27.4 C
Chandauli
Thursday, September 10, 2026

Buy now

Chandauli:संदिन्ध परिस्थिति में नाबालिग ने लगाई फांसी,मचा हड़कंप

- Advertisement -


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के धुरी कोट गांव में शनिवार को एक 17 वर्षीय नाबालिग ने संदिग्ध परिस्थिति में फंसी लगा कर आत्महत्या कर ली जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों में तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बाबते है कि धुरिकोट गांव निवासी सूर्यनाथ यादव दूध के व्यापारी है जो सुबह दूध देने बाजार गए थे। इसी दौरान उनकी नाबालिग बेटी शीतल 17 वर्ष ने संदिन्ध परिस्थिति में घर के अंदर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। पिता बाजार से घर आए तो कमरे के अंदर का नजारा देख दहाड़े मारकर रोने लगे जिसे देख भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।उन्होंने ने घटना की जानकारी पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने मौक़े पर जांच पड़ताल कर तत्काल शव को जब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत सदर कोतवाल विन्देश्वरी पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights