27.2 C
Chandauli
Friday, October 9, 2026

Buy now

Home Blog Page 384

अलवर रवाना हुआ राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का दल


चंदौली। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा कल्याणी में दो अप्रैल को आयोजित केसरिया महापंचायत जयपुर व भृगुवंशी परिवार की मातृभूमि अलवर और कुल देवी जमवाय माता के दर्शन के लिए क्षत्रिय समाज का एक दल शनिवार को सदर ब्लाक परिसर से रवाना हुआ।
इस दौरान करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ धनंजय सिंह, जिला वरिष्ठ संरक्षक मुन्नू सिंह, संरक्षक हेमराज सिंह, नवीन सिंह बबलू व शशि सिंह, राम सिंह पिंटू ज्ञान प्रकाश सिंह, आरपी सिंह शामिल रहे। अलवर रवाना वाले दल को ढोल नगाड़े के साथ जय भवानी हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ राजपूत समाज ने विदाई किया। जिसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, सदर ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, विनोद सिंह, धीरज सिंह, हिमांशु सिंह, मोहित सिंह, चंद्रमोहन सिंह, पंकज सिंह, टुनटुन सिंह, रणवीर सिंह पिंटू, उज्जवल सिंह, संदीप सिंह, नीरज सिंह, हिटलर सिंह, अभिनव आनंद सिंह, मनीष सिंह, दीपक सिंह अभिषेक सिंह मौजूद रहे। शानदार विदाई किए।

प्रवेश उत्सव: बच्चों में बांटी टफियां व गुलाब‚ अभिभावकों काे किया प्रेरित

हथियानी कंपोजिट विद्यालय में बच्चों के बीच टाफी वितरित करते शिक्षक।
हथियानी कंपोजिट विद्यालय में बच्चों के बीच टाफी वितरित करते शिक्षक।

हथियानी में जागरूकता रैली निकालकर बच्चों के नामांकन के लिए किया प्रेरित

Young Writer, चंदौली। नए शिक्षक सत्र के पहले दिन कम्पोजिट विद्यालय हथियानी में प्रवेश उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों व शिक्षकों की मौजूदगी में विविध कार्यक्रम हुए, जिसके जरिए बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराकर उन्हें अनिवार्य शिक्षा दिए जाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही सरस्वती वंदना के साथ प्रवेश उत्सव का आगाज हुआ। शिक्षकों ने मौजूद बच्चों को तिलक लगा, उन्हें गुलाब भेंट किया साथ ही उनके बीच टाफी का वितरण किया गया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने शिक्षकों की निगरानी में गांव में नामांकन के प्रति अभिभावकों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। उक्त रैली पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान रास्ते में मिलने वाले अभिभावकों को शिक्षकों द्वारा पुष्प भेंट करने के साथ ही उन्हें बच्चों का दाखिला स्कूल में कराने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रधानाध्यापक कुंवर बीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नए शिक्षा सत्र का उत्सव के रूप में शुरूआत किया गया है, ताकि पूरे वर्ष विद्यालय में पठन-पाठन के लिए उम्दा शैक्षणिक माहौल प्रदान किया जाए। गांव के शत-प्रतिशत बच्चों का दाखिला स्कूलों में हो। इसके लिए ग्रामीणों को निरंतर जागरूक व प्रेरित किया जाना रहा है। हमारा प्रयास है कि कोई भी बच्चा अनिवार्य व बुनियादी शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रहने पाए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेश कुमार यादव, अजीत सिंह, रवीन्द्र मिश्र, सउद अहमद, दीपा मौर्या, रामाज्ञा तिवारी, निधि, रामदेव आदि उपस्थित रहे।

तालिम से मुसलमानों को हासिल होगी खुशहाली व तरक्कीः हाफिज मुस्ताक

चंदौली स्थित मदरसे में कुरआन तरावीह मुकम्मल होने के बाद हफिज मुस्ताक से गले मिलते मुस्लिम बंधु।
चंदौली स्थित मदरसे में कुरआन तरावीह मुकम्मल होने के बाद हफिज मुस्ताक से गले मिलते मुस्लिम बंधु।

चंदौली स्थित मदरसा जामिया इत्तेहादुल उलूम में कुरआन तरावीह मुकम्मल

Young Writer, चंदौली। नगर स्थित मदरसा जामिया इत्तेहादुल उलूम में शुक्रवार की रात कुरआन तरावीह मुकम्मल हुई। इस दौरान हाफिज-ए-कुरआन मुस्ताक ने मोमिनों की खुशहाली, उनकों तकलीफ से निजात दिलाने व देश में अमन-चैन कायम रखने के लिए अल्लाह से दुआ की। तकरीर पेश करते हुए उन्होंने मोमिन भाइयों को बच्चों की शिक्षित बनाने पर गौर फरमाया। उन्होंने कहा कि जिन्हें खुदा ने दौलत नवाजा है समाज के ऐसे प्रबुद्ध लोग गरीब मुसलमान बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा संभाले, ताकि उनका मुस्तकबिल संवर सके। कहा कि मुसलमानों के बिगड़े हालात को बच्चों की शिक्षा और हर क्षेत्र में उनकी मौजूदगी से ही दूर किया जा सकता है।

चंदौली स्थित मदरसे में कुरआन तरावीह मुकम्मल होने के बाद तकरीर के दौरान मौजूद मुस्लिम बंधु।
चंदौली स्थित मदरसे में कुरआन तरावीह मुकम्मल होने के बाद तकरीर के दौरान मौजूद मुस्लिम बंधु।

उन्होंने कहा कि इस्लाम हमें लोगों से मोहब्बत करना सिखाता है। हमें नेकी की राह पर चलने के लिए प्रेरित करता है। नमाज कायम करें और अपने परिवार को अच्छी तरबीयत दें। माह-ए-रमजान रहमत, बरकत और इबादत का महीना है। इस महीने में हमें रोजा रखने के साथ ही नमाज कायम करके खुदा से अपने गुनाहों की माफी मांगनी चाहिए। इस नियत के साथ जीवन के आगे का सफर तय करें कि अपनी कारगुजारी से किसी को तकलीफ ना हो। कहा कि आज पूरे देश में मुसलमान हाल परेशान है। इसके पीछे मुसलमानों का इल्म से दूर होना सबसे बड़ी वजह है। इस पर हम सभी को ध्यान देने की जरूरत है। कौम की तरक्की व खुशहाली का रास्ता तालिम हासिल करके ही तय किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि गरीब व जरूरतमंद मुस्लिम बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए माल-दौलत वाले मुस्लिम आगे आएं। ऐसे बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाएं और कमजोर व बिखरती कौम को एक धागे में बांध कर मजबूती दिलाने की दिशा में पहल करें। अंत में उन्होंने सभी मुस्लिम बंधुओं से पूरे रमजान माह में सुन्नत तरावीह व नमाजे अदा करने का आह्वान किया और फिर सभी ने मिलकर दुआ मांगी। इस अवसर पर अली अहमद, जावेद अख्तर, शमीम पलम्बर, बाबर अली, शाहिद खान, शमशाद अंसारी, इरफान अहमद, अशफाक हैदर, इंतखाब आलम, आरिफ अंसारी, ऐनुल हाशमी, राशिद खान, नेहाल अंसारी, इरफान खान, अरशद, टीपू, गुटरू, सिब्लू, सोहेल, अयान अंसारी, कामरान आदि उपस्थित रहे।

गुरुकुल स्कूलः उम्दा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिली शाबाशी

Young Writer: चंदौली स्थित गुरुकुल स्कूल में रिजल्ट प्राप्त करते बच्चे।
Young Writer: चंदौली स्थित गुरुकुल स्कूल में रिजल्ट प्राप्त करते बच्चे।

प्रबंधक इसरार अहमद बोले, स्कूल दे रहा न्यूनतम फीस व फ्री ट्रांसपोर्ट की सुविधा

Young Writer, चंदौली। शिक्षण सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को गुरुकुल स्कूल में परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों द्वारा अपने-अपने वर्ग व कक्षा में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को रिजल्ट के साथ ही मेडल देकर सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया।

Young Writer: चंदौली स्थित गुरुकुल स्कूल में रिजल्ट प्राप्त करते बच्चे।
Young Writer: चंदौली स्थित गुरुकुल स्कूल में रिजल्ट प्राप्त करते बच्चे।

इस दौरान प्रबंधक इसरार अहमद खान द्वारा कक्षा-8 में अव्वल आयी गुडिया यादव, द्वितीय शिवांश सिंह व तृतीय अनिरूद्ध शर्मा को मेडल प्रदान किया। इसी तरह कक्षा-7 में स्नेहा यादव प्रथम, आंचल कुमारी द्वितीय व राज नंदिनी तृतीय रहीं। कक्षा-6 में प्रिया यादव प्रथम, सौरभ सिंह द्वितीय व शालिनी कुमारी तृतीय रहीं। इसी तरह कक्षा-5 में शुभांगी प्रथम, मुहम्मद अदनान द्वितीय, अनुष्का गोंड तृतीय रही। कक्षा-4 में रेयान अंसारी प्रथम, कृति सिंह द्वितीय व उज्जवल तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह कक्षा तीन में शुभम अव्वल, कक्षा-2 में श्रेया सिंह, कक्षा-1 में मानसी यादव, यूकेजी अमीन तौकीर, एलकेजी में सत्य नारायण प्रथम आए। प्रबंधक इसरार अहमद ने बताया कि विद्यालय बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करने का काम पूरी शिद्दत के साथ कर रहा है। बताया कि बच्चों को न्यूनतम फीस व फ्री ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था दी जा रही है, ताकि गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चे धनाभाव के कारण बेहतर शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रहने पाए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृष्णकांत, मधु श्रीवास्तव, शमशुद्दीन, सुभाष शर्मा, रोशन मौर्या, परवेज खान, खुशबू सिद्दीकी, शिवम गुप्ता, रीमा यादव आदि उपस्थित रहे।

अनुदेशक, शिक्षामित्र के मांगों के प्रति रहूंगा मुखरः आशुतोष


एमएलसी आशुतोष सिन्हा का नगर में हुआ स्वागत
चदौली। समाजवादी पार्टी के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा का नगर पंचायत कार्यालय के समीप सपा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मयंक यादव के नेतृत्व में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जहां पर पूर्व भूमि संरक्षण अधिकारी रामकेश सिंह यादव ने साइकिल का चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। वही एमएलसी ने कहा कि अनुदेशकों शिक्षामित्रों और अधिवक्ताओं की मांगों को लेकर सदन में हमेशा मुखर रहूंगा।
इस दौरान एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित तमाम समस्याएं शिक्षकों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के सामने है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उस संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर आगे आने की जरूरत है। महंगाई बेरोजगारी सहित तमाम मुद्दों पर सरकार बात नहीं करना चाहती है। जब तक इन मुद्दों पर चर्चा नहीं होगी तब तक बेरोजगारों नौजवानों के साथ-साथ गरीबों का भला नहीं हो सकता। इस दौरान सियाराम चौहान, रमेश यादव, कमलेश सिंह, संदीप राय, मुलायम यादव, मयंक सिंह, सुरेंद्र यादव, ओम प्रकाश यादव, जेपी यादव, राजू, कृष्णा यादव, अतुल कुमार आदि उपस्थित रहे।

जन्मोत्सवः सम्राट अशोक ने कुशलता से अपने साम्राज्य को अखण्ड भारत में फैलाया

चंदौली में आयोजित सम्राट अशोक के जन्मोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित लोग।
चंदौली में आयोजित सम्राट अशोक के जन्मोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

चंदौली नगर के इंदिरा नगर वार्ड में मौर्य समाज के लोग ने सम्राट अशोक का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया

Young Writer, चंदौली। नगर स्थित इन्दिरा नगर वार्ड में बुधवार को मौैैर्य समुदाय के लोगों द्वारा चक्रवर्ती सम्राट अशोक का जन्मोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान चक्रवर्ती सम्राट अशोक के जीवनकाल पर प्रकाश डालते हुए नागेन्द्र प्रताप मौर्य ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक बिहार के पाटलिपुत्र में जनम हुआ था। सम्राट बिन्दुसार के पुत्र और मौर्य वंश के तीसरे राजा के रूप में जाने गए थे। चन्द्रगुप्त मौर्य की तरह ही उनका पोता भी काफी शक्तिशाली था। पाटलिपुत्र नामक स्थान पर जन्म लेने के बाद उन्होंने अपने राज्य को पूरे अखंड भारतवर्ष में फैलाया और पूरे भारत पर एकक्षत्र राज किया। अशोक को अपने जीवन में बहुत से सौतेले भाइयों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा।

अशोक ने काफी कम आयु में तीरंदाजी के साथ अन्य जरुरी युद्ध कौशलो में काफी अच्छी महारत हासिल कर चुके थे। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हे मौर्य शासन के अवन्ति में होने वाले दंगों को रोकने भी भेजा गया था। अपने समय के दो हजार वर्षाे ने बाद भी अशोक के राज्य के प्रभाव दक्षिण एशिया में देखने को मिलते है। अपने काल में जो अशोक चिन्ह निर्मित किया था उसका स्थान आज भी भारत के राष्ट्रीय चिन्ह में है। बौद्ध धर्म में भगवान बुद्ध के बाद सर्वाधिक स्थान राजा अशोक और उनके धर्म कार्यों को ही दिया जाता है।

चंदौली में आयोजित सम्राट अशोक के जन्मोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

इस दौरान नरेंद्र मौर्य, सानंद मौर्य, प्रह्लाद मौर्य, विजय मौर्य, अमित मौर्य, ईश्वर दत्त मौर्य, दिवेश मौर्य, राजकुमार मौर्य, ओमिका मोर्या, रेखा मौर्या, इंद्रजीत मौर्य, आनंद मौर्य, राहुल मौर्य, भगेलू मौर्य, मनोज मौर्य, मार्कण्डे मौर्य, दिव्यांशु मौर्य, वेदप्रकाश मौर्य, प्रकाश मौर्य, सूरज, रोहित, छैबर मौर्य, सुराजी देवी, धनञ्जय मौर्य, महेंद्र मौर्य, नथुनी चौहान सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता गौरी शकंर व संचालन भोलानाथ विश्वकर्मा ने किया।

चंदौली में आयोजित सम्राट अशोक के जन्मोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

Chandauli: अप्रैल में स्कूल चलो अभियान के तहत होंगे विविध कार्यक्रम

स्कूल चलो अभियान

Young Writer, चंदौली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने स्कूल चलो अभियान माह-अप्रैल के कार्यक्रमों की सूची जारी की है। 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।
School Chalo Abhiyan के क्रम में एक अप्रैल शनिवार को प्रवेश उत्सव एवं छात्र परिचय स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दो अप्रैल को अवकाश, तीन अप्रैल को स्कूल चलो अभियान स्लोगन प्रतियोगिता के साथ प्रभात फेरी, 4 अप्रैल को अवकाश, 5 अप्रैल को प्रधान के साथ एसएमसी की बैठक प्रणब अभिव्यक्ति संप्रेषण, 6 अप्रैल को छोटे बच्चों की कहानी 7 अप्रैल को अवकाश होगा। 8 अप्रैल को मेरा स्कूल निबंध लेखन प्रतियोगिता 9 अप्रैल को अवकाश होगा। 10 अप्रैल को स्कूल चलो अभियान पोस्टर प्रतियोगिता एवं प्रभात फेरी 11 अप्रैल को विद्यालय स्तर पर खेल प्रतियोगिता 12 व 13 अप्रैल को छात्रों के टीम की ओर से नुक्कड़ नाटक साथ ही बच्चों का विभागों के साथ संवाद होगा। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर अवकाश 15 अप्रैल को रंगोली प्रतियोगिता होगी। 16 अप्रैल को अवकाश और 17 अप्रैल को स्कूल चलो अभियान शिक्षक अभिभावक बैठक के साथ प्रभातफेरी 18 अप्रैल को अनियमित उपस्थित वाले छात्रों के घर बच्चों के टीम गठित कर भ्रमण करना। 19 अप्रैल को शिक्षा के महत्व पर पत्र लेखन प्रतियोगिता 20 अप्रैल को नारी शिक्षा पर वाद विवाद प्रतियोगिता एक 21 अप्रैल को स्कूल चलो अभियान आधारित विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता होगी। 22 को ईद व 23 को रविवार का अवकाश रहेगा 24 को स्कूल चलो अभियान शिक्षक अभिभावक बैठक एवं प्रभात फेरी 25 अप्रैल को बाल मेला का आयोजन 26 अप्रैल को विद्यालय में मां की रसोई का आयोजन 27 अप्रैल को करे योग रहे निरोग का दैनिक जीवन में उपयोग पर चर्चा, 28 अप्रैल को बालिका शिक्षा उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं कार्यक्रमों की चर्चा, कन्या आवेदन हेतु जानकारी प्राप्त करना, 29 अप्रैल को समस्त प्रतियोगिताओं में विजेता को अभिभावकों के समस्त पुरस्कृत करना और 30 अप्रैल को अवकाश रहेगा।

एसपी ने चंदौली की व्यापारियों की सुनी समस्याएं

पुलिस लाइन में व्यापारियों संग बैठक करते एसपी अंकुर अग्रवाल।

Young Writer, चंदौली। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को एएसपी ऑपरेशन सुखराम भारती व एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में मंगलवार को पुलिस लाइन्स सभागार कक्ष में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उद्योग व्यापार मंडल उद्यमियों सर्राफा व्यवसाईयों की बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया। साथ ही समस्या के निदान का एसपी ने भरोसा दिया है।
एएसपी विनय कुमार सिंह ने कहा की किसी को कोई भी परेशानी होती है तो तत्काल इसकी सूचना नजदीकी पुलिस को दे। उन्होंने व्यापारी बन्धुओं को पुलिस की तरफ से सुरक्षा का माहौल प्रदान करने का पूरा विश्वास दिलाया। कहा कि कोई भी किसी भी समय किसी भी प्रकार की समस्या व शिकायत पुलिस से बता सकता है जिसका गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि व्यापारी बंधुओं बहुत समस्या का समाधान हर तरीके से किया जाएगा। अगर गलत तरीके कोई व्यक्ति किसी व्यापारी को परेशान करते हैं तो उसकी सूचना दे। बैठक में व्यापारी बंधुओं ने समस्या का समाधान ना होने पर काफी नाराजगी जताई, वहीं दूसरी ओर व्यापारियों ने चोरी छिनैती की घटना सहित सैदूपुर में हुए स्वर्ण व्यापारी के यहां लूट के इरादे से आये लुटेरों ने फायरिंग कर फरार हो गए, जिसे व्यापारी दहशत में आ गए थे। प्रशासन को अवगत कराया कि पुलिस की सक्रियता की सख्त आवश्यक है जो इस तरह की घटना ना घटित हो। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि जिस तरह पुलिस लोगों के लिए अपना कार्य करती है उसी तरह व्यापारी भी देश की अर्थव्यवस्था में एक सिपाही की भांति कार्य करते हैं। अगर कोई व्यापारी अपनी समस्या लेकर पुलिस के पास जाए उसको सम्मान पूर्वक उसके साथ न्याय हो। इसके साथ फूड विभाग के लोग व्यापारी बन्धु को परेशान ना करें इसका एक उचित समाधान होना चाहिए। इस मौके पर बबलू सोनी, घूरेलाल कन्नौजिया, अमीय पाण्डेय, मंजू जायसवाल, मनोरमा गुप्ता, शीला देवी, शीला गुप्ता, आभा चौरसिया, रीता रंजन, रघुवर शर्मा, करुणापति तिवारी, मकबूल आलम आदि उपस्थित रहे।

आरोपः डीएम से मिलकर सेवढ़ी प्रधान ने उठाया मुख्यमंत्री पुरस्कार के मानक पर सवाल

Young Writer: चंदौली जिलाधिकारी को पत्रक सौंपते प्रधान आशुतोष सिंह।
Young Writer: चंदौली जिलाधिकारी को पत्रक सौंपते प्रधान आशुतोष सिंह।

चंदौली डीएम से मुलाकात कर सौंपा पत्रक, की जांच की मांग

Young Writer, चंदौली। जनपद में मुख्यमंत्री पुरस्कार मिलने वालो प्रधानों पर प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने सवाल खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री पुरस्कार के लिए गांवो में विकास की मानक पर बनाये गये सूची व गांव की विकास की जांच कराये जाने की मांग प्रधान ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर किया।
जनपद में मुख्यमंत्री पुरस्कार प्रोत्साहन राशि चयनित प्रधानों को मिलना है। इसके लिए प्रशासन ने लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें गांव के विकास को देखते हुए अधिकारियों द्वारा इसकी सूची प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्तर पर तैयार किया गया है। प्रधान सेवड़ी हुदहुदीपुर ने जनपद के प्रधानों को मिलने वाले मुख्यमंत्री पुरस्कार पर सवाल खड़ा कर दिया है। मंगलवार को सेवड़ी प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को प्रधानों की पात्रता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए पत्रक सौंपा। प्रधान ने जिलाधिकारी को बताया कि सेवड़ी में प्राथमिक बिद्यालय की विवादित भूमि व महाराणा प्रताप सरोवर तालाब पर सबसे बड़ा बाउंड्री कराया गया। पंचायत भवन, अमृत सरोवर, प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र का नया निर्माण, आंगनवाड़ी भवन, गांव में सीसी मार्ग, नाली, मनरेगा पार्क, साफ-सफाई आदि कार्य गुणवत्तापूर्वक कराया गया है किन्तु अधिकारी गांव का बिना जांच किये रुपये लेकर मानक की अनदेखी की है। इसके अलावा प्रधानमंत्री जलजीवन मिशन के अंतर्गत बोरिंग में धांधली चल रहा है। मुख्यमंत्री पुरस्कार के लिए रुपये की डिमांड करने वाले अधिकारी के खिलाफ भी प्रार्थना पत्र दिया। जिलाधिकारी ने प्रधान को आश्वासन दिया कि इसमे जो भी दोषी है बख्शा नहीं जाएगा।

सुंदरीकरण के लिए सड़सा बाबा पोखरे का हुआ सीमांकन, गंदे पानी की सफाई के लिए स्थापित होगा वाटर ट्रिटमेंट प्लांट


चंदौली। प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड के निर्देश के अनुपालन में राजस्व विभाग की टीम सोमवार को नगर के प्राचीन सड़सा बाबा पोखरे के नापी के लिए पहुंची। नायब तहसीलदार दिनेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम ने पोखरे की जमीन का सीमांकन किया। साथ ही पोखरे की जमीन को चिह्नित कर उसके सुंदरीकरण के लिए नगर पंचायत को सिपुर्द किया।
विदित हो कि गत दिनों सड़सा बाबा पोखरे की साफ-सफाई व सुंदरीकरण को लेकर जिला योजना समिति की बैठक में आए प्रभारी मंत्री के समक्ष मुद्दे को उठाया गया, जिसके बाद उन्होंने पोखरे की सफाई व सुंदरीकरण का जिला प्रशासन को निर्देश दिया था।

प्रभारी मंत्री के निर्देश के अनुपालन की कड़ी राजस्व विभाग की टीम सड़सा बाबा पोखरे पर पहुंची। ग्रामीणों की मौजूदगी में लेखपाल, कानूनगो की टीम द्वारा पोखरे की जमीन की सीमांकन किया। लेखपाल हरिशरण ने बताया कि मौजा चंदौली स्थित आराजी नंबर 914, रकबा 0.235 हे0 जिसकी नवैयत तालाब का सीमांकन स्थानीय लोगों की मौजूदगी में किया गया। तालाब मौके पर खाली प्राप्त हुआ एवं उक्त तालाब के सुंदरीकरण एवं सुरक्षा हेतु नगर पंचायत चंदौली को सुपुर्द किया गया। बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा तालाब और नाले के गंदे पानी की सफाई के लिए वाटर ट्रिटमेंट प्लांट की स्थापना की जाएगी। ईओ शिव कुमार राणा ने बताया कि राजस्व विभाग की रिपोर्ट उन्हें प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही सुंदरीकरण का प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेजा जाएगा।

Chandauli
clear sky
27.2 ° C
27.2 °
27.2 °
63 %
1.1kmh
0 %
Fri
31 °
Sat
32 °
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Verified by MonsterInsights