चंदौली। आगामी डाला छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को उपजिलाधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया और सीओ सदर नामेंद्र रावत ने बुधवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न तालाबों एवं छठ पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों एवं पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष तालाबों व घाटों पर पहुंचकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। अधिकारियों ने घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, साफ-सफाई रखने और सुरक्षा के लिए उपयुक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही तालाबों के आस-पास की पर्याप्त संख्या में असंतुलित उपकरणों को करने को कहा गया है। ताकि किसी भी तरह की आपत्ति की स्थिति में स्वचालित मदद दी जा सके। इस दौरान सदर कोतवाल त्रिवेणी सिंह मौजूद रहे।

