31.2 C
Chandauli
Friday, August 21, 2026

Buy now

कैली रोड पर पुलिस का पैदल गश्त,अतिक्रमण हटवाकर दी चेतावनी

- Advertisement -


चंदौली। नगर के अतिव्यस्तम कैली रोड पर कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र कुमार यादव ने गुरुवार को पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और आम लोगों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी भी प्राप्त की।
गश्त के दौरान सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तत्काल अतिक्रमण हटवाया। कस्बा इंचार्ज ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया कि वे अपनी दुकानों का सामान सड़क पर न रखें, जिससे यातायात बाधित हो और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़े। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights