चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट एसओजी टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर ट्रकों व अन्य वाहनों से लूटपाट करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के एक सदस्य के पैर में गोली मार दी साथ ही चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से अवैध असलहा,कारतूस और नगदी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार उपेंद्र यादव पर बिहार में लूट, छिनैती और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले पहले से दर्ज हैं।
बताते है कि 17 मई को अमेठी निवासी ज्ञानेन्द्र तिवारी ने सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि बनारस से बिहार जाते समय भगवानपुर नहर के पास चार अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर मारपीट की और 42 हजार रुपये लूट लिए। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली सभी बदमाश भगवान पुर तालाब के समीप मौजूद है। पुलिस की सूचना पर पुलिस ने मौक़े पर पहुँचक तत्काल घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी।जवाबी कार्रवाई में उपेंद्र यादव नामक आरोपी के पैर में गोली लगी। जब कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी उपेंद्र यादव मंजय कुमार बहादुर ठठेरा ने बताया सभी हाईवे और सुनसान स्थानों पर राहगीरों को निशाना बनाते थे। गिरोह के सदस्य कभी महिला का भेष धारण कर तो कभी मदद मांगने के बहाने वाहन रुकवाते थे। वाहन रुकते ही चालक से मारपीट कर नगदी और कीमती सामान लूट लेते थे। इस दौरान सीओ देवेंद्र कुमार,सदर कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय,मंडी चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

