26.9 C
Chandauli
Wednesday, September 23, 2026

Buy now

किसानों को नैनो उर्वरकों के इस्तेमाल के प्रति किया जागरूक

- Advertisement -


चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को इफको की ओर से उर्वरकों के समुचित एवं संतुलित उपयोग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों ने किसानों और सहकारिता विभाग से जुड़े लोगों को नैनो उर्वरकों के महत्व और उपयोग की जानकारी दी।कृषि अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने धान की फसल में नैनो यूरिया के प्रयोग की जानकारी देते हुए बताया कि 15 लीटर पानी की टंकी में 75 एमएल यानी तीन ढक्कन नैनो यूरिया के साथ 15 एमएल नैनो जिंक का प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने आगामी गेहूं की फसल में नैनो डीएपी से बीज उपचार की विधि भी बताई। इसके तहत प्रति किलो बीज में पांच एमएल नैनो डीएपी के प्रयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और सागरिका के छिड़काव की विधि भी विस्तार से समझाई गई। अधिकारियों ने बताया कि नैनो उर्वरकों के उचित इस्तेमाल से खेती की लागत कम करने के साथ फसल की गुणवत्ता एवं उत्पादन में सुधार किया जा सकता है। इफको रीजनल मैनेजर अक्षय कुमार पांडेय ने जैव उर्वरक, नैनो उर्वरक तथा नैनो उर्वरकों की विशेष योजनाओं की जानकारी दी। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक रविकांत सिंह ने सचिवों को व्यापार बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, रविकांत सिंह, अक्षय कुमार पांडेय सहित एडीसीओ, एडीओ, शाखा प्रबंधक, क्षेत्र अधिकारी मयंक कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights