26.9 C
Chandauli
Saturday, October 31, 2026

Buy now

Cuandauli:संदिग्ध परिस्थितियों में अधिवक्ता की मौत,विकास भवन के पास मिला शव

- Advertisement -


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के समीप विकास भवन के पास शनिवार को एक अधिवक्ता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शहाबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी अधिवक्ता निखिलेश चंद्र गौतम 40 वर्ष के रूप में हुई। उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि अधिवक्ता निखिलेश चंद्र गौतम बिछिया गांव स्थित अपनी ससुराल में रहकर प्रतिदिन कचहरी आते-जाते थे। शनिवार को विकास भवन के समीप उनका शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की खबर मिलते ही साथी अधिवक्ताओं और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। अधिवक्ता की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इस दौरान राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्मेजय सिंह ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना की सभी पहलुओं से जांच कर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाना चाहिए। इस बाबत थाना प्रभारी दुर्गेश यादव ने बताया कि विकास भवन के समीप एक अधिवक्ता का शव मिला है। जिसको कब्ज में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights