37.9 C
Chandauli
Friday, April 24, 2026

Buy now

Chandauli:नगर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान,नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों पर होंगी कार्यवाई

- Advertisement -

चंदौली। नगर में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को सीओ सदर एवं कोतवाल विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने नगर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और नियमों का उल्लंघन करने वालों दुकानदारों के खिलाफ सख्ती दिखाई।

अभियान के दौरान पटरी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपनी दुकानें नाले के पीछे ही लगाएं, जिससे सड़क पर आवागमन बाधित न हो।  चेतावनी दी कि यदि कोई दुकानदार नियमों की अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने कहा कि अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती है। और आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वही उन्होंने ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के खिलाफ भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए दर्जन भर वाहनों का चालान किया। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। और कई लोग नियमों का पालन करते नजर आए। बताया कि नगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारु रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस ने नागरिकों और दुकानदारों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें। जिससे नगर में व्यवस्था बनी रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights