चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं जिले के विकास पुरुष पंडित कमलापति त्रिपाठी की 121वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान पंडित कमलापति त्रिपाठी अमर रहें के नारों से पार्क गूंज उठा।
कार्यक्रम में पंडित कमलापति त्रिपाठी के पपोत्र एवं पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि चंदौली की मिट्टी में वह खास खूबी है। जिसने वर्ष 1936 में पंडित कमलापति त्रिपाठी को चुनाव जिताया था। चंदौली की जनता पंडित कमलापति त्रिपाठी को अपने परिवार का हिस्सा मानती है। और करीब 90 वर्षों से उनके योगदान को सम्मान के साथ याद करती आ रही है। उन्होंने कहा कि पंडित कमलापति त्रिपाठी ने चंदौली की धरती पर जो भी विकास कार्य कराए उन्हें परिवार की जिम्मेदारी समझकर पूरा किया। लतीफशाह और नौगढ़ बांध में करीब 90 साल पहले लगाए गए पत्थर आज भी मजबूती से टिके हैं। लेकिन भजपा सरकार में किसी भी योजना का आज भूमिपूजन होता है और कुछ महीनों में वो धराशायी हो जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का चुनाव देश की राजनीति की दिशा बदलने वाला होगा और जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। इंडिया गठबंधन मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि पंडित कमलापति त्रिपाठी ने चंदौली की धरती को अपने खून-पसीने से सींचा हैं। जनपद के दाने-दाने में उनका नाम और योगदान जुड़ा है। पंडित कमलपति त्रिपाठी चंदौली के महापुरुष और कर्मदाता थे। आज भी बच्चों को उनके नाम से कहानियां सुनाई जाती हैं। और चंदौली की पीढ़ियां उनके योगदान को याद करते हुए बड़ी हुई हैं। पंडित कमलापति त्रिपाठी के योगदान के बिना चंदौली का किसान और विकास की कहानी अधूरी है। इस दौरान जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, महासचिव देवेंद्र प्रताप मुन्ना, पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, बृजेश गुप्ता, आनंद शुक्ला, सतीश बिंद, राम जी गुप्ता, राम आधार जोसेफ, श्री राम यादव, प्रदीप मिश्रा, राहुल सिंह, विजय तिवारी, नेहाल अख्तर बाबू, रजनीकांत पांडे, प्रताप नारायण पांडे, मधु राय इंजीनियर रामकेश सिंह, शशिनाथ उपाध्याय, गंगा प्रसाद, आदि मौजूद रहे।

