चंदौली। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सकलडीहा तिराहे के समीप ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया उनके कब्जे से कुल चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान माटी गांव निवासी शरफराज नट उर्फ विशाल व इब्राहिम पुर गांव निवाई पवन गोंड के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के पास से शाइन और सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद की। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे आसपास के जिलों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें एकत्रित करते थे। और बाद में बिहार ले जाकर बेच देते थे। ताकि अपनी शान-शौकत पूरी कर सकें। अभियुक्तों की निशानदेही पर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में छिपाई गई दो और मोटरसाइकिल होंडा शाइन और टीवीएस सुपर भी बरामद की गईं। बरामद सभी वाहनों के संबंध में ई-चालान ऐप से जांच कर उनके असली मालिकों की पुष्टि की गई। साथ ही दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। इस दौरान सदर कोतवाल बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, कस्बा इंचार्ज बीरेन्द्र कुमार यादव, कांस्टेबल अखिलेश यादव, बीर बहादुर यादव, आर्दश शर्मा मौजूद रहे।

