32 C
Chandauli
Friday, September 18, 2026

Buy now

आजादी के 79 साल बाद भी अंधेरे में ओरवाटांड़ पुरवा,वन विभाग की आपत्ति से अटका विद्युतीकरण

- Advertisement -

चंदौली। नौगढ़ ब्लाक क्षेत्र की चिकनी ग्राम पंचायत के ओरवाटांड़ पुरवा में आजादी के 79 साल बाद भी सैकड़ों परिवार बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीण वर्ष 2021 से गांव में विद्युतीकरण कराने की मांग को लेकर अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं। हाल ही में बिजली विभाग की ओर से गांव में विद्युत लाइन लगाने के लिए करीब 50 खंभे गिराए जाने के बाद ग्रामीणों को जल्द घर रोशन होने की उम्मीद जगी थी। लेकिन वन विभाग की आपत्ति के चलते विद्युतीकरण का कार्य एक बार फिर अधर में लटक गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि खंभे पहुंचने के बावजूद विद्युत लाइन बिछाने का कार्य शुरू नहीं कराया जा रहा है। वन विभाग की ओर से रास्ते को लेकर आपत्ति जताई गई है। ग्रामीणों का दावा है कि मौके पर पहले से ही करीब 20 फीट चौड़ा कच्चा रास्ता मौजूद है, जिसका इस्तेमाल आवागमन के लिए किया जाता है। ऐसे में वन विभाग की आपत्ति से गांव में बिजली पहुंचाने का काम प्रभावित हो रहा है।समस्या से परेशान ग्रामीण शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर वन विभाग की आपत्ति दूर कराते हुए विद्युतीकरण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली के अभाव में बच्चों की पढ़ाई सहित रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान गुल्लू कुमार, दीपक कुमार, शिवपूजन, बिन्दा राममुनि, बिजेंद्र रामहरि, अर्जुन गोबिंद रमेश, लीलावती रामचेला, अशोक सिंह, महेंद्र, पप्पू, सतेंद्र मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights