22.6 C
Chandauli
Wednesday, October 21, 2026

Buy now

सिसौरा पाल बस्ती में टेंपो चोरी का किया प्रयास

- Advertisement -


कंदवा। थाना के ठीक पीछे सिसौरा पाल बस्ती में मंगलवार की रात राजकुमार पाल के दरवाजे पर खडी टेंपो पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ करना चाहा। हालांकि जाग हो जाने से चोर अपने मकसद मे कामयाब नहीं हो सके। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाही का भरोसा दिया है।
बताते हैं कि सिसौरा गांव निवासी राजकुमार पाल टेंपो के सहारे अपनी आजीविका चलाते हैं। रोज की भांति टेंपों घर के बाहर दरवाजे पर खडी कर घर मे सपरिवार सो रहे थे। भुक्तभोगी की मानें तो रात ग्यारह बजे के बाद अज्ञात चोरों द्वारा टेंपो के हैंडल का ताला तोड़कर अपने साथ चुराकर ले जाने की कोशिश की गई। हालांकि आहट पाकर चोर सिसौरा बकौडी मार्ग पर घर के पास ही मार्ग के बीचोबीच टेंपो छोडकर भाग खडे हुए। बुधवार की अल सुबह भुक्तभोगी को जानकारी होने पर 112 नंबर पुलिस को सूचना दी गई। तत्पश्चात स्थानीय प्रशासन को भी मामले से अवगत कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस को मौके पर जुटी भीड़ के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा। तत्पश्चात भुक्तभोगी द्वारा मामले की लिखित तहरीर दी गई है। यही नहीं भुक्तभोगी राजकुमार की माने तो करीब 1 माह पूर्व उनके दरवाजे पर बंधी करीब दर्जन भर बकरियां चोरी हो गई थी पुलिस को लिखित तहरीर भी दी गई लेकिन अब तक न ही बकरियां मिली और ना ही चोर पकडे जा सके वहीं अमरदेव पाल की भैंस भी दरवाजे से गायब हो गई थी जिससे न सिर्फ राजकुमार बल्कि पूरे गांव के लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली से खिन्नता व्याप्त है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights