27.1 C
Chandauli
Wednesday, September 16, 2026

Buy now

देश को आजादी दिलाने में हजारों क्रांतिकारियों ने दी कुर्बानीः दर्शना

- Advertisement -


Young Writer, चंदौली। अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को श्रीरामजानकी शिव मठ मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही स्कूली बच्चों यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान यात्रा ने नगर का भ्रमण के दौरान भारत माता की जय का नारा गूंजता रहा।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के साथ ही एकता और अखंडता को बनाए रखने में हजारों ने अपने जान की कुर्बानी दी है। ऐसे शहीदों को याद करने के लिए भाजपा सरकार ने तिरंगा यात्रा निकालने की पहल की है। अमृत महोत्सव के तहत शहीदों को याद करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। नगर में तिरंगा यात्रा में हजारों की भीड़ ने भारतीय एकता का परिचय दिया। लगभग 4 किलोमीटर चली तिरंगा यात्रा ने गलियों में लोगों ने अपने घरों से निकलकर पुष्पांजलि कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। इस दौरान विधायक साधना सिंह, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, चेयरमैन रविंद्रनाथ, शशिशंकर सिंह, अजीत सिंह, विद्यासागर गुप्ता, शिवशंकर पटेल, दीक्षा चौबे, राहुल राजभर, हरिश्चंद्र, नारायण दास जायसवाल आदि मौजूद रहे।
कमालपुर। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय संघ सेवक व भाजपा कार्यकर्ताओ के नेतृत्व मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमालपुर से शुरू होकर बाजार होते हुए चौकी से वापस विद्यालय पर जाकर समाप्त हो गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक को ने कहा देश का तिरंगा हम सभी का सम्मान है।आपसी एकता को बनाये रखने के लिए सबकी एकजुटता जरूरी है। इस मौके पर सुनील उपाध्याय, सुभाष राय, चन्द्रभान राय, अरविंद वर्मा, राधेश्याम सिंह, अखंडानन्द तिवारी, संजय अग्रहरि, अशोक सिंह, मुहम्मद शमीम आदि रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights