30.8 C
Chandauli
Sunday, October 25, 2026

Buy now

Shahabganj Bridge : कर्मनाशा नदी पर बने नए पुल के समीप सड़क धंसी, हादसे की आशंका

- Advertisement -

PWD Department का कोई अधिकारी नही पहुंचा जांच करने

Young Writer, शहाबगंज। कर्मनाशा नदी में आयी बाढ़ के बाद पानी कम होने से भले ही लोगों ने राहत की सांस ली हो, वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग की समस्या बढ़ती ही जा रही है। पुल को जोड़ने के लिए बना एप्रोच मार्ग बीच सड़क धंस गई है। जिसके कारण बाईक सवार अनियंत्रित होकर घायल हो जा रहे है। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग ने अभी तक धंसी सड़क का निरीक्षण करना भी मुनासिब नही समझा।

कर्मनाशा नदी पर पुराने पुल के पास ही नये पुल का निर्माण कराया गया है। पुल को जोड़ने के लिए एप्रोच मार्ग बनाया गया है। वही हनुमान मंदिर के पास कस्बा की पानी निकासी के लिए अंडर पास बनाया गया है। अंडर पास के दोनों तरफ की सड़क धंस गयी है, जिससे लोगों को आने जाने में बड़ी सावधानी बरतनी पड़ रही है। तेज रफ्तार वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर जा रहे है। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग का कोई भी अधिकारी अभी तक सड़क को देखने नहीं आया है। लेवा-इलिया मार्ग पर पुल स्थित होने से उक्त मार्ग पर बिहार प्रांत से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है।

पुराने पुल पर भी आवागमन बन्द होने से इस समय सभी छोटे-बड़े वाहन नए पुल से ही आ-जा रहे हैं।जहां सड़क धंसी है दोनों तरफ गहरी खाई है। अगर सड़क और धंसी तो बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्र के सुरेंद्र, मनोज, आनंद, नरेंद्र मौर्या, रवि, महमूद आलम, सब्बल, योगेश मोदनवाल, राजू मोदनवाल, राजन मिश्र आदि ने जिलाधकारी से धंसी सड़क तथा पुराने पुल की रेलिंग की मरम्मत कराकर पुल पर आवागमन चालू कराने की मांग की है। वहीं इस संबंध में जेई सुचित पटेल ने बताया कि एप्रोच मार्ग के बीच सड़क धंसने की जानकारी मिली है संबंधित ठेकेदार को मरम्मत कराने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights