21.8 C
Chandauli
Saturday, November 7, 2026

Buy now

रिश्तेदारी में आए युवक की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम

- Advertisement -


चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के सुढना गांव में रिश्तेदारी में आए 27 वर्षीय युवक की तालाब में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकलवाया। और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि बिहार कैमूर जनपद के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित विदामन चक निवासी अख्तर अली (27) सुढना गांव में अपने रिश्तेदार अमजद के यहां आया हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे तालाब में गिर गया। तालाब में अधिक पानी होने के कारण वह डूबने लगा और उसकी मौत हो गई। काफी देर तक अख्तर के घर वापस नहीं लौटने पर रिश्तेदारों को चिंता हुई। उसकी तलाश करते हुए परिजन और ग्रामीण तालाब की तरफ पहुंचे, जहां अनहोनी की आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर हमराहियों के साथ पहुंचे कंदवा थाना प्रभारी विनोद कुमार अंचल ने गोताखोरों और ग्रामीणों की सहायता से युवक का शव तालाब से बाहर निकलवाया। युवक की मौत की खबर मिलते ही रिश्तेदारों में चीख-पुकार मच गई।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights