38.3 C
Chandauli
Friday, June 13, 2025

Buy now

खजुरा गोलीकांड:भतीजा गांव में पीड़ित परिवार से मिले बसपा नेता अमित यादव लाल,संभव मदद का दिया आश्वासन

- Advertisement -

चंदौली। यूपी बिहार बॉर्डर के समीप खजुरा बाजार में बदमाशों ने दिनदहाड़े यूपी के दो युवकों को गोली मारकर फरार हो गए थे। जिसमें भतीजा गांव निवासी तारकेश्वर की मौत हो गई थी। वही झांसी गांव निवासी कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया था। मंगलवार को बसपा नेता व सैयदराजा के पूर्व प्रत्यासी अमित यादव लाल व मंडल प्रभारी डॉ बिनोद कुमार पीड़ित परिवार से मिले। और उनको ढाढ़स बधाया। साथ ही और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस दौरान डॉ बिनोद कुमार ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था स्थिर पड़ी है। जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। प्रदेश में बेखौफ बदमाश सरेआम हत्या लूट अराजकता जैसे अपराध को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन पुलिस निर्दोष लोगों को ही प्रताड़ित कर रही है। अमित यादव लाल ने कहा कि विगत दिनों पूर्व धानापुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े हत्या जैसी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। और पुलिस बदमाशों के पकड़ से दूर रही भाजपा सरकार में जनता के लिए पुलिस का व्यवहार शोषण और अत्याचारी बन चुका है। प्रदेश में प्रतिदिन कहीं लूट कहीं हत्याएं हो रही है। जिससे जनता का भाजपा सरकार और पुलिस से भरोसा उठ चुका है।इस दौरान अवधेश यादव, मुन्ना यादव,छोटे लाल यादव, उमा राम, मुरली,राजन खान मौजूद रहें।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights