22.7 C
Chandauli
Friday, October 9, 2026

Buy now

Home Blog Page 381

नामांकनः चंदौली के पूर्व चेयरमैन सुदर्शन सिंह समेत तीन ने की उम्मीदवारी

फोटो- 01 निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करते सुदर्शन सिंह।
निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करते सुदर्शन सिंह।

Young Writer, चंदौली। नगर निकाय चुनाव के नामांकन का अंतिम दौर चल रहा है। मुख्यालय सदर तहसील परिसर में बनाए गए सैयदराजा और चंदौली के लिए नामांकन केन्द्र में शनिवार को काफी गहमागहमी आगामी के बीच प्रत्याशियों में प्रस्तावक संग अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जहां से सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दल प्रत्याशी के रूप में रूबी और श्वेता गुप्ता ने नामांकन किया। इसके अलावा सभासद पद के लिए 26 लोगों ने नामांकन किया।



चंदौली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार सुदर्शन सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया वही 9 लोगों ने सभासद का परिचय निर्दलीय के रूप में दाखिल किया। नगर निकाय चुनाव को लेकर इन दिनों काफी उत्साह देखने को लोगों में मिल रहा है। मुख्यालय स्थित सदर तहसील सभागार में सैयदराजा व चंदौली अध्यक्ष व सभासद के लिए नामांकन का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में पांचवे दिन शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दल के रूप में सुदर्शन सिंह ने नामांकन कक्ष में पहुंचकर आरओ दिग्विजय प्रताप सिंह के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वही सभासद के लिए 9 निर्दल प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी की। नगर पंचायत सैयदराजा अध्यक्ष पद के लिए निर्दल उम्मीदवार के रूप में रूबी व सबीना बेगम ने निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार पांडेय के समक्ष नामांकन दाखिल किया। 26 उम्मीदवारों में निर्दल के रूप में सभासद के लिए नामांकन किया। इसे लेकर सुबह से ही गहमा गहमी का माहौल रहा।

नामांकनः चंदौली चेयरमैन पद के लिए सुनील यादव गुड्डू ने फूंका बिगुल

निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन करते सुनील यादव गुड्डू।
निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन करते सुनील यादव गुड्डू।

चंदौली और सैयदराजा सभासद के लिए आठ-आठ प्रत्याशियों ने किया

Young Writer, चंदौली। जनपद में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई। नामांकन के चौथे दिन शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष चंदौली के लिए सुनील यादव गुड्डू ने नामांकन पत्र दाखिल कर अपनी दावेदारी की। वह सादगी के साथ सदर तहसील स्थित नामांकन स्थल पहुंचे और आरओ दिग्विजय प्रताप सिंह के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हालांकि इसके अलावा चेयरमैन पद के लिए किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके अलावा चंदौली और सैयदराजा नगर के विभिन्न वार्डों से सभासद पद के लिए 8-8 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।



नामांकन की कड़ी में शुक्रवार को नगर पंचायत चंदौली अध्यक्ष पद के लिए सुनील यादव गुड्डू ने आरओ दिग्विजय प्रताप सिंह के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। विदित हो किया सुनील यादव के परिवार का चंदौली नगर पंचायत के चेयरमैन पद पर काफी दबदबा रहा है। इनके पिता के साथ ही इनकी पत्नी इस पद के दायित्व का निर्वहन पहले कर चुकी हैं। अबकी बार सुनील यादव गुड्डू अपने परिवार के कामकाज की बदौलत एक बार फिर चंदौली की जनता के बीच बतौर प्रत्याशी आ रहे हैं। सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए किसी ने नामांकन पत्र शुक्रवार को दाखिल नहीं किया, लेकिन सभासद के लिए 8 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन प्रस्तुत कर चुनावी जंग में दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हो गए। चंदौली चेयरमैन पद के लिए धर्मजीत व संजय सिंह ने नामांकन पत्र की खरीदारी की। इसके अलावा सैयदराजा अध्यक्ष पद के लिए बिलकिस बानो, प्रज्ञा नारायण, रीता देवी, कृष्णावती ने नामांकन पत्र खरीद कर चुनावी जंग के लिए तैयार हुई।

नामांकनः समाजसेवी अजीत सोनी व प्रियंका ने राजनीति में दिखाई सक्रियता

चंदौली तहसील स्थित नामांकन स्थल पर नामांकन करती प्रियंका सोनी।
चंदौली तहसील स्थित नामांकन स्थल पर नामांकन करती प्रियंका सोनी।

Young Writer, चंदौली। रक्तदान व शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली चंदौली की अग्रणी संस्था जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी लम्बे समय से चंदौली नगर की राजनीति में अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं। शुक्रवार को उन्होंने संस्था के सहयोगियों और अपनी पत्नी प्रियंका सोनी के साथ चंदौली तहसील पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका का चंदौली नगर के गौतम नगर वार्ड से निर्दल उम्मीदवार के रूप में नामांकन कराया।

उन्होंने अजीत सोनी व प्रियंका ने कहा कि राजनीति मूलतः समाजसेवा का ही बदला हुआ प्रारूप है, जिसे आज स्वार्थ व निजी स्वार्थ का साधन बनाने की प्रयास हो रहा है। जो भारतीय समाज व लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। यह कोई व्यवसाय या व्यापार नहीं है। यह सही मायनों में जन सेवा का माध्यम है। इसलिए राजनीति में समाज के पढ़े-लिखे प्रबुद्धजन, समाजसेवी, शिक्षकों व काबिल लोगों को इसका हिस्सा बनना चाहिए। ऐसे लोगों की कमी के कारण राजनीति में कतिपय व्यक्तित्व कोधारण करने वाले लोगों की तादाद बढ़ती जा रही है, जिससे इसका आपराधिकरण होने की बातें आए दिन सुनने को मिलती है। साथ ही देश भ्रष्टाचार जैसी समस्या से जकड़ता जा रहा है। कहा कि समाजसेवा का कार्य आज भी गतिमान है और चुनाव परिणाम आने के बाद भी जारी रहेगा। लोगों की सेवा व जरूरतमंद की मदद मेरा जुनून है और इसे कायम रखने के लिए निरंतर प्रयास होगा। रक्तदान के साथ-साथ समाज को शिक्षित बनाने पर जोर होगा। कहा कि आगे आने वाले दिनों में शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही लोगों को स्वच्छता को अपनाने पर बल दिया जाएगा। क्योंकि जब तक लोग स्वच्छता को नहीं अपनाएंगे उन्हें स्वस्थ जीवन का तोहफा नहीं मिल सकेगा। क्योंकि गंदगी कई तरह की बीमारियों को आमंत्रित करती है। इस दौरान संस्था के सहयोगी हिमांशु वर्मा‚ सुनीता श्रीवास्तव‚ रोहित गोस्वामी‚ दीपक मौर्या‚ अनवार अंसारी‚ अरुण कुमार सोनी आदि उपस्थित रहे।

चंदौली चेयरमैन पद के बसपा उम्मीदवार बने विवेक गुप्ता उर्फ ‘पिंकू’

विवेक कुमार उर्फ पिंकू अग्रहरि को चंदौली चेयरमैन प्रत्याशी घोषित करते मंडल कोआर्डिनेटर।
विवेक कुमार उर्फ पिंकू अग्रहरि को चंदौली चेयरमैन प्रत्याशी घोषित करते मंडल कोआर्डिनेटर।

Young Writer, चंदौली। नगर निकाय चुनाव के रण में बसपा फ्रंट फूट पर नजर आ रही है। संविधान निर्माता डा. बीआर अंबेडकर की जयंती पर उनके विचारों को आत्मसात करते हुए बसपा नेताओं ने नगर निकाय चुनाव में अपनी रणनीति के पत्ते खोले। वाराणसी मंडल कोआर्डिनेटर डा. विनोद कुमार ने चंदौली नगर पंचायत से चेयरमैन पद के लिए विवेक गुप्ता उर्फ ‘पिंकू’ को अपना उम्मीदवार घोषित कर वैश्य समाज को अपने पाने में लाने का बड़ा दांव खेला है।
नगर पंचायत के चेयरमैन प्रत्याशी की घोषणा करते हुए मंडल कोआर्डिनेटर डा. विनोद कुमार ने कहा कि बसपा बाबा साहेब के विचारों पर चलने वाली पार्टी है। बाबा साहेब समाज में समता व समानता के पक्षधर थे और उन्होंने सभी जातियों के प्रतिनिधित्व को प्रबलता प्रदान करने के आरक्षण व्यवस्था को लाने जैसा महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक काम किया, ताकि सभी को प्रतिनिधित्व का उचित अवसर पर मिले और समाज में एकरूपता व समानता आए। आज बसपा ने उनके विचारों के अनुरूप वैश्य समाज को चंदौली नगर के प्रतिनिधित्व का अवसर देने का निर्णय लिया और विवेक कुमार उर्फ पिंकू अग्रहरि को अपना उम्मीदवार घोषित किया जा रहा है। कहा कि बसपा नगर निकाय चुनावों को पूरी दमदारी के साथ लड़ेगी और देश को तोड़ने व संविधान विरोधी ताकतों को शिकस्त देकर करारा जवाब देने का काम करेगी। बसपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद विवेक गुप्ता उर्फ पिंकू ने पार्टी के साथ ही सर्वसमाज के प्रति आभार प्रकट किया। कहा कि चंदौली उनकी जन्मभूमि है जिसे वह अपनी कर्मभूमि बनाने की इच्छा रखते हैं और इसी मंशा के साथ लंबे समय तक समाजसेवा से जुड़कर अपने समाज के हित के कार्य करता रहा। आज बसपा ने मेरे सामाजिक कार्यों व व्यक्तित्व को प्राथमिकता देकर जो दायित्व सौंपा है उसे अपनी जीत के साथ पार्टी व चंदौली नगर के लोगों को समर्पित करने का हर संभव प्रयास करूंगा। सभी जाति, धर्म, संप्रदाय का हित व सम्मान प्राथमिकता होगी। साथ ही जन कल्याण के साथ ही चंदौली का विकास प्राथमिकता में शामिल होगा।

नामांकनः सैयदराजा की इशरत ने अपनी उम्मीदवारी से नामांकन का खोला खाता

सदर तहसील से नामांकन फार्म प्राप्त करते उम्मीदवार।
सदर तहसील से नामांकन फार्म प्राप्त करते उम्मीदवार।

तीसरे दिन चेयरमैन के एक उम्मीदवार समेत कुल 17 नामांकन हुए

Young Writer, चंदौली। नगर निकाय चुनाव-2023 की प्रक्रिया गतिमान है। गुरुवार नामांकन स्थल सदर तहसील में सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार इशरत खातून ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया। इसके साथ ही चेयरमैन पद के लिए उम्मीदवारी करने वाली वह पहली प्रत्याशी बनी। इसके अलावा सैयदराजा नगर के अलग-अलग वार्डों से निर्दल चुनाव लड़ रहे 11 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कर चुनावी रण में ताल ठोकी। चंदौली नगर पंचायत की बात करें तो चेयरमैन पद के किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन कर अपनी दावेदारी पेश नहीं की है। वहीं पांच निर्दल सभासद उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
नगर पंचायत चंदौली से अध्यक्ष पद के लिए श्याम लाल शास्त्री, रत्ना सिंह, अनिल कुमार सेठ, राजीव कुमार पांडेय, संतोष सिंह व मनीष दुबे ने नामांकन फार्म लिया। वहीं एक भी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल नहीं किया। सैयद राजा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए शाहनवाज मजूद दिन बेगम, फातिमा बीवी, मंजू देवी, रीता देवी व पुष्पा देवी ने नामांकन फॉर्म दिया। इस तरह नामांकन के तीसरे दिन कुल 17 नामांकन हुए, जिसमें सैयदराजा चेयरमैन पद के लिए एक तथा वार्ड सभासद के लिए कुल 11 नामांकन पत्र जमा हुए। इसके अलावा चंदौली नगर से चुनाव लड़ रहे सभासद पत्र के उम्मीदवारों के पांच नामांकन पत्र जमा हुए। इसके अलावा सैयदराजा नगर पंचायत के चेयरमैन पद के नौ फार्म तथा सभासद पद के लिए 20 उम्मीदवारों ने फार्म लिया इसके अलावा चंदौली चेयरमैन पद के 10 तथा सभासद पद के लिए 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया। नगरीय निकाय चुनाव-2023 के मद्देनजर गतिमान नामांकन प्रक्रिया के दौरान सदर तहसील परिसर में गहमागहमी रही। नामांकन स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे। इस अवसर पर सदर एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह, सकलडीहा एसडीएम मनोज कुमार पाठक आदि उपस्थित रहेे।

रमजान में रक्तदानः समाज की एकता व सद्भाव के लिए आगे आएं लोग

Young Writer: ब्लड बैंक चंदौली में रक्तदान करते अब्दुल समद।
ब्लड बैंक चंदौली में रक्तदान करते अब्दुल समद।

Young Writer, चंदौली। जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी की अगुवाई रक्तदान का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में समाजसेवी अब्दुल समद ने संस्था के आह्वान पर अनजान मरीज की मदद के लिए चंदौली ब्लड बैंक में रक्तदान किया। उन्होंने रमजान के महीने में मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए रक्तदान कर आपसी भाईचारा व सौहार्द को प्रगाढ़ता प्रदान की।

रक्तदान के बाद अब्दुल समद ने कहा कि ईश्वर ने केवल मानव का सृजन किया है। धर्म ईश्वर की प्राप्ति व मानव सेवा का एक सशक्त माध्यम है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण इसी धर्म के नाम पर समाज को बांटने का काम कतिपय लोगों द्वारा किया जा रहा है। कहा कि समाज के प्रबुद्ध व संभ्रांत नागरिकों को आपसी एकता व सद्भाव को बनाए रखने के लिए आगे आना चाहिए, ताकि समाज में आ रहे बिखराव व विघटन को रोका जा सके। कहा कि आज जिस तरह से समाज में विघटन हो रहा है वह दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।

जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने कहा कि रक्तदान के जरिए जरूरतमंद लोगों की मदद का सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा। उन्होंने संस्था के उन तमाम साथियों व सदस्यों का आभार जताया, जो वक्त जरूरत पर अनजान लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कहा कि रक्तदान के साथ ही संस्था ज्ञान दान की दिशा में प्रभावी कदम उठा रही है ताकि समाज को शिक्षित बनाकर उसे सशक्त बनाया जा सके।

नगर निकाय चुनावः स्थानीय नेताओं को खुद के राजनीतिक व्यक्तित्व पर नहीं रहा यकीन

Young Writer: नगर निकाय

पार्टियों के वोट बैंक व टिकट के सहारे जीत की आस लगाए हुए हैं उम्मीदवार

Young Writer, चंदौली। कभी एकल व्यक्तित्व का चुनाव माना जाने वाला नगर निकाय चुनाव अब पार्टियों के दम पर लड़ा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर अपने राजनीतिक वजूद को स्वतः समाप्त मान चुके भावी उम्मीदवार नामांकन पत्रों की खरीद करके पार्टियों से टिकट मिलने के इंतजार में है। यही वजह है कि नामांकन के तीन दिन इसी इंतजार की भेंट चढ़ गया। ऐसे में बचे हुए दो कार्य दिवस में सभी पार्टियों के उम्मीदवारों के नामांकन होने की पूरी संभावनाएं है।
विदित हो कि एक दौर में नगर पंचायत के चेयरमैन व वार्ड सभासद के चुनाव बिना पार्टी के सिम्बल के लड़ा और जीता जाता था। क्योंकि उस दौर के उम्मीदवारों को अपने खुद के राजनीतिक, सामाजिक व्यक्तित्व व पृष्ठभूमि पर पूरा यकीन होता था। लेकिन समय बीतने के साथ ही बदले राजनीतिक परिवेश में नगर निकाय जैसे स्थानीय चुनाव को लड़ने वाले उम्मीदवारों का यकीन खुद से उठता चला गया और अब वे पूरी तरह से राजनीतिक दलों के वोट बैंक व उनकी कृपा पर आश्रित होते दिख रहे है। अबकी बार तो वार्ड सभासद के लिए भी प्रत्याशियों को राजनीतिक दलों के वोट बैंक का सहारा है। स्थिति ऐसी है कि सभासद का चुनाव लड़ने वाले कई धुरंधर नामांकन पत्र प्राप्त कर पार्टी से बतौर प्रत्याशी स्वीकृति मिलने की ताक में है। फिलहाल भाजपा, कांग्रेस, सपा व बसपा समेत क्षेत्रीय दलों की ओर से किसी ने भी अपने चेयरमैन व सभासद पद के उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक नहीं किया है। ऐसे में इंतजार का एक-एक पल भावी प्रत्याशियों पर भारी पड़ रहा है। फिलहाल पार्टी द्वारा प्रत्याशी चयन में ही कईयों की उम्मीदें टूट जाएगी और जो बचेंगे चुनावी रण में अपना भाग्य आजमाएंगे। पुराने लोगों की माने तो नगर निकाय के वार्ड सभासद जैसे चुनाव में पार्टी का दखल व उस पर आश्रित होना स्थानीय नेताओं के कमजोर व्यक्तित्व प्रदर्शित करता है। जनता को ऐसे राजनेताओं के चुनाव से पहले स्थानीय मुद्दों व नगर एवं वार्डों के विकास पर जरूर विचार करने की जरूरत है।

-Shamshad Ansari, Chandauli

चंदौली जनपद के विद्यालयों के समय परिवर्तन हेतु शिक्षकों ने बीएसए को दिया ज्ञापन

चंदौली जनपद के विद्यालयों के समय परिवर्तन के लिए बीएसए को ज्ञापन सौंपते शिक्षक।
चंदौली जनपद के विद्यालयों के समय परिवर्तन के लिए बीएसए को ज्ञापन सौंपते शिक्षक।

Young Writer, चंदौली। जनपद में बढ़ती गर्मी व लू के दृष्टिगत गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह से मिला। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि जनपद में पिछले एक सप्ताह से अत्यधिक गर्मी व लू का प्रकोप जारी है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे विद्यालय का समय प्रातः 8 से 2 बजे तक का है। अधिकांश परिषदीय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित है, जहां पिछले कुछ दिनों से दोपहर 12 बजे के बाद मौसम प्रतिकूल हो गया है, जिससे बच्चों को छुट्टी के समय बीमार होने की संभावना बनी हुई है। जिला महामंत्री इम्तियाज खान ने कहा कि हीट वेव से बचाव हेतु शिक्षा निदेशक बेसिक ने 28 मार्च को उत्तर प्रदेश हीट एक्शन प्लान के अंतर्गत कार्यवाही किए जाने के संबंध में निर्देश जारी किया है। बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए विद्यालय का समय परिवर्तित कर सुबह सात बजे से 12 बजे तक किया जाए। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री आदित्य सिंह, डा.ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी, हर्षवर्धन सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, धीरज साह, कालिंदी पांडेय आदि उपस्थित रहे।

News Chandauli

किसानों की फरियाद पर एडीएम चौड़ीकरण कार्य रोका‚ ठेकेदार व जेई को किया तलब

चंदौली कलेक्ट्रेट में एडीएम से मुलाकात कर लौटती किसान न्याय मोर्चा की टीम।
चंदौली कलेक्ट्रेट में एडीएम से मुलाकात कर लौटती किसान न्याय मोर्चा की टीम।

फगुईया में किसानों का आठवें दिन भी धरना जारी

Young Writer, चंदौली। उत्तर प्रदेश किसान न्याय मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल संयोजक महेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष शमीम मिल्की, इंद्रजीत शर्मा, चंद्रमा यादव राकेश कुमार मौर्य, धर्मदेव मौर्य आदि के नेतृत्व में अपर जिला अधिकारी चंदौली से मिला। इस दौरान चंदौली से मारूफपुर तक मार्ग चौड़ीकरण के लिए किसानों का मकान, दुकान व खेत उजाड़ने का विरोध किया। जिला प्रशासन से मांग किया कि किसानों को चार गुना मुआवजा तथा अन्य सुविधाएं नियमानुसार दिए बगैर कोई निर्माण कार्य किया जाए।
इस संबंध में अपर जिलाधिकारी चंदौली ने परगना अधिकारी सकलडीहा से टेलीफोन से वार्ता कर तुरंत काम रुकवाने का निर्देश दिया और संबंधित ठेकेदार व इंजीनियर को तलब किया। इस अवसर पर धर्मदेव मौर्य मुन्नू यादव, कलावती देवी, कृष्णकांत यादव, सुशील यादव, रामबली यादव शाहजहां बेगम, रोहित यदुवंशी आदि उपस्थित थे। विदित हो कि फगुईआ में किसानों का धरना 8 दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंचे किसान मोर्चा के नेता शमीम मिल्की ने अपर जिलाधिकारी से हुई वार्ता की जानकारी दी। साथ ही किसानों को धरना प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया। कहा कि अपने हक के लिए आप अपने संघर्ष को तेज करें और सकलडीहा चहनियां में भी धरना प्रदर्शन शुरू करें और तब तक जारी रखें जब तक की मांगे पूरी नहीं हो जाती। धरना में चंद्रमा यादव, वीरेंद्र यादव, प्रोफेसर शिवराम चौहान ने पहुंचकर जन आंदोलनों को समर्थन देने की घोषणा की। साथ ही 16 अप्रैल को धरनास्थल पर अंबेडकर जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें क्षेत्रीय किसानों व्यापारियों दुकानदारों से ज्यादा भारी से भारी संख्या में अपील की गई है। धन्यवाद ज्ञापन सुशील यादव ने प्रषित किया।

चुनावः सभासद 50 हजार व नगर पंचायत चेयरमैन के उम्मीदवार खर्च कर सकेंगे 2.50 लाख

Young Writer: नगर निकाय

डीडीयू नगर पालिका के चेयरमैन पद के उम्मीदवार को नौ लाख तक खर्च की छूट‚ सभासदों की खर्च सीमा दो लाख निर्धारित

Young Writer, चंदौली। निर्वाचन आयोग की ओर से नामांकन पत्र, जमानत राशि वाले की सीमा निर्धारित की गई है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए जमानत राशि 8000 रुपए और व्यय की सीमा नौ लाख रुपए निर्धारित की गई। वही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला व पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए नामांकन पत्र और जमानत राशि 4000 रुपए निर्धारित की गई। सभासद के लिए सामान्य वर्ग के लिए 200 रुपए और जमानत राशि 2000 रुपए के साथ व्यय की सीमा दो लाख रुपए निर्धारित है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र का मूल्य 250 रुपए और जमानत राशि 5000 रुपए के साथ व्यय की सीमा 2.5 लाख रुपए निर्धारित है। वही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग व महिला के लिए नामांकन पत्र की कीमत 125 रुपए, जमानत राशि 2500 रुपए निर्धारित की गई है। सभासद के लिए नामांकन पत्र का मूल्य 100 रुपए, जमानत की धनराशि 2000 रुपए और व्यय की धनराशि 50 हजार रुपए निर्धारित की गई। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति महिला व पिछड़ा वर्ग के लिए नामांकन पत्र का शुल्क 50 रुपए जमानत राशि 1000 रुपए निर्धारित की गई। नगर निकाय निर्वाचन हेतु कलेक्ट्रेट में स्थापित कट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के का दूरभाष नंबर 05412-262100, 05412-260149 शिकायत व सूचना दर्ज करा सकते हैं।

–Election News Chandauli

Chandauli
clear sky
22.7 ° C
22.7 °
22.7 °
85 %
0.1kmh
0 %
Fri
31 °
Sat
32 °
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Verified by MonsterInsights