34.6 C
Chandauli
Friday, July 10, 2026

Buy now

Home Blog Page 379

नशे से दूर रहकर खेलों की ओर अपना रुझान बढ़ाएं युवा: छत्रबली सिंह


शहाबगंज। क्षेत्र के बड़गावां गाँव में रविवार को शहंशाह स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में डे-नाईट जनपद स्तरीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्द्घाटन प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व बड़गावां गाँव के लोकप्रिय प्रधान गुलफ़ाम अहमद उर्फ़ मिक्कू व करनौल प्रधान मुनिराज यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्यअतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों की ओर अपना रुझान बढ़ाना चाहिए। क्योंकि हमारा युवा नशे की लत में फंसकर अपना का कैरियर ख़राब कर रहा है।

खिलाड़ियों को सील्ड प्रदान करते बंटी सिंह

उन्होंने आगे कहा कि हमें युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस तरह के प्रतियोगिता का आयोजन करना चाहिए।पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एड. ने कहा कि खेल से भाईचारा बढ़ता है।इस तरह का आयोजन सराहनीय है।जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा ने कहा कि खेल एक बहुत ही अच्छा व्यायाम है।नियमित खेलने वालों को किसी और व्यायाम की आवश्यकता नहीं होती है।

प्रतियोगिता का समापन पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ़ बंटी सिंह ने विजयी खिलाड़ियों को शील्ड व नक़द पुरस्कार देकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेल से भी जुड़ें,खेल से युवाओं का सर्वांगीण विकास होगा।उन्होंने आगे कहा कि खेल प्रतिस्पर्धी भावनाओं को तो विकसित करता ही है साथ ही शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी खेल ज़रूरी है।चकाचौंध रोशनी में फाइनल मैच केजीएन स्पोर्टिंग क्लब शकुराबाद व भतीजा स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया।जिसमें 21-21 के तीन सेट में शकुराबाद की टीम ने शानदार 2-0 से जीत दर्ज की।निर्णायक की भूमिका मनोज यादव व बबलू ने निभाई।अतिथियों का स्वागत कमेटी के अध्यक्ष इबरार अली ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से एसआरवीएस के डायरेक्टर श्यामजी सिंह,रजवंत फौजी,प्रभुनारायण यादव,अनिल सिंह,रतीश कुमार,सद्दाम खान,रामसहारे यादव,मुस्ताक खां,अजय गुप्ता,प्रितम बागी,प्रदीप वकील, एहसान, उपेन्द्र पांडेय,बृजेश,विनोद मौर्या,सतीश चौहान,मिथिलेश, साकिब,हारून,मंगला सिंह,उत्कर्ष मिश्रा,सेराज मास्टर,पवन यादव,इरफ़ान,रजत यादव,आमिर,आकिब,राजू सिपाही,आदिल,आरिफ आदि उपस्थित थे।

पहलः पासवान समाज ने भी मृत्यु भोज कुरीति से किया किनारा

Young Writer: बरहुली में रमेश पासवान के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पासवान समाज के लोग।
बरहुली में रमेश पासवान के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पासवान समाज के लोग।

Young Writer, चंदौली। जनपद में पासवान समाज ने भी तेरहवी जैसे रूढ़िवादी परंपरा व कुरीति से किनारा करने का निर्णय लिया, जिसकी शुरुआत बरहुली निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश पासवान के आवास पर सोमवार को हुई। इस दौरान रमेश पासवान की माता के निधन के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए जुटे पासवान समाज के वरिष्ठ लोगों ने रूढ़िवादी परंपरा को खत्म करके समाज करके समाज को एक नया व सकारात्मक संदेश देने का काम करें। जिसे रमेश पासवान ने स्वीकार करते हुए तेरहवी न करने का निर्णय ले लिया।
इस दौरान पासवान समाज के लोगों ने कहा कि मृत्यु भोज एक कुरीति है जो अब गरीब तबके पर एक आर्थिक बोझ बनकर रह गया है, जिसे समाज को त्यागकर आगे बढ़ने की जरूरत है। पासवान समाज जागरूकता की इस अलख को चंदौली जनपद के कोने-कोने तक ले जाएगा। साथ ही अन्य जनपदों व प्रदेशों में इस अलख की रौशनी से समाज को रोशन करने की पहल होगी। समाज को ऐसी कुरीतियों की नहीं बल्कि शिक्षा की जरूरत है। हमें बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को आत्मसात कर उनके द्वारा दिखाए पथ पर अग्रसर होना होगा। यही हम सभी के विचार व उन्नति को सुनिश्चित करेगा। कहा कि रमेश पासवान ने तेरहवी भोज को न कराने का फैसला लेकर समाज को संदेश देने का काम किया है। अब यह कारवां निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। इस अवसर पर राम मूरत पासवान, उमेश पासवान, वंशराज पासवान, शिवपूजन पासवान, लक्ष्मण पासवान, राजेंद्र पासवान, दिलीप पासवान, जिउत पासवान सिकंदर पासवान, अरविंद पासवान, मनोज पासवान, चंदन पासवान, राजेंद्र पासवान उपस्थित रहे।

चंदौली-जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवक को पकड़ा,भारी मात्रा में रुपये बरामद


चंदौली। डीडीयू नगर जीआरपी पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो व्यक्ति के पास से 38 लाख 53 हजार रुपये के साथ धर दबोचा बताया जा रहा है कि दोनों वाराणसी से सोने चांदी काम करते है। फिलहाल जीआरपी दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है।
दरअसल रेल मार्गों से हो रही तस्करी के मद्देनजर जीआरपी पुलिस द्वारा ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर लगातार चेकिंग कि जा रही है। इसी दौरान जीआरपी पुलिस व आरपीएफ को डीडीयू स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1/2 स्लोपिंग सीढ़ी के पास से दो ब्यक्ति बैग के साथ दिखे और पुलिस टीम को देखकर घबराने लगे। संदिग्ध प्रतीत होने पर जब जीआरपी पुलिस ने व्यक्ति के बैग की तलाशी ली गई तो पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस युवक और बैग को लेकर जीआरपी लेकर पूछताछ किया गया तो एक ने अपना नाम अमरेंद्र कुमार पुत्र संकर प्रसाद सोनीवार्ड नं 33 देहरी बिहार और दूसरे ने राजकुमार वर्मा पुत्र स्व अनिल कुमार वर्मा विचली रोड महाजन टोली आरा बिहार का है। यह पैसा वह वाराणसी से बिहार लेकर जा रहा थे

चंदौली-हौशला बुलंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट को दिया अंजाम, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस


धानापुर। थाना क्षेत्र के अवही मुख्य मार्ग पर शनिवार को हौशला बुलंद दो बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक मित्र से लूट को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया। सूचना पर पहुचे पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक विनय सिंह व कोतवाल विपिन सिंह ने घटनास्थल का जांच पड़ताल किया
बताते हैं कि नौली पट्टी गांव निवासी भुवनेश्वर कुशवाहा शनिवार को धानापुर यूनियन बैंक की शाखा से 53 हजार रुपए नगद निकाल कर बाईक से घर जा रहे थे। जैसे ही वो धानापुर अवही मुख्य मार्ग पर सरकारी गांव के पास पहुंचे ही थे। कि पीछे स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर बाईक से गिरा दिया। और रुपयों से भरा लेकर अवही की तरफ भाग निकले।भुक्तभोगी द्वारा तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई। बदमाशों के धक्के से गिरने से भुवनेश्वर का हाथ टूट गया। घटना के बाबत क्षेत्राधिकारी राजेश राय का कहना है कि पुलिस मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज घंगाल रही है।जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

टिमिलपुर में रिहायसी मकान में अगलगी से गृहस्थी जल कर खाक


चन्दौली। सकलडीहा, टिमिलपुर गांव में बिजली की शार्ट सर्किट से शनिवार की देर शाम सात बजे करीब अर्जुन राजभर के रिहायसी मकान में आग लग गयी। देखते देखते आग बिकराल रूप ले लिया। जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया सब कुछ जलकर राख होगया। सूचना के घंटों बाद भी फायर बिग्रेड की टीम के नही पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने परिवार जन को मदद दिलाने की मांग किया है। गृहस्थी का सारा सामान जल जाने से परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था।
टिमिलपुर गांव में स्व. बालकरन राजभर के पुत्र अर्जुन राजभर अपने परिवार के साथ रहता है। शाम को सात बजे करीब अचानक बिजली की शार्ट सर्किट से घर में रखा पुआल सहित अन्य सामान धूं धूंकर जलने लगा। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने तत्काल फायर विग्रेड को सूचना दिया। घंटों देर बाद भी टीम के नही आने पर ग्रामीणों ने अथक प्रयास से आग पर काबू पाया। जबतक दर्जनो बखत्त, मुर्गी, करीब दो कुंतल चावल, गेहूं, घर का सारा गृहस्थी का सामाग्री बेड, विस्तरा, साड़ी कपड़ा बर्तन सहित खाद सामाग्री जलकर राख होगया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग और फायर विग्रेड की लापरवाही पर जमकर आक्रोश जताया। इस बाबत कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। इस मौके पर लेखपाल प्रदीप सिंह, एसआई मनेश शंकर द्विवेदी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार ,अमित कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

विश्व वैदिक सनातन संघ के जिलाध्यक्ष बने ब्लाक प्रमुख संजय सिंह


चंदौली। विश्व वैदिक सनातन संघ की बैठक शनिवार को सदर ब्लॉक सभागार में हुई। इसमें वक्ताओं ने आने वाले समय में हिंदू समाज हिंदू देवी देवताओं एवं सनातन संस्कृति की पूरे देश दुनिया में रक्षा तथा मुगल कालीन समय की पूरे भारत वर्ष मे कश्मीर से कन्याकुमारी तक की हिंदू मंदिरों की जमीन व मंदिर को सुरक्षित रखने का संकल्प लेते हुए योजना बैठक की।
इस दौरान अध्यक्ष अजीत सिंह ने विश्व वैदिक सनातन संघ के द्वारा तत्वाधान में आयोजित स्वर्गीय अमरनाथ सिंह, स्मृति स्मृति शेष दो दिवसीय अंतर राज्य एथलीट प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी वाराणसी मंडल के प्रभारी के साथ ही जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को कार्य योजना को आगे बढ़ाने हेतु विशेष जिम्मेदारी सौंपी। विश्व वैदिक सनातन संघ आने वाले भविष्य में युवाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक इवेंट में प्रतियोगिता का आयोजन करवाने की रणनीति पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष अजित सिंह ने उदय प्रताप कालेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं  सदर ब्लॉक प्रमुख संजय कुमार सिंह को जनपद का जिलाध्यक्ष घोषित किया। कहा कि चंदौली जनपद में विश्व वैदिक सनातन संघ हर तहसील हर ब्लाक न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार करेगा और समाज की बुराइयों के खिलाफ सनातन संघ मजबूती के साथ लड़ाई लड़ेगा। इस दौरान प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पवन सिंह, राजीव सिंह, बृजेश सिंह, अनिल कुमार सिंह, बबलू सिंह, आजाद सिंह, अलख तिवारी, कमलेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राधा कृष्ण मालवीय  मौजूद रहे।

चंदौली- नाराज ग्रामीणों ने मृतक के मुआवजे व नेशनल हाइवे पर अंडरपास के लिए किया चक्का जाम


