31.8 C
Chandauli
Tuesday, September 22, 2026

Buy now

Chandauli:शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बीएसएस से मिला पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल

- Advertisement -


चंदौली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला। ज़िले में शिक्षकों की समस्याओं को अवगत कराया साथ ही चेताया कि जल्द ही शिक्षकों के समस्याओं को दूर नही किया गया तो शिक्षक आंदोलन को बाध्य होंगे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आनलाइन किए गए। चयन वेतनमान पत्रावलियों को जल्द से निस्तारित किया जाए। जिले में जिन शिक्षकों के ऊपर कार्यवाही हुई है। उसको सामूहिक रूप से निस्तारित किया जाए। ड्रॉपआउट बच्चों को लेकर शिक्षकों को प्रताणित न किया जाए। बीएसए सचिन कुमार ने जल्द ही शिक्षकों के समस्याओं का निस्तारण करने का भरोसा दिलाया। राकेश कुमार गुप्ता, अमरनाथ दुबे, प्रेम शंकर मिश्रा, शशि कुमार, संजय यादव, विजय बहादुर सिंह, केशरी नंदन जायसवाल, विजयी प्रसाद शाह, आफताब, मुनव्वर हुसैन, अभिषेक उपाध्याय,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights