24.2 C
Chandauli
Wednesday, November 4, 2026

Buy now

Chandauli:न्यायालय के मुद्दे पर डिप्टी सीएम से मिले अधिवक्ता,बोले नही बढ़ रहा न्यायालय निर्माण का कार्य

- Advertisement -


चंदौली। संयुक्त बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कलेक्ट्रेट में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने चंदौली जिला न्यायालय निर्माण के मुद्दे को मजबूती के साथ रखा। कहा कि तमाम प्रयासों के बाद भी जिला न्यायालय निर्माण का कार्य आगे बढ़ नहीं पा रहा है। शासन स्तर पर जो भी अवरोध है उसे दूर कर जिला न्यायालय के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाना नितांत आवश्यक है। क्योंकि यह न सिर्फ अधिवक्ताओं से जुड़ा मामला है, बल्कि यह चंदौली जिला मुख्यालय के विकास से जुड़ा हुआ है, जो जिला गठन के बाद 27 वर्षों से कायम है। इसके बाद अधिवक्ताओं ने पत्रक सौंपकर जिला न्यायालय समेत चंदौली से जुड़े अन्य समस्याओं से अवगत कराया और मांग किया कि उसका तत्काल निस्तारण कर चंदौली के विकास को गति प्रदान किया जाए। इस अवसर पर शैलेंद्र प्रताप सिंह, राकेश रत्न तिवारी, अनिल कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, शमशुद्दीन, सुल्तान अहमद, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights