Young Writer, इलिया। स्थानीय पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कस्बा निवासी पिंटू गुप्ता के गौशाला निर्माण की धनराशि गबन किए जाने के मामले में ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, वीडीओ सहित कुल 4 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। मुकदमा पंजीकृत किए जाने के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
कस्बा के पिंटू गुप्ता का आरोप है कि उसे मनरेगा कंट्रक्शन के तहत ग्रामपंचायत इलिया द्वारा वर्ष 2021-22 में गौशाला निर्माण हेतु 12 लाख 92 हजार 285 रुपया का स्टीमेट 9 मार्च 2021 को तैयार करके गौशाला निर्माण हेतु शासन को भेजा गया था। जिसमें पिंटू गुप्ता को गौशाला निर्माण हेतु 95 हजार 782.77 पैसा 29 मार्च 2022 को स्वीकृत हुआ जो लाभार्थी के खाते की जगह आदर्श इंटरप्राइजेज की खाते में भेज दिया गया। जबकि लाभार्थी पिंटू गुप्ता को भट्टे से ईट, बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से सामग्री तथा मजदूरी का भुगतान स्वयं करना पड़ा। पिंटू का गुप्ता का कहना है कि उसने गौशाला निर्माण के लिए स्वीकृत धनराशि की मांग कई बार ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी तथा वीडीओ से किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पता करने पर मालूम हुआ कि आदर्श इंटरप्राइजेज के प्रबंधक विनय गुप्ता के खाता में 95782.77 पैसा की स्वीकृत धनराशि खाते में आ चुकी है। जिस पर विनय गुप्ता से संपर्क करने पर उसने उक्त धनराशि को देने से पूरी तरह इनकार कर दिया। थक हार कर पिंटू ने 5 नवंबर 2022 को जिलाधिकारी को पत्र लिखा, कार्रवाई न होने पर 25 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई तथा न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदौली के यहां भी वाद पत्र प्रस्तुत किया। जिस पर एक अप्रैल 2023 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक कुमार मिश्र द्वारा इलिया थानाध्यक्ष को मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार विवेचना करने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सुरेंद्र गुप्ता, आदर्श इंटरप्राइजेज के प्रबंधक विनय गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल पटेल, खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह के विरुद्ध धारा 406, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर ग्राम प्रधान, बीडीओ, सेक्रेटरी सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
शहाबगंज बीडीओ समेत इलिया प्रधान व सेक्रेटरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
यूपी में कानून का नहीं, आतंक का राजः वामदल
Young Writer, चंदौली। अतीक अहमद और अशरफ अहमद की पुलिस की मौजूदगी में और टीवी कैमरों के सामने हुई हत्या बताती है कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उक्त बातें वामपंथी दलों के राज्यव्यापी आह्वान पर जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर कही। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय मार्च निकालकर ज्ञापन सौंपा।
भाकपा (माले) माले जिला सचिव अनिल पासवान ने कहा कि प्रयागराज में पुलिस हिरासत में उत्तर प्रदेश के सजायाफ्ता अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की टीवी कैमरों के सामने हुई हत्यायें खुल कर कह रही हैं कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में कानून के राज का कोई स्थान नहीं है। हैरानी की बात है कि अतीक और अशरफ को इतने करीब जाकर गोली मारी गई तो पुलिस चुपचाप देखती रही और हत्यारों को उनका काम खत्म करके आत्मसमर्पण करने का इंतजार करती रही। माकपा नेता गुलाबचंद ने कहा कि झांसी में अतीक के बेटे की गैरन्यायिक हत्या के एकदम बाद अतीक और अशरफ की हत्यायें चौंकाने वाली हैं। भाकपा जिला सचिव कामरेड सुखदेव मिश्रा ने कहा कि 2006 में योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद थे, तब संसद में उन्होंने स्पीकर सोमनाथ चटर्जी के सामने रोते हुये उत्तर प्रदेश में उनके साथ हो रहे तथाकथित उत्पीड़न की शिकायत की थी। आज वे सत्ता में हैं, उनकी सरकार ने विरोधियों के खिलाफ खुलेआम आतंक, बदले की कार्यवाही और उत्पीड़न व दमन का राज कायम कर दिया है। श्रवण मौर्य ने कहा कि कानून के राज के खात्मे के कारण सभी धर्मों और जातियों के नागरिक वहां दिनोंदिन और ज्यादा असुरक्षित जीवन जीने को अभिशप्त हो गये हैं। इस मौके पर अनिता कुमारी, इंकलाबी नौजवान, ठाकुर प्रसाद, हरिशंकर विश्वकर्मा, उमानाथ चौहान, रामबाबू सोनकर, सरोजा, मोहनलाल बरनवाल, सुचिता राम, तूफानी गोंड, राम भजन बिंद, कन्हैया यादव, रामप्यारे यादव शामिल रहे। अध्यक्षता भाकपा(माले) व शशिकांत सिंह ने किया।
कैंसर पीड़ित चंद्रभानु के निधन पर परिजनों को दी आर्थिक मदद
Young Writer, चंदौली। जनपद के अंबर गांव निवासी चंद्रभानु पासवान के निधन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को उनके आवास पर पहुंचा। इस दौरान कैंसर पीड़ित चंद्रभानु पासवान के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके निधन पर गहरा दुख जताया। साथ ही परिवार को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। विदित हो कि मृतक चंद्रभनु पासवान का परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है और ऐसे में उनकी बीमारी केे कारण निधन पर परिवार को गहरा आघात लगा है। दुख की इस घड़ी में पासवान समाज के साथ ही संभ्रांत लोगों के सहयोग से सहायता राशि जमा की गई, जिसे गुरुवार को उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि असहाय व गरीब वर्ग की मदद करना समाज के समृद्ध वर्ग का नैतिक दायित्व है। मनुष्य एक सामाजिक संरचना का एक अहम हिस्सा है। ऐसे में उसके साथ जुड़े सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर बंसराज पासवान, दिलीप पासवान, अरविंद पासवान, अखिलेश्वर यादव, उमेश पासवान, अनिल गुप्ता, विजय पासवान, डा.अवधेश सरोज, राजन पासवान, सुरेंद्र पासवान, प्रमोद पासवान, मुलायम यादव आदि उपस्थित रहे।
भाजपा ने हमेशा कार्यकर्ताओं का किया सम्मानः अशोक जायसवाल
गांधीनगर वार्ड में नमामि गंगे के जिला संयोजक का हुआ स्वागत
Young Writer, चंदौली। सुजीत सिंह को नमामि गंगे का जिला संयोजक बनाए जाने पर मंगलवार को गांधीनगर वार्ड में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में भाजपाईयों व व्यापारियों ने वार्ड स्थित सुजीत सिंह के आवास पर पहुंचकर माल्यार्पण करने के साथ ही अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न भेंट कर नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
इस दौरान अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि भाजपा अपने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को उचित प्रतिनिधित्व देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम करती है। भाजपा ने हमेशा सभी वर्ग व सभी समाज के लोगों का सम्मान किया है। यही वजह है कि भाजपा ने सबका साथ और सबका विकास का नारा दिया। जिसे अपने कामकाज की बदौलत बेहतर बनाकर सबका साथ और सबका विकास के साथ सबका विश्वास जोड़कर पार्टी की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्तित्व तक पहुंचाने का काम किया। सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की विचारधारा को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए काम कर रही है। कहा कि सरकार ने गरीबों को आवास, शौचालय व पेंशन आदि देकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का काम किया है। इसके अलावा नौजवानों को प्रशिक्षित कर कुशल बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिलीप सोनकर, डा. विवेक सिंह, संजय जायसवाल, आसिफ अंसारी, संदीप अग्रहरी, अभिषेक जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
नगर निकायः चंदौली व सैयदराजा चेयरमैन पद के सभी पर्चे वैध
नगर पंचायत चंदौली में 15 और सैयदराजा में नौ अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
Young Writer, चंदौली। नगर निकाय चुनाव-2023 के तहत 17 अप्रैल तक दाखिल हुए नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को नामांकन स्थल सदर तहसील में हुई। नगर पंचायत चंदौली अध्यक्ष पद के लिए कुल 15 प्रत्याशी मैदान में है वहीं विभिन्न वार्डों से सभासद पद के लिए 70 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। बात सैयदराजा नगर पंचायत की करें तो यहां अध्यक्ष पद के लिए 9 और सभासद के लिए 61 लोगों ने उम्मीदवारी की है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें पर नगर पंचायत चंदौली व नगर पंचायत सैयदराजा में अध्यक्ष पद के जमा किए गए सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए।
नगर पंचायत सैयदराजा से 9 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की है। इसमें इशरत खातून, पुष्पा आम आदमी पार्टी, फातिमा बीवी, बिलकिस बानो ने निर्दल मजीदून समाजवादी पार्टी, रीता भाजपा, रूबी व शहना बेगम और श्वेता गुप्ता निर्दल के रूप में नामांकन दाखिल किया है। वहीं 61 उम्मीदवारों ने सभासद के लिए नामांकन किया। चंदौली नगर पंचायत अध्यक्ष की बात करें तो सबसे अधिक अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल 15 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें सुनील यादव, सुदर्शन सिंह, अमित कुमार, श्यामलाल, विवेक सिंह, विवेक गुप्ता उर्फ पिंकू, धर्मजीत, भरत, बृजेश यादव ने निर्दल तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं बसपा से देवी शरण जायसवाल, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन संजय सिंह, भाजपा से ओमप्रकाश सिंह, आप से रत्ना सिंह, कांग्रेस से मनोज ने नामांकन किया है। वहीं सभासद के लिए कुल 70 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए बनाए गए आरओ दिग्विजय प्रताप सिंह ने बताया कि 15 नामांकन अध्यक्ष पद के दाखिल सभी नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए हैं। नगर पंचायत सैयदराजा के आरओ मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि 9 नामांकन पत्र सभी वैध पाए गए। नामांकन पत्रों की वापसी 20 अप्रैल को निर्धारित की गई।
वादाः हर हाल में पूरे होंगे संकल्प और वादेः विवेक गुप्ता ‘पिंकू’
Young Writer, चंदौली। नगर पंचायत चंदौली से चेयरमैन पद पर दावेदारी करने वाले विवेक गुप्ता ‘पिंकू’ सोमवार को नामांकन से लौटने के बाद ऊर्जा से लबरेज दिखे। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह कल भी बसपाई थे आज भी बसपाई हैं और आगे आने वाले दिनों में भी बसपाई रहेंगे। कहा कि अपने समाज के हितों के लिए जो भी संकल्प लिए, जो भी वादे किए हैं उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। बहुजन समाज का साथ और स्नेह सदैव मेरे साथ रहा है और नगर पंचायत चुनाव में भी लोगों का यह स्नेह बरकरार रहेगा। या यूं कहें कि इसमें इजाफा होगा तो कहीं गलत नहीं होगा। लोगों के बीच जैसे पहले समाजसेवी के रूप में सक्रिया रहा। वैसे आज भी अपनी भूमिका को बनाए रखने का प्रयास करूंगा।
चंदौली में बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य की होगी व्यवस्थाः रत्ना सिंह
Young Writer, चंदौली। नामांकन के अंतिम तिथि को आम आदमी पार्टी की चंदौली चेयरमैन प्रत्याशी उम्मीदवार पंकज सिंह की पत्नी रत्ना सिंह ने नामांकन के चंदौली की धरा को नमन किया। कहा कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा की सेवाएं मुहैया कराई है। उसी नक्शेकदम पर चंदौली नगर पंचायत को भ्रष्टाचार से मुक्त कराकर यहां शिक्षा व स्वास्थ्य के बेहतर इंतजार किए जाएंगे। चंदौली के बच्चों को प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक की शिक्षा निःशुल्क प्राप्त हो। इसके लिए जरूरी संसाधन, स्कूल-कालेज का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर जो भी कमियां व्याप्त है उसे दूर करने की पहल की जाएगी। साथ ही चंदौली नगर को स्वच्छता के मानक पर अव्वल व आदर्श बनाने का प्रयास होगा। जो परियोजनाएं लंबे समय से अपूर्ण या अभी तक शुरू नहीं हो पाई आगामी पांच वर्षों में उसे पूर्ण कराकर जनता को समर्पित करने का भरपूर प्रयास होगा। आम आदमी पार्टी ने हमेशा विकास व जनकल्याण को प्राथमिकता दी है वहीं भ्रष्टाचार के खिलाफ रही है। यह मुहिम चंदौली नगर पंचायत में भी प्रभावी की जाएगी‚ ताकि यहां सुविधाओं व संसाधनों में इजाफा किया जा सके।
नामांकनः भाजपा, आप व एआईएमआईएम के प्रत्याशियों ने की दावेदारी
Young Writer, चंदौली। नगर निकाय चुनाव-2023 के नामांकन का सोमवार को अंतिम दिन प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ-साथ कुल आठ लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में जंग करने के लिए तैयार हो गए है। सभी प्रत्याशियों ने अपने अपने प्रस्ताव संग पहुंचकर आरओ दिग्विजय प्रताप सिंह के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित है। वही सभासद के लिए भाजपा संघ अन्य दलों के कुल 36 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

नगर पंचायत चंदौली अध्यक्ष पद के लिए नामांकन सोमवार को अंतिम दिन काफी कम आगामी का माहौल रहा। जहां पर भाजपा, आप, कांग्रेस और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रत्याशियों समेत 8 लोगों ने नामांकन किया। भाजपा से ओमप्रकाश सिंह, आम आदमी पार्टी से पंकज सिंह की रत्ना सिंह, कांग्रेस से मनोज सिंह और एआईएमआईएम संजय सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विवेक गुप्ता, भरत, धर्मजीत और बृजेश यादव ने बनाए गए। सदर तहसील के नामांकन कक्ष में आरओ दिग्विजय प्रताप सिंह के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वही सभासदों ने आरओ नगेंद्र कुमार मौर्य के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया।

भाजपा प्रत्याशियों में वार्ड नंबर-14 गांधीनगर से अशोक जायसवाल, वार्ड नंबर-9 लोहिया नगर से विजय जायसवाल, वार्ड नंबर-4 नेहरू नगर से अलख तिवारी, वार्ड नंबर-12 गौतम नगर से रेखा शर्मा, वार्ड नंबर-5 लोकमान्य तिलक नगर से वकील सोनकर ने नामांकन किया। इसके अलावा वार्ड नंबर-13 से बबलू सोनी, वार्ड नंबर-2 शास्त्री नगर बसपा उम्मीदवार अर्चना देवी, वार्ड नंबर-1 अम्बेडकर शीला देवी, वार्ड नंबर-7 से शीला गुप्ता, वार्ड नंबर-5 लोकमान्य तिलक नगर से रम्पा देवी ने नामांकन किया। भाजपा सहित कई प्रमुख दल के प्रत्याशी शामिल हैं सोमवार को कुल 36 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।

भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी के नेतृत्व में भाजपा अपना परचम अवश्य फहराएगी। सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा, भाजपा व आप के प्रत्याशियों ने किया नामांकन सभासद के 11 प्रत्याशियों ने सादगी के साथ नामांकन कर अपनी दावेदारी पेश की। इस दौरान नामांकन स्थल पर भारी गहमागहमी रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
अतीक ,अशरफ की गोली मारकर हत्या, मेडिकल चेकअप के दौरान हुई घटना
उत्तर प्रदेश डेस्क।प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल में जांच कराने के दौरान माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के पास दोनों की हत्या कर दी गई। प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की काल्विन हॉस्पिटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दोनों को प्रयागराज में मेडिकल कराने के लिए लाए गए थे। तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की। बताया जा रहा है कि हमलावर तीन लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए फायरिंग की।
घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस तैनाती कर दी गई है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील है। एसटीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। शनिवार की रात को पुलिस दोनों का मेडिकल कराने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। इसी दौरान पुलिस सुरक्षा घेरे में घुसकर तीन हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की।
अंधाधुंध गोलीबारी से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई। गोली लगते ही अतीक और अशरद मौके पर ढेर हो गए। आपको बता दें कि शनिवार की रात को हमला उस वक्त हुआ जब माफिया अतीक और उसका भाई अशरफ मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
गुड्डू मुस्लिम को लेकर अशरफ सिर्फ इतना कह पाया कि ‘मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम’ तभी एक हमलावर ने माफिया अतीक के सिर से सटाकर गोली मार दी। इसी दौरान अशरफ को भी गोली मार दी। हमलावरों ने गोलीबारी करने के बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। हमले में एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है। बाइक सवार मीडिया कर्मी बनकर आए तीन युवक और गोली मारकर भाग निकले बताया जा रहा है एक बाइक पर सवार होकर तीन मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे और गोली मारकर भाग निकले। दोनों की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।घटना को अंजाम देकर भाग निकले। वारदात में एक सिपाही भी घायल हो गया है। घटना से पूरे शहर में कोहराम मच गया है। दोनो को मेडिकल चेकअप के लिए कॉल्विन ले जाया गया था। इसी दौरान वारदात हुई।
नामांकनः 16 दिन की बच्ची संग महिला उम्मीदवार ने भरा पर्चा
Young Writer, चंदौली। नगर निकायों में चुनावी बिगुल बज चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग की समय-सारणी के मुताबिक इस वक्त नामांकन की प्रक्रिया गतिमान है। शनिवार को नामांकन की कड़ी में सैयदराजा की निर्दल उम्मीदवार रूबी अपने 16 दिन के नवजात बच्चे व परिजनों के साथ पहुंची। चुनाव को लेकर विवाहिता के उत्साह की चर्चाएं नामांकन स्थल पर रही। रूबी ने बताया कि बीते 28 मार्च को उन्होंने बच्ची को जन्म दिया था। नगर निकायों में आरक्षण का निर्धारण हुआ तो सैयदराजा की सीट पिछड़ी जाति के महिला के लिए आरक्षित कर दी गयी। ऐसे में रूबी चेयरमैन पद के उम्मीदवार के रूप में शनिवार को चंदौली कचहरी पहुंची और निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन किया। उन्होंने महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण की दिशा में काम करने की बात कही।

अध्यक्ष पद के लिए तीन ने लिया नामांकन पत्र
चंदौली। नगर पंचायत चंदौली व सैयदराजा के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी करने वाले भावी प्रत्याशियों ने पांचवें दिन भी नामांकन पत्र की खरीदारी शनिवार को की। नगर पंचायत चंदौली अध्यक्ष पद के लिए मनोज सिंह, प्रमोद गुप्ता और विवेक सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा। वहीं सैयदराजा सभासद के एक निर्दलीय नामांकन खरीदा है।











