालय रऊफ, उपनिरीक्षक ज़मीरुदीन ख़ान, विजय राय सहित सैयदराजा की पुलिस मौजूद रही। सीओ सदर रामबीर सिंह ने बताया की वर्ष 2020 व 2021 में 112 मुक़दमों में पकड़ी गई लगभग 58 लाख की शराब बरामद की गई थी उसे न्यायालय से आदेश कराकर उसको आज नष्ट किया गया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights