24.4 C
Chandauli
Saturday, October 31, 2026

Buy now

संदिग्ध परिस्थितियों में अधिवक्ता की मौत,गुस्साए अधिवक्ताओं ने किया चक्का जाम

- Advertisement -


दो घंटे बच्चों के साथ कोतवाली में बैठी रही मृतक की पत्नी, रो-रोकर बेहाल हुए बच्चे
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के समीप एक व्यक्ति अचेत अवस्था में सड़क किनारे पाया गया सूचना पर पहुची 112 पुलिस ने तत्काल उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शनिवार को मृतक की पहचान शहाबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी 40 वर्षीय अधिवक्ता निखिलेश चंद्र गौतम के रूप में हुई।
बताया जाता है कि निखिलेश चंद्र गौतम बिछिया गांव स्थित अपनी ससुराल में रहकर प्रतिदिन कचहरी आते-जाते थे। शनिवार को विकास भवन के पास उनका शव मिलने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही साथी अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं घटना के करीब दो घंटे बाद भी कोतवाली में मुकदमा दर्ज नहीं होने से अधिवक्ताओं का आक्रोश भड़क उठा। गुस्साए अधिवक्ताओं ने कोतवाली से बाहर निकलकर हाईवे जाम कर दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही सीओ सदर नामवेन्द्र रावत और नवागत कोतवाल त्रिवेणी सिंह मौके पर पहुंच कर आक्रोशित अधिवक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया। इस बाबत सीओ सदर नामवेन्द्र रावत ने बताया कि रात्रि में बिछिया विकास भवन के समीप एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पाया गया था जिसे 112 द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उसकी पहचान अधिवक्ता के रूप के हुई पत्नी के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाई की जा रही हैं।
इनसेट—–
चंदौली। मृतक की पत्नी पूनम बेटी वर्षा कुमारी 11 वर्ष आरुष कुमार 7 वर्ष दिब्यनशी कुमारी 8 वर्ष के साथ दो घंटे तक कोतवाली में बैठी रही। मुकदमा दर्ज होने में हुई देरी के बीच परिवार को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पिता की मौत से सदमे में डूबे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। काफी देर बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights