26.4 C
Chandauli
Friday, October 9, 2026

Buy now

यूपीआई पर नए एमडीआर टैक्स के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी,डीएम को सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -


चंदौली। यूपीआई से दो हजार रुपये से अधिक के लेनदेन पर 15 अक्टूबर से एमडीआर टैक्स लागू किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व में जिले के विभिन्न बाजारों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए नए टैक्स को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने ‘व्यापारी विरोधी टैक्स बंद करो’ ‘यूपीआई से टैक्स हटाओ’ और ‘नया एमडीआर टैक्स वापस लो’जैसे नारे लगाए। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि नए टैक्स से व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। यूपीआई के माध्यम से सुरक्षित लेनदेन प्रभावित होने पर नकदी का इस्तेमाल बढ़ सकता है। जिससे व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ेगी। नए टैक्स का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। जिला महामंत्री राकेश मोदनवाल ने कहा कि डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रदेश संगठन मंत्री अशोक केशरी ने भी इस फैसले का विरोध किया। जिला महामंत्री महमूद आलम ने कहा कि एक देश, एक टैक्स की बात करने वाली सरकार को व्यापारियों पर नए कर का बोझ नहीं डालना चाहिए। उन्होंने सरकार से प्रस्तावित टैक्स समाप्त करने की मांग की। प्रदर्शन में प्रदीप कुमार, सतीश सेठ, अजहर खान, अभिमन्यु प्रजापति, राजकुमार पाल, सतीश गुप्ता, गुलाब केशरी सहित जिले के विभिन्न बाजारों के पदाधिकारी और सैकड़ों व्यापारी शामिल रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights