चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन के वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026 के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुकृति मिश्रा के निर्देशन एवं वृक्षारोपण प्रभारी दिलशाद अंसारी के प्रयासों से परिसर में बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। अभियान में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्राध्यापक प्रो. पंकज कुमार झा, प्रो. रीतू खरवार, प्रो. रजनीश कुमार, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. अरविंद कुमार, रवींद्र यादव, डॉ. अमित कुमार विश्वकर्मा एवं अमित कुमार उपस्थित रहे। कर्मचारियों में कार्यालय अधीक्षक डॉ. अनुराधा पांडे, बिनोद कुमार, भावना जायसवाल, राजेश गुप्ता, सर्वजीत, राजेंद्र प्रसाद तथा बुद्धू ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों में अंजू, रोशनी, तान्या, आशुतोष, अंकित और कार्तिकेय तिवारी सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण किया। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान किया।

