चंदौली। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय हथियानी में बुधवार को परीषदीय विद्यालयों का जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के सभी विकास खण्ड के बालक व बालिका वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसका उद्घाटन प्रधानाध्यापक कुंवर बीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। साथ ही मानव जीवन में खेल की महत्ता पर भी रोशनी डाली।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद विद्यार्थियों के लिए बहुत जरूरी है। खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने से छात्रों की फिजिकल एक्सरसाइज होता है, जिससे उनका मन-मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं जो विद्यार्थी जीवन के लिए बहुत जरूरी है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सफलता पर प्रधानाध्यापक कुंवर विरेंद्र प्रताप सिंह ने खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा व ट्रेनिंग देने वाले शिक्षकों के मेहनत को भी सराहा। कहा कि विद्यालय में तैनात शिक्षक बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ ही अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करते हैं और समय-समय पर उनका मार्गदर्शन कर उनके अंदर व्याप्त कमियों को भी दुरूस्त करने का काम किया जाता है। बालिका वर्ग में सदर ब्लाक की हथियानी विद्यालय की छात्राओं ने शहाबगंज की टीम को शिकस्त देकर चैम्पियन बनी। वहीं बालक वर्ग में बारिश के कारण फाइनल मुकाबला रद्द कर दिया गया, जिस कारण सदर ब्लाक की हथियानी व नियामताबाद की टीम संयुक्त विजेता रहीं। इस अवसर पर विवेकानन्द, अशोक, अर्जुन कुमार मिश्रा, रामाज्ञा तिवारी, संदीप सिंह, जमील अहमद, संगम, देव सिंह, संजय सिंह, मनोज पांडेय, अजीत कुमार सिंह, सउद अहमद, आशीष कुमार सिंह, विजय कुमार, लोकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

