23.7 C
Chandauli
Thursday, September 24, 2026

Buy now

बिजली चोरी के खिलाफ सघन चेकिंग में पांच उपभोक्ताओं पर केस,9 कनेक्शन कटे

- Advertisement -


चंदौली। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और बकाया राजस्व की वसूली को लेकर बिजली विभाग ने विजिलेंस टीम के साथ संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। अवर अभियंता प्रमोद यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान से उपभोक्ताओं में खलबली मची रही। टीम ने कई घरों और प्रतिष्ठानों में बिजली कनेक्शनों की जांच की।
चेकिंग के दौरान बिजली चोरी के मामले सामने आने पर विभाग ने पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं अनियमितता पाए जाने पर नौ उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। टीम ने बकायेदार उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली पर भी विशेष जोर दिया। अभियान के दौरान बिजली विभाग ने एक लाख रुपये से अधिक की बकाया धनराशि की वसूली की। अवर अभियंता प्रमोद यादव ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का इस्तेमाल करें और समय से अपने बिल का भुगतान करें। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी से विभाग को राजस्व का नुकसान होने के साथ ही विद्युत व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही गई है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से बिजली चोरी रोकने में विभाग का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान बिजलेंस टीम में जेई मणिशंकर पाल, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, अभिषेक कुमार,धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights