चंदौली। मुख्यालय स्थित बिछिया कैम्प कार्यालय पर बृहस्पतिवार को किसान न्याय मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। साथ ही उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कठिन परिश्रम करके समाजवादी राजनीत की जो लकीर खींची है। वो देश के सुनहरे पन्नो में लिखा गया है। उन्होंने 1967 में पहली बार सबसे कम उम्र के एमएलए बन कर नया कृतिमान स्थापित किया। उसके बाद से उन्होंने राजनीति की रण में कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा। अपने मेहनत व ईमानदारी के बल पर दो बार प्रधानमंत्री बनते-बनते रह गए। आज के राजनीतिक युवा मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व व कृतित्व से सबक ले और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाये अवसर पर महेंद्र प्रसाद यादव, शमीम अहमद मिल्की, इंद्रजीत शर्मा, श्रीराम सिंह चौहान, बाबूलाल यादव, मजहर भाई, अशफाक, सुरेंद्र चौरसिया, सुशील कुमार, अंजू चौहान, आदि उपस्थित रहें। संचालन स्वामी भजनानंद ने किया।