30.5 C
Chandauli
Saturday, July 11, 2026

Buy now

Home Blog Page 389

समरसता भोजः साथ खाएंगे खिचड़ी, मिलकर बांटेंगे एक-दूसरे का सुख-दुख

चंदौली स्थित लान में समरसता खिचड़ी भोज कार्यक्रम की जानकारी देते कौशलेंद्र सिंह।
चंदौली स्थित लान में समरसता खिचड़ी भोज कार्यक्रम की जानकारी देते कौशलेंद्र सिंह।

चंदौली मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में हिन्दू युवा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कौशलेंद्र सिंह ने साझा की कार्यक्रम की रूपरेखा

Young Writer, चंदौली। हिन्दू युवा संगठन भारत के राष्ट्रीय महासचिव कौशलेंद्र सिंह गुरुवार को मुख्यालय स्थित मां शारदा मंगलम लॉन में पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश महासचिव राजेश सिंह रिंकू व जनपद चंदौली के पदाधिकारियों संग 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित समरसता खिचड़ी भोज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही हिन्दू समाज को जाति व्यवस्था से ऊपर उठकर एकजुट व सशक्त होने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को जनपद में हिन्दू युवा संगठन, चंदौली इकाई की ओर से समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें चंदौली के साथ ही वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र जनपद के अलावा पड़ोसी प्रांत बिहार से आए हिन्दू भाइयों के साथ मिलकर खिचड़ी खाई जाएगी। साथ ही उनका दुख-दर्द को भी बांटने की पहल होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन व गरीबों के मदद की कड़ी में कंबल वितरण कार्यक्रम रखा गया है। कहा कि सभी कार्यक्रम देश के रक्षामंत्री व चंदौली के माटी के लाल राजनाथ सिंह के पुत्र व संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक नीरज सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह जाडेजा के सानिध्य में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीते दो दिनों से चंदौली में प्रवास करते हुए जन-जन को इस कार्यक्रम से जोड़ने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
प्रदेश महासचिव राजेश सिंह रिंकू ने कहा कि चंदौली रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जन्मभूमि रही है और हिन्दू युवा संगठन अपने स्थापना के 10 वर्षों का पड़ाव बीते सात जनवरी को पूर्ण कर पूरी मजबूती से हिन्दू समाज को जोड़ने की दिशा में अग्रसर है। हिन्दू भाइयों को जाति व्यवस्था से ऊपर उठकर एकजुट होने व एक-दूसरे के सुख-दुख का भागीदारी बनाने के लिए उद्देश्य से यह कार्यक्रम रखा गया है। इस पुनीत उद्देश्य का शंखनाद चंदौली की धरा पर होना हम सभी के लिए गौरव की बात है। उम्मीद है कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम पूरी जिम्मेदारी से करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश प्रचारक विश्वास मिश्रा, वाराणसी मंडल के कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अमन सिंह शुभम, आयुष सिंह, प्रांजल सिंह, शिखर जायसवाल, पंकज सिंह, शिब्बू सिंह, सोनू यादव, ऋतुराज श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

आवास आवंटन घोटाले में अधिशासी अधिकारी और लेखपाल की जमानत खारिज

चंदौली। कांशीराम आवास आवंटन घोटाले के मामले में बुधवार अपर जिला जज प्रथम विनय कुमार सिंह की अदालत ने अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद और लेखपाल सर्फुद्दीन की जमानत खारिज कर दी है। इसके पूर्व बीते दिनों आरोपित भीटी तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी सुनील कुमार बरनवाल सहित अन्य आरोपियों की जमानत खारिज हो चुकी है।
जिला मुख्यालय पर स्थापित कांशीराम आवास आवंटन घोटाला की शिकायत पर 2011 में तत्कालीन जिलाधिकारी ने 40 आवासों के आवंटन को गलत पाते हुए उसे निरस्त करने का आदेश दिया था। लेकिन आदेश के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सदर तहसील के नायब तहसीलदार सुनील बरनवाल, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद व हल्का लेखपालों की मिलीभगत से अवैध तरीके से फर्जी व कूट रचित कागजात तैयार करके आवास के आवंटन फर्जी तरीके से कर दिए गए। आवासों का आवंटन किए गए लाभार्थियों के आय, निवास व अन्य प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनाए गए थे। इससे कांशीराम आवास योजना के आवंटन घोटाले के मामला कोर्ट में चला गया। बुधवार को मामले में सदर नगर पंचायत में ईओ रहे और वर्तमान में रसड़ा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी व सदर तहसील में लेखपाल रहे सर्फुद्दीन की जमानत के लिए उनके अधिवक्ता ने अपर जिला जज प्रथम की कोर्ट से अर्जी दाखिल किया। लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत खारिज कर दी। इसके पहले इससे अब आरोपियों को जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटना पड़ेगा।

भारत जोड़ो यात्रा आजादी के बाद ऐतिहासिक कार्यक्रम:धर्मेंद्र


चंदौली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को आजाद भारत का ऐतिहासिक करार दिया। कहा कि राहुल गांधी के साथ यात्रा में 120 किमी चलने के बाद यात्रा के उत्साह व उसके उद्देश्य को अंगीकार का जनपद लौटा हूं।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने कई तपस्या से अपने व्यक्तित्व को निखारने के साथ ही पार्टी में नई ऊर्जा व जान फूंकने का काम किया है। आज कांग्रेस नए तेवर व कलेवर में नजर आ रही है। कहा कि कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के तपस्या से तपकर चंदौली कांग्रेस भी अब नए रंग-रूप में दिखेगी। संगठन को नए सिरे से सींचा जाएगा, ताकि कांग्रेस की जमीन चंदौली में मजबूत हो। आगे आने वाले चुनावों में जन समर्थन को प्राप्त करना पार्टी की प्राथमिकता होगी। इसके लिए देश में चल रहे झूठ व नफरत को दरकिनार कर स्नेह व प्रेम को प्रचारित व प्रसारित किया जाएगा। चट्टी-चौराहों पर प्रेम व आपसी सौहार्द व टूटे व बिखरे हुए समाज को जोड़ने की मुहिम होगी। बताया कि वह राहुल गांधी के साथ  नई दिल्ली के लोनी बॉर्डर उत्तर प्रदेश से बागपत, बरौत,एलम, कैराना शामली होते हुए हरियाणा के पानीपत तक 120 किमी साथ चलने का शानदार अनुभव रहा।

क्रय केंद्रों पर अनियमितता से किसानों में आक्रोश देर रात तक दिया धरना


भाकियू समेत कई किसान संगठनों ने दिया सांकेतिक धरना
चंदौली। क्षेत्र के क्रय केंद्र गोकुलपुर, फगुईया में संयुक्त किसान मोर्चा के घटक दल क्रमशः भारतीय किसान यूनियन टिकैत अखिल भारतीय किसान महासभा, अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन, किसान विकास मंच  ने क्रय केंद्रों पर हो रही अनियमितताओं को लेकर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर चेतावनी दी। किसानों के मोर्चे को भूतपूर्व सैनिकों का समूह वेटरन्स एसोसिएशन इंडिया , जनाधिकार पार्टी औऱ उन्नत्ति फाउंडेशन ने धरने को समर्थन दिया।
भाकियू मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि जिले के तमाम केंद्रों पर नियम को ताक पर रखकर केंद्र चलाये जा रहे है। किसानों का धान क्रय केंद्रों पर न लेकर, सम्बंधित एजेंसियां बाहर से बिचौलियों के माध्यम से धान खरीद हो रही है। किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। आरोप लगाया कि बिचौलियों का ट्रैक्टर पर लदा हुआ धान बिन तौले सीधा केंद्र के गोदामों में रखा रहा है। शासन-प्रशासन इस लूटबंदी पर आंखे बंद किए हुए है। केंद्रों पर इस प्रकार की अनियमितताओ की शिकायत मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल और सीधे उपजिलाधिकारी सकलडीहा और जिलाधिकारी चंदौली से 20 दिन पहले क़िया गया था, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। शशिकांत राय व भाकियू जिलाध्यक्ष संतीश सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को टोकन देने के बावजूद भी उनका धान नहीं लिया जा रहा। शासन प्रशासन के दावे सिर्फ कागजों में दौड़ रहे है। जन अधिकार पांर्टी के जिलाध्यक्ष डॉ सुनील ने कहा कि पार्टी पूरी तरह संयुक्त किसान मोर्चा के साथ है, किसी तरह का कोई संघर्ष मोर्चा करता है तो पूरा समर्थन रहेगा। इस मौके पर डा. ए रहमान, कैप्टन विजय उपाध्याय, सुरेंद्र यादव, हाकिम अंसारी, राजीव मैर्या, ओमबीर सिंह जाट, कृष्णानन्द राय, तूफानी, उमाकांत, मनोज पासवान  उपस्थित रहे। अध्यक्षता राम लाल यादव ने किया।

चंदौली-स्कूटी सीखने घर से निकली छात्रा की नहर में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम


चकिया।कोतवाली क्षेत्र के चकिया लतीफशाह मार्ग पर नीबिया ढ़लान के पास बुधवार को स्कूटी सवार 19 वर्षीय छात्रा अंकिता अनियंत्रित होकर लेफ्ट कर्मनाशा नहर मे जा गिरी,जहां उसकी डूबने से मौत हो गई। वहीं उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसका इलाज जिला संयुक्त चिकित्सालय में किया जा रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


बताते है कि नगर के वार्ड नंबर 5 मां काली नगर निवासी अखिलेश भारती नौगढ़ के बरवाडीह के जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। वही उनकी पत्नी अंजना भारती आश्रम पद्धति विद्यालय हेतिमपुर जागेश्वरनाथ में शिक्षिका हैं। अखिलेश के तीन पुत्रियों में मझली पुत्री अंकिता वाराणसी के भगवानपुर में स्थित सनबीम स्कूल में बीएससी सेकेंड ईयर मेघावी छात्रा थी। जो कि शीतकालीन अवकाश पर घर आई थी। और पिछले तीन-चार दिनों से अपनी छोटी बहन श्रेया को पीछे बैठा कर स्कूटी कालिका धाम कॉलोनी में ही सीख रही थी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और आज पहली बार वह अपनी बहन को लेकर चोरी छुपे चकिया लतीफ शाह मार्ग पर स्कूटी सीखने चली गई। नीमिया ढ़लान के पास पहुंची ही थी कि अंकिता की स्कूटी अनियंत्रित हो गई और पास ही स्थित लेफ्ट कर्मनासा नहर में चली गई। और उसकी बहन श्रेया जो पीछे बैठी थी वह नहर किनारे छिटक कर गिर गई और चीखने चिल्लाने लगी दीदी दीदी की आवाज सुनकर आसपास के राहगीरों ने श्रेया को तो बाहर निकाल लिया लेकिन अंकिता पानी के बहाव में आगे बह गई जिसे बड़ी मशक्कत से राहगीरों ने बाहर निकाला सूचना मिलते ही मौके पर परिजन पहुंच गए और उन्हें चकिया जिला चिकित्सालय ले आए जहां चिकित्सक ने अंकिता को मृत घोषित कर दिया वही श्रेया का इलाज चल रहा है मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज दिनेश सिंह ने शव को मर्चरी में रखवा कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए।


छात्रा की मौत से पिता अखिलेश ,माता अंजना, बड़ी बहन दिव्या का रो रो कर बुरा हाल था।
कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया कि छात्रा के शव का पंचनामा कर जिला संयुक्त चिकित्सालय की मर्चरी में रखवा दिया गया है। गुरुवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा।

मनरेगा को लेकर मुखर हुए प्रधान‚ पांच लाख तक की स्वीकृति व भुगतान का मांगा अधिकार

जिला मुख्यालय पर जुलूस के दौरान नारेबाजी करते प्रधान।
जिला मुख्यालय पर जुलूस के दौरान नारेबाजी करते प्रधान।

जनपद चंदौली के प्रधानों ने रोजगार सेवकों के तबादले व स्थायी ग्राम सचिव व जेई की नियुक्ति पर दिया जोर

Young Writer, चंदौली। ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष पवन प्रताप की अगुवाई में जिले के प्रधानों ने बुधवार को सदर ब्लाक से पैदल मार्च निकाला और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान प्रधानों ने मनरेगा योजना के तहत आ रही समस्याओं के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा और प्रधान हित में उसे पूर्ण किए जाने की मांग की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह ने कहा कि मनरेगा में पांच लाख के वित्तीय स्वीकृति का अधिकार ग्राम पंचायत को दिया जाए। साथ ही भुगतान का अधिकार प्रधानों को सौंपा जाए। मनरेगा का पैसा ग्राम पंचायतों के खातों में भेजा जाए, जिससे मजदूर व सामान का भुगतान सुगमता के साथ किया जा सके। कहा कि केंद्रीय वित्त व राज्य वित्त से प्राप्त धनराशि से ग्राम पंचायतों की मूलभूत सुविधाएं को पूरा करने में कठिनाई आ रही है। ग्राम पंचायतों को शहरी क्षेत्रों की तरह धनराशि आवंटित किया जाए। राजीव सिंह ने कहा कि संविदा कर्मियों के मानदेय व विद्युत बिल भुगतान के लिए अलग से धन आवंटित किया जाए। ग्राम सचिवालयों के के लिए प्रति वर्ष दो लाख का बजट प्रत्येक ग्राम पंचायत को दिया जाए। ग्राम रोजगार सेवकों के एक से दूसरे पंचायत में तबादले की नीति बनाई। प्रत्येक पंचायत में एक स्थायी सचिव को तैनात किया जाए। साथ ही पंचायतों को कार्यदायी संस्था मानते हुए एक स्थायी जेई की तैनाती की जाए। कहा कि ग्राम पंचायत के भूभाग पर बिना पंचायत के अनापत्ति प्रमाण-पत्र के किसी भी कार्यदायी संस्था को कार्य करने की अनुमति प्रदान न की जाए। ग्राम पंचायत शिक्षा समिति को मूल मानते हुए विद्यालय प्रबंध समिति को तत्काल समाप्त किया जाए। कहा कि चंदौली में नेटवर्क की समस्या के कारण मोबाइल फोन से हाजिरी लगवाने में कठिनाई आ रही है, जिसे देखते हुए नियम लागू किए जाए। इस अवसर पर रिन्टू सिंह, धनंजय पांडेय, अमित सिंह, रामसिंह चौहान, जितेंद्र कुमार राय,जय प्रकाश चौहान, राजेश सिंह, राजेश यादव, संजय यादव, अनिरूद्ध यादव, सुषमा गिरी, राजेश, युनूस बाबा, मंजू वर्मा, अनीता, राधाकृष्ण मालवीय आदि उपस्थित रहे।

चंदौली-कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए कोतवाल ने नगर में किया पैदल गस्त, परखी सुरक्षा व्यवस्था


चंदौली। कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाये रखने व लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए सोमवार को सदर कोतवाल राजीव सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गस्त किया। गश्त के दौरान उन्होंने ने ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों से वार्ता कर क्षेत्र में हो रही गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। कहा कि आस पास हो रही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी समय से पुलिस को जरूर दें। वही नगर के लोगों को साइबर अपराध के प्रति भी जागरूक किया।
इस दौरान उन्होंने नगरवासियों से वार्ता कर उनकी परेशानियों को जाना और संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन तथा नवयुवकों की चेकिंग व पूछताछ की किया। बाजारों में स्थित दुकानदारों से बात कर दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए प्रेरित किया।और भीड़भाड़ वाले स्थानों में भ्रमण करते हुए वहां पर मौजूद सब्जी विक्रेताओं, स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों, रिक्शा चालकों से वार्ता की। और चिन्हित जगहों पर लगाने का निर्देश दिया।

सिविल बारः अध्यक्ष पद के लिए प्रभुनारायण व चंद्रभानु में सीधा संघर्ष

सिविल बार सभागार में महामंत्री पद के लिए नामांकन करते उम्मीदवार अनिल कुमार सिंह ।
सिविल बार सभागार में महामंत्री पद के लिए नामांकन करते उम्मीदवार अनिल कुमार सिंह ।

सिविल बार महामंत्री पद पर तीन उम्मीदवारों ने की दावेदारी

Young Writer, चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की गहमागहमी मंगलवार को चंदौली कचहरी में देखने को मिली। नामांकन के अंतिम दिन उम्मीदवार अधिवक्ताओं ने जुलूस के साथ चुनाव अधिकारियों के समक्ष नामांकन कर अपनी दावेदारी पेश की। अबकी बार अध्यक्ष पद के लिए प्रभूनारायण मौर्य व चन्द्रभानु सिंह में सीधी लड़ाई के आसार हैं।
वहीं महामंत्री पद के लिए अनिल कुमार सिंह, अरुण कुमार पांडेय व रामकृत ने दावेदारी की है। यानी नामवापसी के दौरान किसी ने अपनी दावेदारी वापस नहीं ली तो यहां त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एकल उम्मीदवार के रूप में भीष्म नारायण सिंह ने नामांकन किया है। यानी उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। उपाध्यक्ष 10 वर्ष के ऊपर के दो पद के लिए प्रवीण कुमार तिवारी व आशुतोष कुमार मिश्रा के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनका भी निर्विरोध निर्वाचन होना सुनिश्चित है। इसके अलावा उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के दो पद के लिए तीन नामांकन हुए हैं। उक्त पद के लिए मदन सिंह, राजू प्रसाद व संदीप कुमार यादव में लड़ाई देखने को मिलेगा। संयुक्त मंत्री के तीन पद के लिए क्रमशः कृष्ण मुरारी यादव, संतोष कुमार सिंह, राजेश कुमार ने नामांकन किया है। सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से अधिक के छह पद के लिए पांच नामांकन प्राप्त हुए हैं, जिसमें पंकज कुमार सिंह, राजेंद्र तिवारी, डा. वीरेद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विधि प्रकाश चौबे शामिल हैं। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। चुनाव संबंधित सभी गतिविधियां चुनाव अधिकारी कपिलदेव सिंह, चंद्रमौलि उपाध्याय, नंदलाल, विनोद कुमार सिंह व शफीक खान की निगरानी में सम्पन्न की जाएगी।

सैयदराजा में ट्रेन से टकराई साइकिल‚ बाल-बाल बचा युवक

ट्रेन से टकराने के बाद रेलवे ट्रैक किनारे पड़ी क्षतिग्रस्त साइकिल।
ट्रेन से टकराने के बाद रेलवे ट्रैक किनारे पड़ी क्षतिग्रस्त साइकिल।

Young Writer, सैयदराजा। उत्तरी बाजार स्थित मुख्य रेलवे गेट संख्या 72बी पर मंगलवार की अपराह्न 25 वर्षीय युवक का ट्रेन से हल्का झटका लगने से आंशिक रूप से घायल हो गया। संयोग ही था कि वह बाल बाल बच गया, लेकिन उसका साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रत हो गई।
जानकारी के अनुसार सैयदराजा थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव निवासी 25 वर्षीय अंकित अपने साइकिल से गेहूं लेकर सैयदराजा बाजार से घर जा रहा था कि सैयदराजा बाजार स्थित रेलवे क्रासिंग पार करते समय अचानक डाउन लाइन में ट्रेन आ गई। ट्रेन की जद में आने से अंकित को हल्का झटका लगा और वह आंशिक रूप से घायल हो गया। संयोग अच्छा रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि इस हादसे में उसकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना की जानकारी के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी। विदित हो कि अभी दो दिन पूर्व ही एक छात्रा की उसी ट्रैक पर ट्रेन से टक्कर से मौत हो गई थी। वहीं बिना फुट ब्रिज बनाये रेलवे विभाग गेट व रास्ता को ब्लॉक कर देने से लोगों को 2 किलोमिटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। ऐसी स्थिति में विवश होकर लोग लम्बी दूरी तय करने की बजाय ट्रैक से आ-जा रहे हैं। रेलवे विभाग फुट ब्रिज बनने में देरी व विभागीय लापरवाही से लोगो मे काफी आक्रोश है।

आह्वानः किसानों के जमीन व हक के लिए जल्द होगा आंदोलन

दिघवट में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव।
दिघवट में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव।

दिघवट में किसान पंचायत के दौरान आंदोलन की रूपरेखा पर हुई चर्चा

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के दिघवट गांव में मंगलवार को रायल ताल में किसानों की जमीन के मुद्दे को लेकर पंचायत बुलाई गई। इस दौरान आसपास गांव के प्रभावित किसानों के साथ ही समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव व सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर समेत कई दिग्गज राजनेता मौजूद रहे। किसानों व राजनेताओं ने किसानों के हक के लिए लड़ी जा रही लड़ाई में प्रशासनिक उपेक्षा व शिथिलता पर दुख व्यक्त किया। साथ ही आगे के आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की।

दिघवट में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव।

इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि डीएम को पत्रक देकर समाजवादी पार्टी ने किसानों की मांग व मुद्दों से जिला प्रशासन को अवगत कराया था। साथ ही इसके समाधान के लिए समय दिया था। बावजूद इसके जिला प्रशासन द्वारा किसानों के हक व उनकी जमीन के लिए कोई पहल नहीं की गई। यह सीधे तौर पर जिला प्रशासन द्वारा किसानों की उपेक्षा है जिसे अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि रॉयल ताल में स्थित किसानों की जमीन सरकार द्वारा छिनने का षड्यंत्र किया जा रहा है। अंत में पंचायत के दौरान निर्णय हुआ कि सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की तारीख जल्द तय की जाएगी। सत्यनरायन राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा किसानों के हक व अधिकारों के लिए संघर्ष किया है और आगे भी करेगी। आज जिस तरह से किसानों के ऊपर चौतरफा हमला हो रहा है उसकी जितनी भर्त्सना की जाए कम है। भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने की बात करती है, लेकिन अपनी कुनीतियों से आए दिन किसानों की परेशानी बढ़ाती जा रही है, जिससे किसान आक्रोशित व दुखी है। इस मौके पर चंद्रशेखर यादव, संतोष यादव, अनिल चौहान, महेन्द्र राजभर, सरवन राय, शशिकांत भारती, चन्द्रमा राजभर, बसावन गोड़, रामउजागिर गोड़, टुनटुन यादव, उदय यादव, धनंजय यादव, दिलीप पासवान, मनोज राजभर आदि उपस्थित रहे।

दिघवट में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव।
दिघवट में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव।
Chandauli
broken clouds
30.5 ° C
30.5 °
30.5 °
63 %
6kmh
78 %
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
42 °
Tue
30 °
Wed
34 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights