31.8 C
Chandauli
Tuesday, September 22, 2026

Buy now

गोलियां की तड़तड़ाहट से थर्राया यूपी बिहार-बॉर्डर मचा-अफरा तफरी एक की मौत

- Advertisement -


चंदौली। यूपी बिहार बॉर्डर पर शुक्रवार को हौशला बुलंद बदमाशों ने दो युवक को गोली मारकर फरार हो गए। घटना से वहा मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों व परिजनों ने तत्काल अपने निजी साधन से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वही दूसरे युवक का इलाज़ जारी है।
बताते है कि सैयदराजा थाना क्षेत्र भतीजा गांव निवासी तारकेश्वर पासवान 28 वर्ष व सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव निवासी कृष्णा पासवान 18 वर्ष खजुरा बाजार में किसी काम से गए थे। इसी दौरान कार से आए हौसला बुलंद बदमाशों में दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिसमें तारकेश्वर को सर पैर व पेट में गोली लगी वही कृष्णा के हाथ व पैर में गोली लगी घटना को लेकर मौक़े पर अफरा-तफरी मच गई। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों व परिजनों ने निजी साधन से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान तारकेश्वर की मौत हो गई। वही कृष्णा का इलाज चल रहा है। घटना को लेकर जिला अस्पताल में यूपी बिहार भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही। युवक की मौत सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल में परिजनों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights