24.3 C
Chandauli
Monday, October 26, 2026

Buy now

Chandauli जिले का पहला बैडमिंटन कोर्ट उद्घाटित‚ डीएम-एसपी ने खेला पहला मैच

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद मुख्यालय स्थित चंदौली पालिटेक्निक के परिसर में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नरेन्द्र यादव, जिला पर्यटन अधिकारी नितिन द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं अन्य अधिकारी की उपस्थिति में दो कोर्ट के ’बैडमिंटन हाल’ का शुभारंभ किया गया। बैडमिंटन कोर्ट बनने से जनपद के युवाओं एवं आमजन की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। जनपद में बैडमिंटन के क्षेत्र में उत्सुक युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। इससे जनपद के युवाओं में अपूर्व उत्साह है। बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण क्रिटिकल गैप्स योजना अंतर्गत निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग, चंदौली द्वारा कराया गया है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights