34.5 C
Chandauli
Friday, July 10, 2026

Buy now

Home Blog Page 382

अनामिका चाइल्ड केयर ने गरीबों व बच्चों को दी निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

सवैया महलवार में आयोजित हेल्थ कैम्प में 190 का हुआ उपचार

Young Writer, चंदौली। अनामिका चाइल्ड केयर एंड हॉस्पिटल की तरफ से रविवार को डॉ ऋषि कुमार एमडी (पिडीया) के द्वारा सवैया महलवार ग्राम सभा में नि:शुल्क दवा वितरण एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 190 मरीजों का सफल परीक्षण एवं नि:शुल्क दवा वितरण किया गया।

नि:शुल्क कैंप में गरीब बच्चों को विटामिन एवं कैल्शियम की खुराक दी गई। वहीं पर छोटे बच्चों को सुवर्ण प्राशन की खुराक भी पिलाई गई। डा.ऋषि कुमार ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि समय-समय पर कैंप लगाकर गरीब और असहाय बच्चों का नि:शुल्क जांच कर उनको दवा वितरित किया जाए जिससे कि उनको भी बीमारियों से बचाया जा सके। कहा कि गरीब व असहाय लोगों की मदद करके सुकून मिलता है। हम सभी को गरीब व असहाय लोंगों की मदद करनी चाहिए।

विवाहिता के अदम्य साहस से बच गयी डूब रहे मासूम की जान

Young Writer: डूब रहे बालक को बचाने वाली सोनी देवी को सम्मानित व पुरस्कृत करते रामकेश सिंह।

चंदौली नगर पंचायत कार्यालय के सामने में पोखरे पर हुई घटना
Young Writer, चंदौली। नारी स्नेह व प्रेम की प्रतिमूर्ति होने के साथ ही साहस व शक्ति की भी देवी है। शास्त्रीनगर निवासी सोनी देवी ने शनिवार को अपने अदम्य साहस का परिचय दिया और पोखरे में डूब रहे सात वर्षीय को अपनी जान पर खेल कर बचाया। इस साहसिक प्रयास में सोनी देवी खुद डूबने लगी, जिन्हें परिवार व पास-पड़ोस के लोगों ने किसी तरह पोखरे से बाहर निकाला। घटना के बाद बालक के परिवार के लोग तत्काल उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार हुआ।

सोनी देवी।
सोनी देवी

दरअसल चंदौली नगर के शास्त्री नगर वार्ड निवासी सेवानिवृत्त भूमि संरक्षण अधिकारी रामकेश सिंह का पौत्र चुलबुल सिंह, 7 वर्ष वर्ष खेलते-खेलते नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित पोखरे पर पहुंच गया। इस दौरान वह किसी तरह पोखरे में गिर पड़ा और डूबने लगा। यह देखकर वहां मौजूद सोनी देवी, बालक को बचाने के लिए पोखरे में कूद पड़ी। यह देखकर पोखरे के किनारे भारी भीड़ जमा हो गयी। सोनी देवी ने डूब रहे बालक को किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन इस प्रयास में उनका जीवन खुद खतरे में आ गया और वह डूबने लगी, जिसे किनारे पर मौजूद परिवार व पास-पड़ोस के लोगों ने बाहर निकाला। इस दौरान सोनी देवी पूरी तरह से गंदे पानी से लथपथ हो चुकी थी। दूसरी ओर जानकारी होते ही बालक चुलबुल सिंह के परिवार वाले भी भागते हुए पहुंच गए और उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकीय जांच व उपचार के बाद बच्चे को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद रामकेश सिंह सोनी देवी से मिले और इस साहसिक कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। कहा कि उम्दा व साहसिक कार्य करने वालों से समाज को सीख लेनी चाहिए।

पुरस्कारः मेधावी छात्राओं को समाजसेवी रामगोपाल सिंह ने बांटा साइकिल

Young Writer: बाबा किनाराम इंटर कॉलेज रामगढ़ में मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरण करते हुए समाजसेवी रामगोपाल सिंह व दुर्गेश सिंह।
Young Writer: बाबा किनाराम इंटर कॉलेज रामगढ़ में मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरण करते हुए समाजसेवी रामगोपाल सिंह व दुर्गेश सिंह।

Young Writer, चहनियां। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध सिंह के पहल पर रामगोपाल सिंह ने शनिवार को रामगढ़ स्थित बाबा किनाराम इंटर कॉलेज के मेधावी 11 छात्राओं को साइकिल वितरण किया। हीरक जयंती प्रतियोगिता में प्रतिभाग किये छात्र छात्राओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीत व चतुर्थ स्थान प्राप्त खिलाड़ियों व पूरी टोली को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव मदद का भरोसा दिया है। एमडी के इस पहल से छात्राओं में काफी उत्साह है।
समाजसेवी दुर्गेश सिंह अधिकारी और समाजसेवियों की मदद से सर्व शिक्षा अभियान को बढ़ावा दे रहे है। अबतक हजारों छात्राओं को निःशुल्क कॉपी किताब सहित खेलकूद व ड्रेस वितरण किया है। यही नहीं सीओ अनिरूद्ध सिंह सहित अन्य के मदद से गरीब बेटियों की हाथ पीला भी कराया है। इसी क्रम में शनिवार को रामगढ़ स्थित किनाराम इंटर कॉलेज में एमडी रामगोपाल सिंह ने मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरण के साथ पठन-पाठन सामाग्री हेतु दो-दो हजार रूपये का उत्सावर्धन किया। एमडी रामगोपाल सिंह के इस पहल का क्षेत्रीय लोगों ने सराहना किया। रामगोपाल सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से देश और राष्ट्रहित में मजबूती मिलेगा। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाजसेवी दुर्गेश सिंह, सीओ अनिरूद्ध सिंह, प्रधानाचार्य विपिन सिंह, प्रबंधक प्रभुनारायण सिंह लल्ला, रामराज राय, रमेश चंद्र पाण्डेय, पूर्व प्रधानाचार्य धनंजय सिंह, सुनील पाण्डेय, राकेश सिंह, संतोष सिंह, अशोक सिंह, विनोद सिंह, अरविंद सिंह, सुधीन्द्र पांडेय, संतोष जोशी, उपेन्द्र सिंह, विजय सिंह, नवीन सिंह मौजूद रहे। संचालन प्रमोद सिंह ने किया।

परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए मेहनत जरूरी, सूर्यमुनि


चन्दौली।youngwriter ताराजीवनपुर क्षेत्र के सदलपुरा स्थित गांधी राष्ट्रीय इंटर कालेज में शुक्रवार को पुरे देश में प्रसारण हो रहे है परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी रहे।उक्त मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा के विचारों को विधार्थियो ने शांति से सुना व उसको अनुसरण करने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जो हम लोगों को प्रेरणादायक उदबोधन प्राप्त हुआ उससे आने वाले समय में आप किसी भी परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं आप सभी धैर्यवान बनकर परीक्षा दे परिणाम आपके पक्ष में परिणाम होगा आप समुचित व्यवस्था से अपने शिक्षा पर ध्यान दे हमारी सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। विद्यार्थी स्वालंबी बनकर परीक्षा दे परिणाम आपके पक्ष में होगा।इस मौके मंडल अध्यक्ष अरूण मिश्रा , प्रबंधक प्रमोद शंकर सिंह, प्रधानाचार्य राजकुमार खरवार, उमेश सिंह,राम बचन सिंह, रमेश पासवान, अर्चना गौतम, देवेंद्र चौहान, कंचन जायसवाल, वीर प्रताप सिंह, अशोक रामअनिल सिंह यादव सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

पहलवानी को लेकर गांवों में आज भी जिंदा है जुनूनः मनोज डब्लू

Young Writer: सीतापोखरी में कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मनोज सिंह डब्लू।
Young Writer: सीतापोखरी में कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मनोज सिंह डब्लू।

धानापुर के सीतापोखरी में कुश्ती-दंगल का हुआ आयोजन

Young Writer, धानापुर। क्षेत्र के सीतापोखरी स्थित बाबा मोती वीर के अखाड़े पर कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने पहलवानों का मिला कर किया। साथ ही कुश्ती भी देखी।
इस दौरान मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि कुश्ती-दंगल को लेकर आज भी गांव के युवाओं में जुनून बाकी है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। कुश्ती हमारे देश की प्राचीन खेल है, जो आज भी गांवों में जीवंत है। गांवों में होने वाले छोटे-छोटे आयोजन ही कुश्ती-दंगल का अस्तित्व बचाए व बनाए हुए हैं। कुश्ती की प्रतिभा को निखारने के लिए ग्रामीण अंचलों में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता अतिआवश्यक है। कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव प्रतिभावान पहलवान रहे। राजनीति के भी बेजोड़ पहलवान रहे। उनके स्मृति में अपने गृह गांव माधोपुर में नेताजी की कुटिया का निर्माण करा रहा हूं, जिसमें एक बेहतरीन अखाड़ा भी रहेगा। नेताजी के जयंती पर विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें ईनाम में दुधारू भैंस रहेगी, जिसका दूध पीकर पहलवान अपनी प्रतिभा निखारने का काम करेंगे। इस मौके सपा नेता रमेश यादव, रामजनम यादव, विपिन यादव बिक्कु, डा. रामनगीना प्रजापति, विकास यादव, कुंजबिहारी छोटू प्रधान, दयाराम प्रधान, रामधनी यादव, प्यारे पहलवान रहे। धन्यवाद ज्ञापन श्रीपति सिंह यादव ने किया।

जन सहयोगः यूथ आईकान हिमांशु वर्मा ने 35वीं बार किया रक्तदान

Young Writer: वाराणसी के खिड़किया घाट पर रक्तदान करते हिमांश वर्मा।
Young Writer: वाराणसी के खिड़किया घाट पर रक्तदान करते हिमांश वर्मा।

Young Writer, चंदौली। जन सहयोग संस्था रक्तदान के क्षेत्र में लोगों की मदद के लिए तेजी से आगे आ रहा है। इसी कड़ी में समाजसेवा के कारवां को आगे बढ़ाते हुए जन सहयोग संस्था के कोषाध्यक्ष व चंदौली जिले के यूथ आइकान हिमांश वर्मा ने 74वें गणतंत्र दिवस पर रक्तदान किया। यह उनके जीवन का 35वां अवसर था जब उन्होंने रक्तदान कर समाज को प्रेरित करने का काम किया है।
जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने कोषाध्यक्ष हिमांशु वर्मा के प्रयास को सराहा तथा उनके व्यक्तित्व को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कहा कि युवाओं को सामाजिक सरोकार से जुड़ने की जरूरत है। हिमांशु वर्मा ने युवा अवस्था में ही 35 बार रक्तदान कर मिसाल कायम की है। बताया कि गणतंत्र दिवस पर वाराणसी में रक्तदान एसोसिएशन आफ पूर्वांचल ब्लड डोनेशन की ओर से खिड़किया घाट पर आयोजित शिविर में हिमांशु ने 35वीं बार रक्तदान किया। बताया कि पावन व खुशियों के अवसर को हमें इस तरह मनाना चाहिए, जिससे दूसरों की मदद का राह प्रशस्त हो। इससे समाज में व्याप्त अभाव व कमियों को पूरा किया जा सकता है और यही सकारात्मक संदेश समाज में लेकर जाने का काम जन सहयोग संस्था कर रही है।

महिला स्वास्थ्य कर्मी का पीछा करने वाले मनचले को पुलिस ने दबोचा‚ भेजता था आपत्तिजनक वीडियो

Young Writer: चंदौली कोतवाली में पकड़े गए आरोपी संग पुलिस टीम।
Young Writer: चंदौली कोतवाली में पकड़े गए आरोपी संग पुलिस टीम।

Young Writer, चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मनचले को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उक्त मनचले ने सदर प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के कई महीनों से पीछे पड़ा था। ऐसे में महिला के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को नगर के डाक बंगला रोड से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी महिला से छेड़खानी का मुकदमा किया गया था।
जानकारी के अनुसार सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात महिला स्वास्थ्यकर्मी ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि युवक कई महीनों से उसके वाट्सएप्प पर आपत्तिजनक संदेश और वीडियो भेज रहा था। वहीं स्वास्थ्य केंद्र आने जाने के दौरान पीछा भी करता है। इसके अलावा कई बार उसके घर में घुसकर धमकी भी दे चुका है। जिसके चलते उसके परिवार के सदस्य भी डरे सहमें हुए है। महिला की शिकायत के बाद सदर कोतवाली पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपी को डाक बंगला रोड स्थित दुर्गा मंदिर के समीप से दबोच लिया। जिसकी पहचान सकलडीहा थाना क्षेत्र के शिवदासीपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के रूप में हुई। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया आरोपी काफी शातिर है। इसके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमा दर्ज हुआ है। फिलहाल आरोपी का चालान करके जेल भेज दिया गया है।

श्रीनगर में सीआरपीएफ के उपनिरीक्षक की मौत‚ मटियरा में छाया मातम

Young Writer: प्यारे लाल यादव।
Young Writer: प्यारे लाल यादव।

बलुआ गंगा घाट पर सीआरपीएफ के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Young Writer, चहनियां। क्षेत्र के मटियरा गांव निवासी सीआरपीएफ में एसआई 58 वर्षीय प्यारेलाल यादव का ड्यूटी के दौरान बुधवार को मौत हो गयी। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। प्यारेलाल श्रीनगर के कुलगाम में तैनात थे।
क्षेत्र के मटियरा गांव के रहने वाले प्यारे लाल यादव, श्रीनगर के कुलगाम में सीआरपीएफ में एसआई के पद पर तैनात थे। वे 1 अप्रैल 1990 में सेना में भर्ती हुए थे। इनके पिता का निधन नवम्बर 22 में हुआ था। ये उस समय घर आये थे। 24 दिसम्बर को छुट्टी बिताकर घर से ड्यूटी पर श्रीनगर गये थे। ड्यूटी के दौरान बुधवार को हार्टअटैक से इनकी मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी इंद्रावती देवी, पुत्रियां प्रियंका व सुष्मिता, छोटा भाई कृष्णदेव यादव, उनके पुत्र सूरज व नीरज, बड़े भाई के पुत्र चंदन यादव का रोकर बुरा हाल है। मटियरा गांव में सैनिक प्यारे लाल यादव की मौत के बाद तीन दिनों से गांव में मातम छाया हुआ है। आसपास घरों में चूल्हे तक नहीं जले। शुक्रवार को सीआरपीएफ जवान प्यारे लाल का शव पहुंचा। उनका शव जैसे ही बलुआ के पास पहुंचा सैकड़ों की संख्या में युवा तिरंगा झण्डा लिए भारत माता की जयकारा लगाते हुए बलुआ से कैथी के रास्ते मटियरा गांव पहुंचे। गांव में पहुंचते पत्नी व बेटियां व परिजन शव से लिपटकर रोने लगी। साथ में सेना के जवानों ने अंतिम संस्कार के लिए 50 हजार रुपये दिये। साथ ही पत्नी को आश्वासन दिया कि एक बेटी को नौकरी व पेंशन भी दिया जायेगा। सीआरपीएफ जीसी लखनऊ के इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में जवानों ने बलुआ घाट पर गार्ड आफ आनर दिया। छोटा भाई कृष्ण देव यादव ने मुखाग्नि दी। इस दौरान बलुआ इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह, सपा नेता अनिल यादव, सुभाष यादव, जिला पंचायत सदस्य रबिन्द्र यादव, ग्राम प्रधान सन्तोष यादव, धर्मेंद्र यादव, अमरजीत यादव, बाबूलाल यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री ने झंडारोहण कर देश वासियों को दी बधाई, स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए मांगी सद्बुद्धि…

चंदौली – देश 74 वां गणतंत्र दिवस पर मना रहा है. इस दौरान चन्दौली में विभिन्न आयोजन किये गए. केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में झंडा फहराया और परेड की सलामी ली. इस दौरान डीएम एसपी समेत तमाम आला अधिकारी और विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहे. इस दौरान परेड में यूपी पुलिस डायल 112 अग्निशमन और बज्र वाहन ने अपनी ताकत भी दिखाई. वहीं महेंद्र पाण्डेय ने खुली जिप्सी से सशस्त्र बल की सलामी ली. इस दौरान केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय इन्वेस्टर समिट का लोगों का लांच किया. बटन दबाकर डिजिटल शुरुआत की.

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने देश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी. कहा कि देश मजबूती से आगे बढ़े इसके लिए हम लोग काम करते रहेंगे. यही हमलोगों की सही मायने में आजादी का उत्सव होगा.

वहीं रामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद मौर्या के विवादित बयान पर बोलते हुए महेंद्र पांडे ने कहा की प्रभु श्री राम स्वामी प्रसाद मौर्या को सद्बुद्धि दें. हम कामना करते है कि उनका लोक परलोक बना रहे.

वहीं मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान मिलने पर महेंद्र पांडे ने कहा कि मुलायम सिंह यादव देश के सम्मानित नेता थे. हम उनका सम्मान करते है और उनके दिव्य व्यक्तित्व का हम सभी अभिनंदन करते है.

वही सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह के सवाल उठाए जाने के बाद अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री की किताब की चर्चा की बालाकोट हमले के बाद भारत-पाकिस्तान परमाणु हमले के कगार पर थे. इस पर महेंद्र पांडे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस पर भारत की बढ़ती मजबूती और विकसित भारत की तरफ भारत के बढ़ते कदम इन सभी सवालों के जवाब है.

मतदाता पुनरीक्षणः उम्दा कार्य करने वाले बीएलओ इन्द्रजीत यादव को मिला सम्मान

Young Writer: बीएलओ इंद्रजीय यादव को सम्मानित करते एसडीएम सकलडीहा।
Young Writer: बीएलओ इंद्रजीय यादव को सम्मानित करते एसडीएम सकलडीहा।

Young Writer, सकलडीहा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को तहसील सभागार में समारोह आयोजित हुआ। उपजिलाधिकारी सकलडीहा मनोज पाठक व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने निवार्चन में समावेशी, सुगम एवं सहभागी निर्वाचन की ओर अग्रसर की दिशा में विशेष योगदान एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बीएलओ इन्द्रजीत यादव को अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देश के 18 साल की आयु पूर्ण कर चुके नागरिकों को मतदाता सूची में नामांकित करने के लिए समय-समय पर देश व प्रदेश में अभियान चलाया जाता रहा है जिसके बूथ स्तर पर क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संबंधित बीएलओ की रहती हैं जो आवंटित बूथों में उन नागरिकों की जिनकी उम्र 18 साल की पूरी हो चुकी होती है उनके उम्र व निवास सम्बन्धित प्रमाण पत्र एकत्रित कर उसको रजिस्ट्रीकरण कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करते है। बीएलओ अपने बूथ अंतर्गत आने वाले मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने का पूरी जिम्मेदारी व गंभीरता के साथ करते है। त्रुटि रहित मतदाता सूची की संकलन की जिम्मेदारी व दारोमदार बीएलओ के कंधे पर होता है, जिसे आप सभी पूरी शिद्दत के साथ पूर्ण करें। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में उम्दा कार्य करने वाले बीएलओ इन्द्रजीत यादव से सीख लेकर अन्य बीएलओ को अपने दायित्वों का पूर्णतः निर्वहन करना चाहिए,तभी मतदाता पुनरीक्षण व जागरूकता सम्बन्धित अभियान व कार्यक्रम सफल हो पाएंगे।

Chandauli
broken clouds
34.5 ° C
34.5 °
34.5 °
50 %
3kmh
59 %
Fri
35 °
Sat
37 °
Sun
35 °
Mon
40 °
Tue
28 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights