29.9 C
Chandauli
Friday, October 9, 2026

Buy now

Home Blog Page 387

मुलायम सिंह ने सदन में मजबूत विपक्ष का कराया ऐहसास


चंदौली। जिला पंचायत की बैठक में जिला पंचायत सदस्य मुलायम सिंह यादव एक बार फिर तेवर में दिखे। उन्होंने अपनी बातों व तथ्यों से सदन में मजबूत विपक्ष की मौजूदगी का ऐहसास कराया। साथ ही जिले के विकास में जिला पंचायत द्वारा बरती जा रही ढिलाई के धागे भी एक-एक कर खोले। हालांकि उन्होंने सदन में बिना किसी नाम लिए ही अध्यक्ष समेत जिम्मेदारजनों पर सीधा हमला करने के बजाय अप्रत्यक्ष इशारे किए।
जिला पंचायत सदस्य मुलायम सिंह यादव ने इशारों इशारों में जिला पंचायत सदस्यों को जमकर कटाक्ष किया। कहा कि जिला पंचायत सदस्यों के सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। जिला पंचायत के विकास कार्यों के शिलापट्ट पर विधायक और सांसदों के नाम अंकित होने पर सवाल किया। साथ ही किस शासनादेश के आलोक में ऐसा किया जा रहा है यह भी सदन के अध्यक्ष व अधिकारियों से पूछा, ताकि उस शासनादेश से सदन अवगत हो सके। मुलायम सिंह यादव के सवाल सदन में मौजूद जिले के जिम्मेदार अफसरों, कुछ नेताओं को चुभे जरूर, लेकिन वह मुस्कुराकर रह गए। जिला पंचायत सदस्य बबीता यादव ने शिक्षा व स्वास्थ्य विकास कार्यों के बाबत चर्चा की। कहा कि जब तक शिक्षा व स्वास्थ्य और विकास नहीं होगा तब तक जनपद विकास असंभव है। जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने कहा कि सदस्यों का सम्मान होना चाहिए किसी कार्य के लिए प्रधान से अनुमति हमें लेनी पड़े यह ठीक नहीं है। जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने कहा कि जनपद के गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मरों को जाली से कवर किया जाए। आरोप लगाया कि कई सदस्यों के साथ भेदभाव को रहा है। हमारे प्रस्ताव पर कोई काम नहीं होता है। जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्तावों व कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। वही संबंधित अधिकारियों व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वह सांसद प्रतिनिधि छत्रबली सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा ने आश्वस्त किया कि सदस्यों का सम्मान अवश्य किया जाएगा।

अशिक्षा व आर्थिक आसमानता को दूर करने की जरूरतः रमेश जायसवाल


जायसवाल परिवार की ओर से चंदौली में आयोजित हुआ होली मिलन
चंदौली। जायसवाल परिवार नगर इकाई की ओर से गुरुवार की रात नगर स्थित एक लान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने बतौर मुख्य अतिथि भगवान शहस्त्र बाहू अर्जुन देव महाराज के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ ही माल्यार्पण कर किया। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद जायसवाल समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली त्यौहार की खुशियों को साझा किया।


इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने समाज को एकता का संदेश दिया। कहा कि हम सभी को शिक्षित व एकजुट होकर दूसरे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनना होगा। इसके लिए युवाओं की शिक्षा-दीक्षा व उन्हें संस्कार से नवाजने का काम पूरी जिम्मेदारी के साथ करना होगा। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के लिए भी आगे आना होगा। समाज में व्याप्त अशिक्षा व आर्थिक असमानता की खाई को पाटकर ही एकता की मिशाल कायम की जा सकती है। नगर अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को होली की मुबारकबाद दी। साथ ही जायसवाल परिवार के उद्देश्यों को प्रकाश डालते हुए उसे सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग मांगा। इसके अलावा कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य-गीत आदि का प्रस्तुति कर वहां मौजूद लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर जीपी जायसवाल, सिद्धांत जायसवाल, चंद्रेश्वर जायसवाल, अजय जायसवाल, धीरेन्द्र शाह, चन्द्रशेखर, प्रदीप, अनिल, दिलीप, हर्ष, अजय, विजय जायसवाल, संजीव, आलोक, संतोष, दीपक, रामभरोस, देवी शरण जायसवाल, प्रीतम, दीपक आदि उपस्थित रहे। संचालन उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने किया।

बाल श्रम व बाल विवाह जैसे मामलो को गंभीरता से लें पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी

Young Writer:

Young Writer, चंदौली। पुलिस लाइन चंदौली स्थित सभागार कक्ष में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस ईकाई की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक हुई। इस दौरान एएसपी सुखराम भारती ने सभी को सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट, किशोर न्याय अधिनियम व पोक्सो अधिनियम की धाराओं के विषय मे जानकारी दी। साथ ही बच्चों के मामलों को संवेदनशीलता के साथ प्रमुखता से कार्यवाही किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अलावा गुमशुदा बच्चों की बरामदगी करने, बाल-विवाह व बाल-श्रम को रोकने एवं इस सम्बन्ध में लोगों को जागरूक करने के साथ ही अन्य विभिन्न बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देशित दिए गए। इस अवसर पर जनपद के थानों में नामित बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, बाल संरक्षण के तकनीकी सलाहकार, विधि सह परिविक्षा अधिकारी, बाल कल्याण समिति, संरक्षण अधिकारी, प्रतिनिधि चाइल्ड लाइन, आशा ज्योति केन्द्र, महिला सामाख्या, महिला कल्याण अधिकारी महिला शक्ति केंद्र सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

वित्तीय अनियमितता में बेन के प्रधान व सचिव दोषी, गबन की 19 लाख 32 हजार रुपये जमा करने के निर्देश



चंदौली। जनपद के शहाबगंज ब्लाक के बेन गांव में शौचालय निर्माण में वित्तीय अनियमितता कर धनराशि गबन किए जाने के दोषी तत्कालीन प्रधान और सचिव पाए गए हैं। डीएम के आदेश पर दोनों से गबन की गई 19 लाख 32 हजार रुपये की धनराशि 15 दिन के अंदर ग्राम पंचायत निधि खाते में जमा करायी जाएगी। धनराशि जमा न करने पर दोनों से राजस्व बकाए की भांति वसूली की जायेगी।
विदित हो कि शहाबगंज ब्लाक के बेन गांव निवासी रघुनाथ ने बीते पांच नवंबर 2020 को शपथ-पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई कि तत्कालीन प्रधान दिलीप और विकास कुमार सिंह पर कराए गए कार्यों में अनियमितता बरतने की शिकायत दर्ज कराई। इसपर डीएम ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी व लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से प्रकरण की जांच करायी थी। इसमें पायी गई वित्तीय एवं अन्य अनियमितताओं के आधार पर प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। लेकिन सिर्फ सचिव ने अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया था। कुल 11 आरोपों में दिए गए स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं था। अधिकारियों की जांच में 451 शौचालयों के सापेक्ष 290 का कार्य पूर्ण कराया गया था वहीं शेष 161 शौचालयों का निर्माण कार्य नहीं कराया गया था। इसमें 19 लाख 32 हजार रुपये की वित्तीय अनियमितता पायी गई। इसपर डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने प्रधान और सचिव को गबन की गई धनराशि 15 दिन के अंदर ग्राम पंचायत निधि के खाते में जमा करने का निर्देश दिया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य मतलब परस्त नेताः ओमप्रकाश


सुभासपा सुप्रीमो ने सपा राष्ट्रीय महासचिव पर साधा निशाना
चकिया। सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर गुरुवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान चकिया में आयोजित सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साथ ही सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य को मतलब परस्त नेता करार दिया। कहा कि रामचरित्र मानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य व्यक्तिगत फायदे की राजनीति कर रहे थे। जब ये सत्ता में थे तो उन्होंने रामचरित्र मानस का पूजन अर्चन कर खुद बने मंत्री और अपनी बेटी को सांसद बनाया। लेकिन आज सत्ता से दूर होते ही रामचरित्र मानस की चौपाई पर सवाल उठा रहे हैं।


इस दौरान उन्होंने नवरात्रि में रामायण वाले मुद्दे पर सत्तासीन भाजपा सरकार को भी निशाने पर लिया। कहा कि जो कहा जो पार्टी सत्ता में रहती है वह अपने हिसाब से राजनीतिक फैसले लेती है। यह कोई नयी परम्परा नहीं है। कहा कि दलितों व पिछड़ों को लेकर यदि किसी को विरोध है तो वह सत्ता में आने का प्रयास करें। कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा दल सूबे की सत्ता में रहे और उस दरम्यान इन दलों ने क्या किया सभी ने देखा। ओमप्रकाश राजभर ने राहुल गांधी का बयान औचित्यहीन बताया। वहीं महबूबा मुफ्ती के भगवान शंकर के जलाभिषेक करने के सवाल पर कहा कि मलतब परस्त नेता कभी जल चढ़ाते हैं तो कभी चादर। इनका विरोध करने वाले गैरराजनीतिज्ञ है। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाबत तीसरे मोर्च के गठन पर कहा कि ईडी व सीबीआई से भाग रहे लोगो का गिरोह तीसरा मोर्चा है। साथ ही यह भी कहा कि ईडी व सीबीआई ही भाजपा को ले डूबेगी। अंत में उन्होंने आमजन को बड़ा भरोसा दिया कि वे सत्ता में आए तो चिकित्सा व शिक्षा पर विशेष फोकस होगा। गरीबों का 10 लाख तक का उपचार निःशुल्क होगा, वहीं एलकेजी से पीजी तक की पढ़ाई पूरी तरह से शुल्क रहित होगी, ताकि देश पढ़े, आगे बढ़े और तरक्की करे। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने के साथ ही 10 साल में जाति आधारित जनगणना कराने की दावा किया। कार्यक्रम में सालिक यादव, बेबी राम, संतोष राजभर, राधिका बिंद, बबलू राजभर, लक्ष्मी राजभर, वकील राजभर, मुन्ना चौहान, आनन्द राजभर, अशोक राजभर आदि उपस्थित रहे।

क्षत्रिय एकता को समर्पित रहा लोकेंद्र सिंह काल्वी का जीवन: जन्मेजय सिंह


श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने शोक सभा में दी श्रद्धांजलि
चंदौली। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से बुधवार को प्रदेश उपाध्यक्ष झन्मेजय सिंह के कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान करनी सेना के सदस्यों ने संस्थापक लोकेंद्र सिंह काल्वी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उनके चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के साथ ही दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके साथ ही  उनके व्यक्तित्व, कृतित्व व संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला।


इस अवसर पर झन्मेजय सिंह ने कह कि संस्थापक लोकेंद्र सिंह काल्वी का निधन क्षत्रिय समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इनका जीवन क्षत्रिय एकता के लिए सर्मित रहा। राज घराने में पैदा होने के बावजूद उन्होंने सुख-सुविधाएं को भोगने की बजाय संघर्ष का रास्ता चुना। इनकी बदौलत ही सवर्णों को सरकार की ओर से 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष क्षत्रबली सिंह ने कहा कि स्वर्गीय काल्वी क्षत्रिय समाज के लिए युग पुरुष थे। ऐसे लोग सदियों में पैदा होते हैं। ऐसे संघर्षशील व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर हम सभी को आगे बढ़ना होगा। कहा कि लोकेंद्र सिंह काल्वी ने अपनी खेल प्रतिभाओं से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया। साथ ही बिखरे हुए क्षत्रिय समाज को जोड़ने के लिए निरंतर सक्रिय रहे। उनके निधन से एक रिक्तता आयी है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, चंद्रभानु सिंह, जेपी सिंह, राज बहादुर सिंह, अनिल सिंह, धनंजय सिंह, उज्ज्वल सिंह, अमन सिंह, नीरज सिंह, हिटलर सिंह, विनोद सिंह, हरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, अभिनव आनंद सिंह, हेमराज सिंह, शशि सिंह आदि उपस्थित रहे।

किसान दिवस पर गूँजा करोड़ों के डंप पड़े काला धान का मुद्दा,विक्रय करने की मांग


सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन
चंदौली। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उप कृषि निदेशक द्वारा पिछले किसान दिवस आयोजन का कार्यवृत्त पढ़कर सुनाया गया, जिस पर भूपेन्द्रसिंह, ग्राम-कांटा ने अवगत कराया कि सिंचाई विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण बजट के अभाव में लम्बित बताया जा रहा है। यदि क्षतिग्रस्त पुलिया में ह्यूमपाइप डालकर आवागमन चालू किया जा सकता है जिससे किसानों को कार्य करने सुविधा हो जायेगी।
इस दौरान किसान वीरेन्द्र सिंह ने जनपद में करोड़ों रूपये का काला धान पड़ा हुआ है, जिसकी विक्रय कराने की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की। किसान वीरेन्द्र सिंह, शेषनाथ यादव, सन्तोष मिश्रा एवं दीनानाथ श्रीवस्तव ने बन्धी डिवीजन से सिंचाई कार्य काफी प्रभावित है जिसमें कुलावा, क्षतिग्रस्त फाटक एवं तटबन्ध मरम्मत कराने की मांग की। दीनानाथ श्रीवस्तव ने चन्द्रप्रभा बांध, पथरहवा बांध मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराने की मांग की। बताया कि गुरैनी लघुडाल के तटबन्ध के मरम्मत हेतु 3.75 करोड़ स्वीकृत है, लेकिन अभी तक कार्यआधा-अधूरा हुआ है जिसे शीघ्र पूरा कराने की मांग की। संजय पाण्डेय ने आवाजापुर से आगे कोई छलका न होने के कारण किसानों को सिंचाई करने में परेशानी होती है। आवाजापुर से आगे छलका कार्य अविलम्ब लगाने की मांग की। रामपुर, गुरुदासपुर से जलनिकासी न होने के कारण से सैकड़ो एकड़ क्षेत्र की खेती प्रभावित होती है। अविलम्ब जलनिकासी हेतु नाली की खुदाई की मांग की। विकास कुमार पाण्डेय, गोपाल ने चकिया कृषि बीज भण्डार मरम्मत, ग्राम-कांटा में क्षतिग्रस्त फीडर एवं ढ़ीले तार को एवं विद्युत आपूर्ति ठीक करने की मांग की। शेषनाथ यादव ने बन्धी डिवीजन द्वारा कोई मछली मारने का ठीका नहीं दिया जाता है, फिर भी ठेकेदार द्वारा किसानों को सिंचाई हेतु पानी नहीं लेने दिया जाता है। उक्त प्रकरण की जांच कराने की मांग की। जनपद में आवारा पशुओं द्वारा फसलों को काफी नुकसान पहुॅचाया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी द्वारा गर्मी में उर्द व मूंग की खेती करने पर चर्चा की गयी। जिसपर किसानों द्वारा माह अप्रैल में नहरों द्वारा पानी उपलब्ध कराने की मांग की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि किसान दिवस के दौरान कृषकों की जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं संबंधित विभाग फौरन समुचित समाधान करना सुनिश्चित करेंगे। उप कृषि निदेशक द्वारा उपस्थित समस्त किसानों एवं संगठनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए किसान दिवस के समापन की घोषणा की गई।

चंदौली-नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा-तेज़ रफ़्तार ट्रक दो कार को मारी टक्कर,उड़े परखच्चे

चंदौली। नगर स्थित यूनियन बैंक के समीप नेशनल हाईवे पर तेज़ रफ़्तार ट्रक ने एक कार में टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। वही कार अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक से टकरा गई। और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने किसी तरह चालक व उसमें बैठे कार सवार को बाहर निकाला घटना में कार चालक व उसमे बैठे सवार बाल बाल बच गए। लोगो की सूचना पर पहुची पुलिस ने कार व ट्रक को कब्जे में कर कार्यवाही में जुट गई।
बताते हैं कि पंडित कमलापति त्रिपाठी चिकित्सालय के तैनात चिकित्सक डा. एके सिंह अस्पताल से कार्य पूरा होने के बाद वाराणसी अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वो यूनियन बैंक के समीप पहुचे की पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उनके कार में जोरदार टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। वही कार नाचते हुए पीछे से आ रही दूसरे ट्रक टकरा कर बुरी तरह छतिग्रस्त हो गयी। और कार चालक व चिकित्सक कार में फस गए। घटना को देख तत्काल घटनास्थल पर पहुचे आस पास के लोगो ने किसी तरह दोनों को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुची पुलिस ने ट्रक व कार को कब्जे में कर कार्यवाही में जुट गई।

वही दूसरी तरफ सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के समीप सोमवार की रात तेज़ रफ़्तार ट्रक एक कार सवार को टक्कर मार कर फरार हो गया। वही कार अनियंत्रित होकर दूसरी ट्रक से टकरा गई। और कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर जुटे आस पास ग्रामीणों ने किसी तरफ कर सवार को बाहर निकाला तब जाकर उसकी जान बच पाई मौके पर पहुची पुलिस ने कार को कब्जे में कर कार्यवाही में जुट गई।
बताते हैं कि नगर के सर्वेशरी कालोनी निवासी श्रेयांश अपनी कार लेकर जगदीशसराय रिलायंस पेट्रोल पर तेल लेने जा रहा था। जैसे ही वो बिछिया गांव के समीप पहुचा की पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उसके कार में जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। वही कार अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक से टकरा गई। और कार के परखच्चे उड़ गए।

चंदौली-नगर में धूमधाम से निकाली गई माता वैष्णो देवी की शोभायात्रा,जमकर थिरके श्रद्धालु


चंदौली। श्री माता वैष्णो देवी परिवार ओर से शुक्रवार को नगर में माता वैष्णो देवी की पालकी व शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।
इस दौरान वैष्णो देवी यात्रा में शामिल श्रद्धालु ढोलकी थाप झांकियों को देख कर भक्ति रस में जयकारे के साथ झूमते नजर आए। वही झांकी में बने भगवान भोले व पार्वती को महिलायें अपने छतों से निहार रही थी। वैष्णो देवी यात्रा पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः राम जानकी मठ मंदिर में सम्पन्न हुई। इसके बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

हर कोई  आयोजको द्वारा किए गए इस आयोजन की सराहना करते नजर आ रहा था। इस दौरान पप्पू अग्रहरी चिंटू अग्रहरि पवन सेठ गणेश अग्रहरि मोनू अग्रहरि अग्रहरी नारायण दास जायसवाल देवी शरण जायसवाल विनोद मोदनवाल, सैकड़ों महिलायें श्रद्धालु मौजूद रहे।

चुनाव जीतने के लिए बूथ को जीतना जरूरीः रामकिशुन


चंदौली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें नगर निकाय, सहकारिता तथा लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर की तैयारी के लिए मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने तथा गलत नाम को हटवाने व सूची को दुरूस्त कराने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया।
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि वोट ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। चुनाव जीतने के लिए बूथ जीतना होता है। बूथ जीतने के लिए बूथों पर समाजवादी पार्टी को अधिक से अधिक वोट हासिल करने होंगे। इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना होगा। आमजन को समाजवादी विचारधारा से जोड़ना होगा, तभी आने वाले दिनों समाजवादी पार्टी की सरकार सत्ता में लौटेगी। जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में नाम बढ़वाने को लेकर गंभीरता बरतनी होगी। इसके पूर्व उपस्थित कार्यकर्ताओं व जनपदवासियों को होली की बधाई दी। इस अवसर पर मुसाफिर सिंह चौहान, संतोष यादव, गार्गी पटेल, केशव राजभर शशिकांत भारती, अमरनाथ जायसवाल, अजय मौर्या, राजा खान उपस्थित थे।

Chandauli
clear sky
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
58 %
2.4kmh
0 %
Fri
31 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Verified by MonsterInsights