31.1 C
Chandauli
Sunday, September 6, 2026

Buy now

तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश से दो ट्रांसफार्मर जले,बिजली संकट से परेशान रहे उपभोक्ता

- Advertisement -


चंदौली। मुख्यालय पर शनिवार की रात तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। जिला अस्पताल और शंकर मोड़ पर लगे ट्रांसफार्मर प्रभावित होने से दोनों स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ट्रांसफार्मर जलने के कारण आसपास के उपभोक्ताओं को पूरी रात बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं शंकर मोड़ के आसपास रहने वाले लोगों के घरों में अंधेरा छा गया। उमस और गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खराब ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त करने का प्रयास करते रहे। कर्मचारियों ने काफी देर तक ट्रांसफार्मर को ठीक करने की जद्दोजहद की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने मोबाइल ट्रांसफार्मर लगा कर बिजली आपूर्ति बहाल कराया जहा उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द दोनों जले ट्रांसफार्मरों को बदलकर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights