27 C
Chandauli
Sunday, September 20, 2026

Buy now

विजलेंस टीम की बिजली चोरी पर छापेमारी,चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज,दर्जनों कनेक्शन काटे

- Advertisement -


चंदौली। अधीशासी अभियंता नरेश कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को विजलेंस की टीम सकलडीहा नोनार सहित गांवों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान चार लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी के तहत मुकदमा दर्ज कराया। वही एक दर्जन से अधिक लोगों को बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया गया। विभागीय जांच पड़ताल से बिजली उपभोक्ताओं में खलबली मची है।शासन की ओर से बिजली चोरी रोकने को लेकर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। एसडीओ सियाराम यादव और जेई मनीष कुमार व मणिशंकर पाल के नेतृत्व में विजलेंस की टीम ने नोनार सहित आसपास के गांवों में सघन जांच अभियान चलाया। जांच अभियान के दौरान नोनार गांव में चार लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी की मुकदमा दर्ज कराया गया। वही एक दर्जन से अधिक बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया गया। विभागीय जांच पड़ताल के दौरान कई छोटी बड़ी दुकानें बंदकर लोग फरार होगये। एसडीओ सियाराम यादव ने बताया कि विजलेंस टीम के साथ लगातार जांच पड़ातल शुरू किया गया है। बकायेदारों को सख्त निर्देश दिया गया है। चोरी से बिजली जलाने वालों को बख्सा नहीं जायेगा। इस मौके पर जेई मनीष कुमार,जेई विजलेंस मणिशंकर,सुनील कुमार,प्रवीन सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights