चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशों पर रविवार को भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों के संचालन में समय परिवर्तित करने का आदेश जारी किया है।
जनपद के समस्त परिषदीय अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालय 20 अप्रैल से सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। जो अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।उक्त निर्णय छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