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के छित्तों गांव के समीप शनिवार को नाराज ग्रामीणों ने मृतक का शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुचे सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण उच्च अधिकारियों के मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुचे सदर एसडीएम अजय मिश्रा व सीओ सदर रामवीर सिंह ने किसी तरफ ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। और हर मदद का आश्वासन दिया।
दरअसल शुक्रवार की देर शाम छितों गांव निवासी लल्लन राम 50 वर्ष हाइवे पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल उनको इलाज़ के लिए जिला अस्पताल पहुचा जहा चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही में जुट गई।

नेशनल हाईवे पर शव रखकर रोते बिलखते परिजन

शनिवार को गुस्साए छितों गांव के ग्रामीणों ने लल्लन राम के शव को हाइवे पर रखकर चक्का जाम कर दिया। और मांग करने लगे कि छित्तों गांव के समीप नेशनल हाइवें पर अंडरपास बनाने की मांग लंबे अर्से से की जा रही है। लेकिन ग्रामीणों के तमाम कवायदों के बाद भी अफसर और जनप्रतिनिधि रूचि नहीं ले रहे है। ऐसे में गांव के ग्रामीण आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। यही वजह है कि सड़क पार करने के दौरान लल्लन राम हादसे का शिकार हो गए। और उनकी मौत हो गयी। इसी बात से खफा ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। और मृतक को उचित मुआवजा व अंडरपास बनाने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर पहुचे सदर एसडीएम अजय मिश्रा व सीओ सदर रामवीर सिंह ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया। और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण चक्काजाम समाप्त कर मृतक के शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हो गए।

चंदौली-मामूली विवाद में पूर्व प्रधान के भाई को उतारा मौत के घाट


चंदौली-अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव में शुक्रवार की रात दबंग युवकों ने आपसी विवाद में 40 वर्षीय व्यक्ति की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक मिंटू चौहान गांव के पूर्व प्रधान सोमेश्वर चौहान का छोटा भाई था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कुछ लोगो को हिरासत में लेकर जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात पटपरा गांव में शराब की दुकान पर नशे में घुत कुछ युवक आपस में भिड़ गए। जिसमे एक पछ पटपरा गांव निवासी एक ब्यक्ति की लोहे की रॉड से जमकर पिटाई कर अधमरा कर दिया। जिसके बाद ब्यक्ति स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने ब्यक्ति की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय घायल ब्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जिसकी जानकारी होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आनन फानन में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली ने बताया कि एक ब्यक्ति जिसका नाम मिंटू है जो दुकान पर समान लेने गया था जहाँ पैसे के लेन देन में आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक युवक को चोट आई, जिसकी स्थानीय अस्पताल में लेजाया गया जहाँ डॉक्टरों ने घायल ब्यक्ति को रेफर कर दिया। घायल को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते ही मौत हो गई। पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जांच के बाद और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पंडित कमलापति त्रिपाठी के नाम को हटाना चाहती है भाजपा: मनोज सिंह डब्लू

चंदौली। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने शनिवार को भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज के निर्माण की आड़ में भाजपा चंदौली के विकास पुरुष पंडित कमलापति के नाम को मिटाने के षड्यंत्र कर रही है। ऐसा पहले भी हुआ और आगे भी भाजपा इसी मंशा के साथ कार्य कर रही है। कहा कि मेडिकलकालेज के माधोपुर से नौबतपुर लाकर मनोज डब्लू व समाजवादी पार्टी के नाम को मिटाने का प्रयास हुआ। अब मेडिलक कालेज की ओपीडी को नौबतपुर से 12 किलोमीटर दूर पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल को तोड़कर बनाने की योजना है, ताकि उनका नाम हटाया जा सके। भाजपा सरकार के इस षड्यंत्र को किसी भी हाल में सफल होने नहीं दिया जाएगा।


मनोज सिंह डब्लू शनिवार को नौबतपुर में बन रहे मेडिकल कालेज का मुआयना किया। उन्होंने कार्यस्थल पर पहुंचकर बाबा कीनाराम मेडिकल कालेज के नक्शे को देखा और बाहर आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर मेडिकल कालेज बनाया जा रहा है वहां ओपीडी भवन को छोड़कर सबकुछ बन रहा है। मात्र ओपीडी ओ जिला अस्पताल परिसर में सिफ्ट किया जा रहा है, जबकि निर्माणाधीन स्थल पर ओपीडी निर्माण के लिए पर्याप्त स्थान है। बावजूद इसके सुनियोजित षड्यंत्र के तहत भारतीय जनता पार्टी के नेता व जनप्रतिनिधि बाबा कीनाराम मेडिकल कालेज के नाम को स्थापित करके उसकी आड़ में पंडित कमलापति त्रिपाठी, जिन्होंने चंदौली जिले के नाम को देश पटल पर स्थापित किया है आज उनके नाम को ही हटाने व मिटाने का प्रयास हो रहा है। जो राजनीति से प्रेरित दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। सवाल किया कि यदि चंदौली में मेडिकलकालेज की ओपीडी का संचालन होगा तो जिला अस्पताल चंदौली को कहां ले जाएंगे। कहा कि भाजपा सरकार नए आयाम स्थापित करने की बजाय दूसरों के नाम को बदलने व मिटाने का काम कर रही है। मांग किया कि मेडिकल कालेज की ओपीडी नौबतपुर परिसर में बनाया जाए। जरूरत पड़ने पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इस मांग को मजबूती के साथ रखेंगे। किसी भी कीमत पर पंडित कमलापति त्रिपाठी के नाम को हटने व मिटने नहीं दिया जाएगा। चंदौली को अस्तित्व व पहचान देने वाले महापुरूष की नाम के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 


ईश्वरीय अराधना के समान है गरीब की सेवाः रामवीर सिंह


सरदार मंजीत सिंह की जयंती पर गरीबों में बंटा कंबल
सैयदराजा। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी व समाजसेवी सरदार मंजीत सिंह की जयंती शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान कंबल वितरण कार्यक्रम व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सीओ सदर रामवीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शरीक हुए। उन्होंने सरदार मंजीत सिंह को श्रद्धांजलि देने के साथ ही गरीब व जरूरतमंद लोगों में कंबल का वितरण किया।


इस दौरान सीओ रामवीर सिंह ने कहा कि ऐसे अवसरों को समाज के जरूरतमंद लोगों को समर्पित करने से यह अवसर और भी पावन हो जाता है। आज भी बहुत से गरीब तबके के परिवार ऐसे हैं जो हाड़तोड़ मेहनत करने के बाद भी अपने परिवार के लिए भोजन और अन्य जरूरी चीजें जुटा नहीं पाते। ऐसे लोगों को समाज के प्रबुद्ध व समृद्ध वर्ग के मदद का आसरे की जरूरत होती है। कोतवाल शेषधर पांडेय ने कहा कि गरीबों की सेवा व उनका सहयोग ईश्वरीय अराधना के समान है। ऐसे आयोजनों के जरिए गरीबों तक मदद पहुंचाने की सोच सकारात्मक है जिसे समाज को आत्मसात करने की जरूरत है। समाजसेवी मंजित सिंह के पृत्र व कार्यक्रम आयोजक सरदार देवेंद्र सिंह रौशन ने कहा कि पिता की प्रेरणा से समाजसेवा के कारवां को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। यह सीख हमें अपने पिता से मिली है। इसके पूर्व सरदार देवेंद्र सिंह रौशन ने कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्य अतिथि सीओ सदर रामवीर सिंह समेत अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। तत्पश्चात उनके प्रतिष्ठान का भी अतिथियों द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राहुल अग्रहरि, नुरूल्ला जफर, अमित केशरी, राम पोद्दार, अनिल पांडेय, कमल पांडेय, हरजीत सिंह, रवींद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Chandauli
broken clouds
34.6 ° C
34.6 °
34.6 °
50 %
3.2kmh
76 %
Fri
34 °
Sat
37 °
Sun
33 °
Mon
34 °
Tue
29 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights