30.5 C
Chandauli
Friday, October 9, 2026

Buy now

Home Blog Page 388

चंदौली-नगर में धूमधाम से निकाली गई माता वैष्णो देवी की शोभायात्रा,जमकर थिरके श्रद्धालु


चंदौली। श्री माता वैष्णो देवी परिवार ओर से शुक्रवार को नगर में माता वैष्णो देवी की पालकी व शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।
इस दौरान वैष्णो देवी यात्रा में शामिल श्रद्धालु ढोलकी थाप झांकियों को देख कर भक्ति रस में जयकारे के साथ झूमते नजर आए। वही झांकी में बने भगवान भोले व पार्वती को महिलायें अपने छतों से निहार रही थी। वैष्णो देवी यात्रा पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः राम जानकी मठ मंदिर में सम्पन्न हुई। इसके बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

हर कोई  आयोजको द्वारा किए गए इस आयोजन की सराहना करते नजर आ रहा था। इस दौरान पप्पू अग्रहरी चिंटू अग्रहरि पवन सेठ गणेश अग्रहरि मोनू अग्रहरि अग्रहरी नारायण दास जायसवाल देवी शरण जायसवाल विनोद मोदनवाल, सैकड़ों महिलायें श्रद्धालु मौजूद रहे।

चुनाव जीतने के लिए बूथ को जीतना जरूरीः रामकिशुन


चंदौली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें नगर निकाय, सहकारिता तथा लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर की तैयारी के लिए मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने तथा गलत नाम को हटवाने व सूची को दुरूस्त कराने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया।
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि वोट ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। चुनाव जीतने के लिए बूथ जीतना होता है। बूथ जीतने के लिए बूथों पर समाजवादी पार्टी को अधिक से अधिक वोट हासिल करने होंगे। इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना होगा। आमजन को समाजवादी विचारधारा से जोड़ना होगा, तभी आने वाले दिनों समाजवादी पार्टी की सरकार सत्ता में लौटेगी। जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में नाम बढ़वाने को लेकर गंभीरता बरतनी होगी। इसके पूर्व उपस्थित कार्यकर्ताओं व जनपदवासियों को होली की बधाई दी। इस अवसर पर मुसाफिर सिंह चौहान, संतोष यादव, गार्गी पटेल, केशव राजभर शशिकांत भारती, अमरनाथ जायसवाल, अजय मौर्या, राजा खान उपस्थित थे।

देश को खोखला कर रही भाजपा सरकारः धर्मेन्द्र तिवारी


चंदौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में सदर एसडीएम को पत्रक सौंपा। मांग किया कि सरकार व उद्योगपतियों के गठजोड़ की जांच कराई जाए। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों से सांठ-गांठ कर देश को खोखला करने का काम कर रही है। इससे गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने देश की जनता को परेशानी में डाल दिया है। खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता की मुश्किलें हर दिन बढ़ रही है। सरकार ने चुनाव के वक्त किए वादों को पूरा करने की बजाय पूंजीपतियों के हक में काम किया है। उन्हें फायदा पहुंचाने का प्रयास सरकार की ओर से लगातार किया जा रहा है। आरोप लगाया कि सरकार ने एलआइसी के पालिसी धारकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। वहीं बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के कारण देश के युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है। पेट्रेाल, डीजल, गैस व अन्य खाद्य सामग्रियों का दाम बढ़ने से आम जनता कराह रही है। इस मौके पर डा.नारायण मूर्ति ओझा, तौफिक खान, अनिल श्रीवास्तव, इंद्रजीत मिश्रा,मधु राय आदि उपस्थित थे।

सूर्यमुनी तिवारी ने मंडल कार्यशाला में सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

Young Writer: नई बाजार में आयोजित मंडल कार्यशाला में सरकार की उपलब्धियों को गिनाते सूर्यमुनी तिवारी।
नई बाजार में आयोजित मंडल कार्यशाला में सरकार की उपलब्धियों को गिनाते सूर्यमुनी तिवारी।

Young Writer, सकलडीहा। विधानसभा के नई बाजार में भाजपा सकलडीहा पूर्वी मंडल की मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने किया। कार्यशाला में लोकसभा चुनाव 2024 के विषय पर चर्चा की गई।

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। भाजपा सरकार में देश प्रदेश नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो बजट पेश किया गया वह आजादी के अमृतकाल का स्वर्णिम बजट है। प्रदेश में योगी के नेतृत्व में रोजगार के नए अवसर आ रहे हैं। जनपद में केंद्रीय मंत्री व सांसद डा.महेंद्रनाथ पाण्डेय के नेतृत्व में विकास की लम्बी रेखा खींची जा रही है। मटकुट्टा रेलवे ओवरब्रिज, चंदौली ओवरब्रिज, बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज, सैदपुर रोड एवं अन्य ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कार्यकर्ताओं को अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन किया। उक्त कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश स्वंत्रत देव सिंह के माता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त किया गया। इस मौके पर डॉ शंभूनाथ,राम सुंदर चौहान, भानु प्रताप सिंह, भगवान दास, पूनम चौहान, रंजय पाण्डेय, गया सिंह, रवि सिंह, सतीश दूबे, अमरजीत राजभर, चंद्रिका राजभर सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

डीएम व एसपी ने पुलिस कर्मियों संग पुलिस लाइन में खेली होली

पुलिस लाइन में कर्मियों संग होली त्यौहार की खुशियां साझा करते एसपी अंकुर अग्रवाल।
पुलिस लाइन में कर्मियों संग होली त्यौहार की खुशियां साझा करते एसपी अंकुर अग्रवाल।

Young Writer, चंदौली। पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गुरुवार को डीएम निखिल टिकाराम फुंडे और एसपी अंकुर अग्रवाल की मौजूदगी में अधिकारी व कर्मचारी एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। जमकर डीजे के धुन पर पुलिसकर्मियों ने थिरकते नजर आए।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सफल होली का त्यौहार होने के बाद पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन अधिकारियों कर्मचारियों के लिए किया। जहां पर होली जमकर पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने खेली और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर इसकी बधाई दी। एसपी ने कहा कि होली का त्यौहार भाई चारे के साथ एकता का प्रतीक है। इसमें सारे मतभेद भुलाकर लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई देते हैं ताकि जो भी आपसी मतभेद हो वह दूर हो जाए। इस दौरान एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह, सीओ अनिरुद्ध सिंह, सदर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह सहित तमाम पुलिस कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरतमंद व गरीबों की सेवा व सहयोग करना हमारा दायित्वः अजीत सोनी

Young Writer: चंदौली डाक बंगला रोड पर गरीब परिवारों में सामग्री बांटते जन सहयोग संस्था के सदस्य।
चंदौली डाक बंगला रोड पर गरीब परिवारों में सामग्री बांटते जन सहयोग संस्था के सदस्य।

जन सहयोग संस्थान के लोगों ने गरीबों के बीच मनाई होली

Young Writer, चंदौली। जन सहयोग संस्थान द्वारा होली पर्व पर नगर स्थित डाक बंगला रोड किनारे रहने वाले टोकरी बुनकर परिवार तथा पटरी किनारे रहने वाले परिवार तथा ग्राम भदलपुरा के अत्यंत ही पिछड़े परिवार में मिष्ठान, रंग, अबीर, पिचकारी एवं होली के खिलौने बाँटकर त्यौहार की खुशियां साझा की। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने कहा कि होलिका पर भाईचारे और एकता का प्रतीक है समाज के सभी वर्गों को जोड़ने के प्रयास से संस्था ने गरीबों के बीच होली मनाने का निर्णय लिया।
उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति हाड़तोड़ मेहनत करने के बावजूद अपने व परिवार के लिए भोजन का बंदोबस्त नहीं कर पा रहा है। ऐसे में होली त्यौहार पर जहां सभी खुशियां बांट रहे है। गरीब तबका उदास व मायूस ना रहे। इसके लिए जन सहयोग संस्था के सदस्यों ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए त्यौहार को इन गरीबों के बीच मनाने का निर्णय लिया। संस्था के साथियों के आर्थिक सहयोग से गरीब परिवार के बच्चों में अबीर-गुलाल, पिचकारी व मिठाईयां वितरित कर उनके परिवार को त्यौहार की खुशियों से रौशन करने का छोटा प्रयास किया गया है। आज इन बच्चों को खुश देकर हम सभी का मन भी प्रफुल्लित हो उठा है। आह्वान किया कि समाज के प्रबुद्ध व सम्पन्न लोगों को अपने-पास पड़ोस के गरीब व जरूरतमंदों का ख्याल रखना चाहिए। यह हम सभी का सामाजिक व नैतिक दायित्व है। इस दौरान कोषाध्यक्ष हिमांशु वर्मा, युवा उपाध्यक्ष प्रियांशु गोंड़ सदस्य प्रेम मौर्या, दीपक मौर्या, सहयोगी अब्दुल समद उपस्थित होकर खुशियां साझा करने का प्रयास किया।

चंदौली पुलिस ने पांच अंतर्जनपदीय चोर को किया गिरफ्तार,10 मोटरसाइकिल बरामद


चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी बुधवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने पांच अंतर्जनपदीय बाइक चोर को धर दबोचा जिनके पास से 10 मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पुलिस ने चोरो को विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया।
इस दौरान सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए क्षेत्र में सन्दिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग किया जा रहा रही थी अभी अचानक पुलिस वालो को देखकर एक सन्दिग्ध व्यक्ति अपनी मोटर साइकिल घुमा कर भागना चाहा कि कचहरी के पास बबुरी रोड पर सड़क के किनारे बने नाले में उसके मोटर साइकिल का अगला पहिया फंस गया। और वो वाहन सहित गिर पड़ा जिसे पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ किया तो उसने अपना नाम सुजीत कुमार राजभर उर्फ दारा सिंह नई बस्ती पाण्डेयपुर थाना कैण्ट वाराणसी बताया जिसके पास से दो मोटर साइकिल की मास्टर चाभी मिली व चोरी की एक अदद मोटर साइकिल का फर्जी नम्बर प्लेट बरामद मिला। बताया कि मेरे द्वारा जनपद चन्दौली व वाराणसी में करीब 50 से ज्यादा मोटर साइकिल की चोरी की गयी है। हम लोगो का एक संगठित गिरोह है । मै मोटर साइकिल चोरी कर विक्री के लिये रमेश गुप्ता व बृजेश कुमार को देते है। यह दोनो लोग मोटर साइकिल को परिश्रम यादव व मुकेश यादव जो बाइक की मित्री है उसको देते है। यह लोग वाहनों के अलग अलग पार्ट्स निकालकर पुराने वाहनो में लगा कर बेच देते हैं। और चोरी की मोटर साइकिलो का चेचिस नंबर व फ्रेम दिलीप गुप्ता कबाडी को दे देते है। वह वाहनों के चेचिस नंबर की कटिंग कर कबाड में बिक्री कर देता है। प्रति वाहन मुझे 3500 रुपये मिलते है। जिसमें 1500 मेरे व 2000 बृजेश और रमेश गुप्ता को मिलता है। अभियुक्त के निशादेही पर वाराणसी के अलग अलग स्थानों से 09 वाहन बरामद कर 04 अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गयी। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम रावेन्द्र सिंह, रामदरश यादव, बन्टी सिंह, अशोक सिंह, सुशील कुमार सिंह, सैयद वाजिद अली चन्द्रशेखर, देवेश मौर्या, चन्दन वर्मा रामआशीष अलाउद्दीन मौजूद रहे।

चंदौली-नेशनल हाईवे पर ट्रेलर से टक्कर होने के बाद स्कोर्पियो में लगी आग, पुलिसकर्मियों ने बचाई युवक की जान, हालत गंभीर

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशसराय गांव के समीप नेशनल हाईवे पर बुधवार को स्कॉर्पियो और ट्रेलर की टक्कर हो गई। जिसमें स्कार्पियो सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को बाहर निकाल निकाला। इसके बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई जिससे स्कॉर्पियो धूं-धू कर कर जल गई। वहीं पुलिस की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। इसके बाद वे इलाज कार्य जुट गए।
बताते हैं कि अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी राजेश यादव 35 वर्ष अपने दोस्त सुनील यादव के साथ सैयदराजा से अलीनगर जा रहा था। तभी जगदीशसराय गांव के समीप नेशनल हाईवे पर पीछे से आगे चल रही ट्रेलर में टक्कर मार दिया जिससे स्कॉर्पियो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और उसी में राजेश यादव फंस गया लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकालकर और जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इसके बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई। औरस्कोर्पियो धूं-धू जलाने गई। पुलिस ने युवक के पास मिले कागजात से इसकी सूचना उसके परिजनों को दी जानकारी होते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। इस बाबत सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जगदीश सराय गांव के समीप स्कॉर्पियो ट्रेलर में टक्कर हो गई थी जिसमें एक युवक को गंभीर चोट आई है। जिसे इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया

प्रदेश उपाध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच मनाई होली

चंदौली। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से होली के पावन पर्व पर बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिसकर्मियों के बीच जाकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और होली की बधाई। इसके चलते पुलिसकर्मियों व स्वास्थ्य कर्मियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह के साथ युवाओं की टोली ने नगर ही नहीं जनपद के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच होली मनाई जहां पर उन्होंने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और उन्हें बधाई दी।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी और पुलिसकर्मी दूरदराज से आकर मजबूती के साथ अपनी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। इसीलिए संगठन की ओर से करणी सेना के सैनिक उनके बीच पहुंचकर होली मना रहे हैं। सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने प्रदेश उपाध्यक्ष की इस कार्य की सराहना की और कहा कि आपका प्रयास सराहनीय है।इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष अमन सिंह, राम प्रकाश सिंह, भूपेंद्र सिंह, मोहित सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

एक व्यंग कविता गधों पर – रामजी ‘भैरव‘

रामजी प्रसाद भैरव
रामजी प्रसाद भैरव

Young Writer, साहित्य पटल। रामजी प्रसाद “भैरव” की कविताएं

गदहे पेशोपेश में पड़ गए
किसको दें धन्यवाद
बहुत दिनों से दबी पड़ी थी
किस्मत चमकी है आज । 1।

सिने जगत के महानायक ने
किया प्रचार प्रसार
रूठी किस्मत जाग उठी
बनेगी अब अपनी सरकार ।2।

सोते -जगते ,उठते -बैठते
करते हरदम जाप
बिन गदहों के होगी नहीँ
राजनीति की गंदगी साफ ।3।

युगों -युगों से नाम हमारा
सदा किया बदनाम
अब तो भइया स्वीकार करो
हम गदहों का परनाम ।4 ।

कभी पीएम तो कभी सीएम
नाम हमारा लेते है
बदले में बस हमको
कोरा आश्वासन देते है ।5।

बहुत ढो लिया लादी गठरी
अब लेंगे सुविधा सरकारी
बातों से न पेट भरेगा
चाहिए सत्ता की भागीदारी ।6।

शर्त हमारी होगी यह
गदहा किसी को न कहोगे
और किसी की गलती को
हमारे सिर न मढोंगे ।7।

अबकी जनगणना में हम
गिनती अपनी करवाएंगे
जनधन खाता आधार सहित हो
पैन कार्ड भी बनवाएंगे ।8।

स्वास्थ्य सुविधा लेंगे
ए…

गुस्से को विदा करो

तुम्हें मेरी बात बुरी लगी हो
तब भी , ना लगी हो तब भी
एक बात मैं पूरी विनम्रता पूर्वक कहता हूँ
गुस्से को विदा करो
गुस्सा बहुत खराब चीज है
यह हँसते खेलते आदमी का खून
एक झटके में पी जाती है
बदले में दे जाती है
लाइलाज बीमारियां
बी पी , सुगर और जाने क्या क्या
तुम हँसते हुए ही अच्छी लगती हो
गुस्सा तो तुम पर जरा भी नहीं फबता
छोड़ो जाने दो गुस्सा थूंक दो
गुस्सा अच्छी चीज नहीं है
मैंने देखा है बहुतों को गुस्से में
अपना ही घर फूंकते हुए
अपनी मूर्खता से जग हँसाई कराते हुए
गुस्सा पी जाओ कड़वी दवा समझकर
तुम्हारी सेहत के लिए अच्छा होगा
अब हँस दो और गुस्से को विदा करो ।

तुम क्या कहते हो

उस दिन पूछा था
किसी का रूप
यदि आँखों में अट न पाए
किसी की बातें
यदि कानों में घुलती चली जाए
किसी का सामीप्य
यदि बार बार मन को भाए
किसी से रूठने का मन करे
और वो मनुहार करे
तो प्रेम कह सकते हो?
बोलो , तुम क्या कहते हो
उसने गिलास में रखे पानी को
घूँट घूंट मुंह में भरा
मेरी ओर देखा
और बिना उत्तर दिए
चुपचाप निकल गया ।

औरतों के चेहरे का दर्द

पुरुष औरतों के चेहरे पर
सौंदर्य ढूंढ कर मुग्ध होता है
उनमें स्वर्गीय अप्सराओं की
कल्पित काम कला की
झलक पाना चाहता है
उसके लिपे पुते चेहरे के पीछे छिपे
दर्द को कहाँ जान पाता है
एक औरत अभी अभी
अपने बीमार बच्चे को दवा दिलाकर
काम पर लौटी है
उसकी मुस्कुराहट पर लट्टू हैं
कई लम्पट पुरुष
एक औरत का पति कई महीनों से
किसी दूसरी औरत के साथ रह रहा है
वह अपने पति के लौटने की प्रतीक्षा में
पालती है उन बच्चों को
जो प्रेम की निशानी है
एक औरत प्रेम में पड़ी
अपने प्रेमी के बेवफाई का दंश
झेलती है इस उम्मीद में
कि उसका प्रेमी एक दिन लौट आएगा
अपराध बोध के साथ सिर झुकाए
एक औरत झेलती है
समाज की कामुक निगाहें
क्यों कि उसका बीमार पति
दुष्टों का प्रतिकार की स्थिति में नहीं है
एक औरत भूख से लड़ते
अपने बच्चों के लिए
उतार देती है साड़ी
और…

हमारे देश की संस्कृति और सुगंधि

हमेशा की तरह सिकंदर
इस बार भी
संसार को जीतने की
जिजीविषा में
बीच रास्ते मर जायेगा
उसके दोनों हाथ
खुले रह जाएंगे
वह घर नहीं पहुंच पाएगा
सिकंदरों !
दुनियां को जीतने का भ्रम छोड़ दो
अंत में हाथ कुछ न आयेगा
तुम्हारी महत्वाकांक्षा
तुम्हारी आहुति लेकर मानेगी
युवाओं !
तुम सिकंदर बनने की क्षमता रखते हो
लेकिन यह बात तो जान लो
सिकंदर अपने अंतिम दिनों में खुश नहीं था
उसे यह अहसास हो चुका था
अपनी महत्वाकांक्षा को पूर्ण करने में
क्या क्या गलतियां की
उन्हीं गलतियों से सीख लेते हुए
पछता रहा था
हाथ मल रहा था
अफ़सोस कर रहा था
उसे क्या नहीं करना चाहिए था
दुनियां को जीतने का ख़्वाब
क्या सही था
उसे देखना चाहिए था
जो बात मृत्यु शैय्या पर समझ आयी
वह कुछ पहले क्यों नहीं आ गयी
युवाओं!
अपनी महत्वाकांक्षा को इतना मत बढ़ा दो
जो मृत्यु शैय्या पर समझ आए
अपने सपनों में घर परिवार शामिल करो
यार दोस्तों को शामिल करो
सगे संबंधियों को शामिल करो
बड़े सपनों के आगे छोटे सपनों की
अवहेलना मत करो
गरीब अमीर सबको शामिल करो
कोई न छोटा है
न कोई बड़ा
ईश्वर के यहां सब बराबर हैं
सब एक रास्ते से आते और जाते हैं
सारे विचार तुम्हारे गढ़े है
उच्च भी ओछे भी
खुद को बदल डालो युवा !
हमारे देश में और भी
सभ्याचरण वाले लोग हुए है
कुछ सीख उनसे लो
हमारे देश की संस्कृति और सुगंधि
उनसे सात समंदर पार तक जाती है ।

जीवन की उपयोगिता

दुनियांदार लोग जब मिलते हैं
तो बहुत पीड़ा पहुंचाते हैं
उनकी छल प्रपंच से भरी बातें
मेरे सर के ऊपर से निकल जाती हैं
कई बार लगता है
मुझे सीखना चाहिए
जीवन की इस बहुमूल्य नसीहत को
इसकी उपयोगिता कभी तो होगी
पर कहां होगी यह समझ के परे है
जब मुझे गला काट स्पर्धा में नहीं जीना है
मुझे जब झूठ बोलकर
किसी के भोलेपन को नहीं छीनना है
जब मुझे किसी के सिर पर पांव रखकर
आगे नहीं बढ़ना है
मुझे आस्तीन के सांप बनकर नहीं रहना है
मुझे ठग और दस्यु गैंग नहीं बनाना है
जब मुझे क्रूर , नृसंश और अत्याचारी नहीं बनना है
मुझे गिरगिट से स्पर्धा नहीं जीतनी हैं
तो उनकी इस सीख की
मेरे जीवन में क्या उपयोगिता
मैं वैसे ही ठीक हूं
इंसान के रूप में ।

Chandauli
clear sky
30.5 ° C
30.5 °
30.5 °
53 %
2.6kmh
8 %
Fri
30 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Verified by MonsterInsights