30.3 C
Chandauli
Thursday, October 22, 2026

Buy now

तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर की चपेट ने आने से अधेड़ की मौत,फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर की तलाश में जुटी पुलिस

- Advertisement -


नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख्वाजा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शनिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। वही टैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित मौक़े से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही वाहन की तलाश में जुट गई।
बताते हैं कि क्षेत्र के अधियार की मंडई गांव निवासी श्यामलाल यादव 60 वर्ष शनिवार की शाम घर से गंजख्वाजा जा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर की चपेट में आने से इनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं सीसीटीवी फुटेज आधार पर पुलिस ट्रैक्टर की तलाश कर रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights