चंदौली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को मुख्यालय स्थित जिला पंचायत कार्यालय पर जनपद के प्रथम नागरिक व जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा सान से तिरंगे का ध्वजारोहण साथ ही झंडे को सलामी दी इस मौके पर उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हम सभी को भारत माता के उन सपूतों पर गर्व है। जिनकी कुर्बानियों की बदौलत हमारे देश को आजादी मिली। अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार मद्धेशिया ने लोगों को बधाई देते हुए बड़ी कुर्बानी और बलिदान से यह हमें प्राप्त हुआ। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह, छत्रबलि सिंह, प्रशासनिक अधिकारी आनंद कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
दिघवट प्रकरणः पीड़ित परिवार के मदद के मूड में नहीं जिला प्रशासनः मनोज सिंह डब्लू
दिघवट घटना के दूसरे दिन पीड़ित परिवारों से मिले सपा के राष्ट्रीय सचिव
Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू बुधवार को दिघवट गांव के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बालिका इंटर कालेज के जर्जर भवन ढहने के कारण मलबे में दबकर मृत नीरज के परिजनों से मिले। इस दौरान उन्होंने घटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही एसडीएम सकलडीहा से बातचीत कर मृतक के भाई रणजीत को संविदा पर नौकरी दिए जाने के बाद प्रक्रिया की जानकारी तलब की।
इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने जिलाधिकारी ईशा दुहन पर दिघवट की जनता व पीड़ित परिवार को दिए गए वादे से मुकरने का आरोप लगाया और बताया कि जिस तरह एसडीएम सकलडीहा मनोज पाठक द्वारा मृतक के भाई को संविदा पर नौकरी देने के संबंध में जानकारी दिया है उससे यह स्पष्ट है कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार को संविदा पर नौकरी देने के मूड में नहीं है। यदि ऐसा था तो जिलाधिकारी चंदौली को धरना-प्रदर्शन करने वाली जनता के समक्ष मदद का भरोसा नहीं बंधाया चाहिए। कहा कि सरकार का जनता से भरोसा उठ चुका है, लेकिन ऐसे में जिलाधिकारी द्वारा भी जनता से वादाखिलाफी कर उनकी भावनाओं को आहत करने का काम किया गया तो सवाल यह उठता है कि जनता किस पर भरोसा जताए, किससे उम्मीदें पाले। कहा कि दिघवट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है। घटना के बाद सांसद, विधायक या किसी भी मंत्री ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त नहीं की। ऐसे में डीएम चंदौली के आश्वासन व एसडीएम सकलडीहा के बयान में भारी विरोधाभास से जनता का मन आहत हुआ है। कहा कि गणतंत्र दिवस के बाद 27 जनवरी को जिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी। यदि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार की मदद से पीछे हटा तो समाजवादी पार्टी जनहित में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सपा छात्र नेता अंकित यादव, नंदन कुमार राय भी मौजूद रहे।
सिविल बारः अध्यक्ष चंद्रभानु सिंह व महामंत्री अनिल कुमार सिंह ने लिया शपथ
Young Writer, चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बुधवार को सदर कचहरी में समारोह पूर्वक शपथ ली। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रभानु सिंह को जिला जज सुनील कुमार चतुर्थ तथा महामंत्री अनिल कुमार सिंह को एडीजे प्रथम ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में अधिवक्ताओ की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा कचहरी परिसर गूंज उठा।
शपथ लेने वालों में महामंत्री अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भीष्म नारायण सिंह, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर प्रवीण कुमार तिवारी, आशुतोष कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे मदन सिंह, संदीप कुमार यादव एवं सदस्य कार्यकारिणी पंकज कुमार सिंह, राजेन्द्र तिवारी, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डा.वीरेंद्र प्रताप सिंह, विधि प्रकाश चौबे को शपथ दिलाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष चन्द्रभानु सिंह ने कहा कि अधिवक्ता एकता को बनाए रखना और इसे सशक्त बनाना प्राथमिकता होगी। अधिवक्ताओं के हितों का संरक्षण व चंदौली कचहरी की समस्याओं को लेकर साथियों के सहयोग आगे की रणनीति तय की जाएगी। महामंत्री अनिल कुमार सिंह ने भी अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने के संकल्प को दोहराया। कहा कि अधिवक्ता साथियों की हरएक संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा। इस मौके पर हरिशंकर सिंह, अरुण कुमार त्रिपाठी, शशि शंकर सिंह, सुभाष चंद्र, धनंजय सिंह, योगेंद्र सिंह लड्डू, संजीव श्रीवास्तव, रीता भारती, शमसुद्दीन, संतोष कुमार सिंह, उज्जवल सिंह मौजूद रहे।
कार्यवाहीः चोरी की चार मोटरसाइकिल संग दो शातिर चोर गिरफ्तार
Young Writer, इलिया। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की शाम को मालदह नहर त्रिमुहानी के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। वहीं उनके निशानदेही पर चार मोटरसाइकिल को भी बरामद किया।
पुलिस को मुखबिर को सूचना मिली की दो शातिर वाहन चोर मालदह गांव के रास्ते मोटरसाइकिल बेचने के लिए बिहार जा रहे हैं।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग मय हमाराहियों पुल के पास रात 10 बजे घेराबंदी कर दिया।कुछ देर बाद मोटरसाइकिल आती दिखाई दिया। जिसे रूकने का इशारा किया तो वह रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया, जहां पूछताछ में अमरजीत चौहान थाना इलिया और उसका साथी सतीश चौहान ग्राम सहजौर कोतवाली मुगलसराय का निवासी है। उनके निशानदेही पर तीन अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया। दोनों चोरों ने 27 दिसम्बर 2022 में सीहर गांव में पंचायत भवन से दो बैटरी व इन्वर्टर चोरी की बात कबूली। चोरी का सामान बेचने से प्राप्त धनराशि से अवशेष 3500 रुपये भी बरामद हुआ। इनके ऊपर चोरी का पहले भी इलिया थाने में मुकदमा दर्ज है। थाना प्रभारी ने मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि दोनों शातिर चोर है। मोटरसाइकिल चुरा कर बेचने का कार्य करते हैं।
चंदौली-बसपा कार्यकर्ताओं ने चलाया गांव- चलो सदस्यता अभियान,बूथ को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
चंदौली। सैयदराजा क्षेत्र के बहेरी गांव में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में गांव चलो सदस्यता अभियान चलाया जिसमे कार्यकर्ताओं ने अपने बूथ को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के मुख्यअतिथि वाराणसी मंडल प्रभारी रामचंद्र गौतम का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया वही मुख्यअतिथि ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा
इस दौरान रामचंद्र गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए संगठन को मजबूत करना होगा। गांव चलो सदस्यता अभियान के तहत बसपा का हर कार्यकर्ता अपने अपने बूथ को मजबूत बनाने में लग जाए। आने वाले चुनाव में पार्टी को मजबूती मिले और पुनः बसपा का परचम बुलंद हो सके विशिष्ठ अतिथि पुर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि बहुजन समाज में जन्मे महापुरुष बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और कांसीराम के सपने साकार करने का समय आ गया है। सामाजिक भाईचारा को मजबूत बनाते हुए संविधान विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से दूर करना है। इससे दलित मुस्लिम बिछड़े सुरक्षित रहे। इस दौरान राजन खान, संजय बिंद, अछैबार बिंद, गौरी मौर्या, राजेश मौर्य, मुरलीधर, चंद्रशेखर, रामकेवल, अवस्थी, परशुराम, गौतम, श्रीभगवान, अनिल कुमार, इजहार प्रधान, सोहराब अली, रमेश, रमा प्रधान, आदि लोग उपस्थित रहे
बार व बेंच न्याय रथ के दो पहिएः जय प्रकाश सिंह
चंदौली कचहरी में डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
Young Writer, चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को सदर कचहरी परिसर में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने के अपने संकल्प को दोहराया। साथ ही जिला मुख्यालय के विकास में अधिवक्ता साथियों के सुझाव व मार्गदर्शन में आगे काम करने का आह्वान किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ द्वारा अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह व महामंत्री राज बहादुर सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश हरिशंकर सिंह ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद तथा पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश अरुण त्रिपाठी ने उपाध्यक्ष अभिनव आनन्द सिंह को शपथ दिलाई। इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनिरूद्ध सिंह, संयुक्त सचिव मोहम्मद अकमल खां, कोषाध्यक्ष महेंद्र पटेल, पुस्तकालय मंत्री फिरोज खान ने शपथ ली। वहीं सदस्य कार्यकारिणी में विद्याचरण सिंह, पंचानन पांडेय, लालप्यारे श्रीवास्तव, रमाकांत सिंह, शहाबुद्दीन, आनन्द कुमार सिंह, मोहम्मद अकरम, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अनिल कमुर सिंह, झन्मेजय सिंह को जिला जज सुनील कुमार चतुर्थ द्वारा शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने कहा कि बार व बेंच न्याय रथ के दो पहिए है, जिसकी परिकल्पना संविधान में वादकारियों को न्याय दिलाने के लिए की गई है। अधिवक्ता साथियों के हित के संरक्षण के साथ-साथ वादकारियों को सरल व सुलभ न्याय दिलाने का काम होगा। इसके साथ ही चंदौली कचहरी को सुविधाओं से लैस होने को लेकर प्रयास जारी रहेगा। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व संचालन निवर्तमान महामंत्री शमशुद्दीन ने किया।
चंदौली में भरभरा कर गिरी राजकीय विद्यालय की छत मचा अफरा-तफरी एक युवक की मौत,दो गंभीर
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के दिघवट गांव में मंगलवार को राजकीय विद्यालय की छत व दीवार भरभरा कर गिर गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी वही दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है
बताते हैं कि दिघवट गांव में बना राजकीय विद्यालय की छत व दीवार काफी जर्जर हो चुकी थी। जो अचनाक भरभरा कर गिर गयी। इसमें उक्त गांव निवासी नीरज 20 वर्ष दिनेश32 वर्ष सतेंद्र 23 वर्ष दीवार में दब गए। इसकी जानकारी होते ही गांव में कोहराम मच गया। और लोगो ने तत्काल मौके पर पहुच कर बचाव कार्य में जुट गए।

वही सूचना पर पहुची पुलिस ने भी जेसीबी मंगा कर मलबे को हटा कर घायलों को बाहर निकाला और इलाज़ के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है। घटना में नीरज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही दिनेश और सत्येंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि राजकीय विद्यालय का छज्जा गिर जाने के कारण तीन लोग चपेट में आये हैं घटना में एक युवक की मौत हो गयी है। दो युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उनका इलाज़ चल रहा है। वही एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह सदर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बचाव कार्य मे जुट गए हैं।
रायल ताल के नाम पर छिनी जा रही किसानों की जमीन
समाजवादी पार्टी ने किसानों के मुद्दे पर बिछियां धरनास्थल पर दिया धरना
Young Writer, चंदौली। पूर्व सांसद रामकिशनु किसानों के मुद्दे पर सोमवार को जिला प्रशासन व सरकार पर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने बरंगा समेत आधा दर्जन गांव के किसानों से उनके जमीन से भूमिधरी का हक छिनने का काम जिला प्रशासन ने किया है। कहा कि बहुत से किसान आजादी के पहले से उक्त जमीन पर कायम है। इसमें कुछ किसानों ने अपनी जमीन बेच दी। वहीं कुछ ने चकबंदी में अपनी जमीन के बदले ताल में जमीन लिया। अब रायल ताल के नाम पर किसानों से उनकी जमीन छिनी जा रही है। जबकि वास्तविकता यह है कि आज भी 51 एकड़ में रायल ताल मध्य में स्थित है। पूर्व सांसद रामकिशुन बिछियां धरनास्थल पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए कही।



सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि जिला प्रशासन लगातार किसानों वादाखिलाफी कर रही है। किसान कानून में विश्वास रखता है और अपनी जमीन के लिए वह कानूनी लड़ाई लड़ना चाहता है, लेकिन जिला प्रशासन ने विवादित मौजों के कागजात को सील करने किसानों को इस अधिकार से वंचित रखा है, जो जिला प्रशासन की तानाशाह पूर्ण रवैये को दर्शाता है। एडीएम ने एक सप्ताह के अंदर किसानों को जमीन के कागजात मुहैया कराने का वादा किया है। यदि जिला प्रशासन अपने वादे पर कायम नहीं रहता है तो किसान जिला प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि रायल ताल मामले में यदि कोई तकनीकी या न्यायालयीय पेंच है तो कानून में परिवर्तन कर किसानों का हित लाभ किया जाए। जैसे आदिवासियों के लिए केंद्र सरकार ने कानून में परिवर्तन में जल, जंगल व जमीन का नियम लागू किया है। उसी तर्ज पर किसानों के हित लाभ को भी ध्यान में रखा जाए। अखिलेश्वर यादव ने चेताया कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो शासन-प्रशासन को किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। समाजवादी पार्टी सदैव किसानों के हक और अधिकारों के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने को तैयार है। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, योगेंद्र यादव चकरू, चंद्रशेखर यादव अंकित यादव, नफीस अहमद, अशोक त्रिपाठी, दिलीप पासवान, अरविंद पासवान, अरविंद यादव, मुसाफिर सिंह चौहान, अमरनाथ जायसवाल, संतोष यादव, चंद्रभानु यादव, अनिल मिश्रा, सुदामा यादव, आरिफ अहमद, गार्गी पटेल, आरती यादव, सुभाष यादव, रवींद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
ओवर लोड ट्रैक्टर की चपेट आये स्कूली छात्र ,एक की मौके पर मौत एक की हालत नाजुक
चन्दौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा गांव के नहर पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से गांव के ही निवासी गुलाम मुर्तुजा का 6 वर्षीय पुत्र फैजान की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं उनके भाई गुलाम मुस्तफा का 11 वर्षीय पुत्र सुहाना गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। दिनों बालक गुरुकुल स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर जा रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीण शव को उठाने नही दे रहे है। डीएम और गाड़ी मालिक को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
चंदौली-मनबढ़ युवकों ने दो सगे भाई को लोहे के रॉड से मारकर किया लहूलुहान,कार्यवाही में जुटी पुलिस
चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के रेवसा गांव में रविवार की देर शाम मनबढ़ युवकों ने खेत की सिंचाई कर रहे दो सगे भाइयों पर रॉड से हमला कर कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वही घटना की सूचना के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। किंतु हमला करने वाले युवक मौका देख फरार हो गए। घटना के बाद दोनों युवकों को सदर कोतवाली पहुंचाया गया।जहां पुलिस के द्वारा घायलों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने में जुट गई।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली के रेवसा गांव निवासी निरंजन यादव और मटरू यादव गांव के समीप अपने खेत में निजी संसाधन के द्वारा गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ मनबढ़ युवक मौके पर पहुंच गए और दोनों भाइयों पर रॉड से हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार मनबढ़ों के साथ कुछ गांव के भी गांव के बाहर के भी युवक शामिल थे। उनके द्वारा हमला करने से दोनों भाई गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हालांकि घटना की जानकारी गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परंतु हमला करने वाले युवक मौका देख वहां से भाग खड़े हुए। सदर कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि घायल युवकों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्दी सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।











