32.2 C
Chandauli
Saturday, September 12, 2026

Buy now

Chandauli:समाधान दिवस में सुनी गई फरियादियों की समस्याएं,समयबद्ध निस्तारण के दिए गए निर्देश

- Advertisement -


चंदौली। सदर कोतवाली परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार आनंद राज सिंह और कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान पांच प्रार्थना पत्रों में दो का मौक़े से निस्तारण कर दिया गया।
इस दौरान नायब तहसीलदार और सदर कोतवाल ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना पत्र का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। फरियादियों की समस्याओं को अनावश्यक रूप से लंबित रखने अथवा निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करने और दोनों पक्षों की बात सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। और प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेजा गया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights