26.4 C
Chandauli
Friday, October 9, 2026

Buy now

Home Blog Page 390

जिला प्रशासन का निर्देशः होली के दिन डीजे बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति

चंदौली पुलिस लाइन सभागार में बैठक को संबोधित करते डीएम।
चंदौली पुलिस लाइन सभागार में बैठक को संबोधित करते डीएम।

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में होली एवं शब-ए-बारात पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने त्यौहार मानने का सभी धर्म गुरुओं का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि होली त्यौहार के दौरान बिना अनुमति के डीजे बजाना पूर्णतः प्रतिबंध रहेंगे।
उन्होंने कहा कि होली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है। उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों से अपेक्षा किया कि समाज के लोगों विशेषकर युवाओं को संयमित व्यवहार करने के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लोगों को आश्वस्त किया कि त्योहार के अवसर पर बिजली, पानी, साफ-सफाई, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड के साथ-साथ गुड पुलिसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। परम्परागत जगहों पर ही होलिका दहन किया जाय। कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह होली पर्व को शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। यदि कहीं अचानक छोटी-मोटी समस्याएं उत्पन्न होती हैं तो तत्काल उसे जिला प्रशासन के संज्ञान में लाएं, ताकि समय रहते उसका समाधान कराया जा सके। सभी लोगों से अपेक्षा की गई कि पूर्व की भांति सूझबूझ का परिचय देते हुए त्योहारों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न किया जाय। होली खेलते समय एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें अफवाहों पर ध्यान न दें, अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि होली के पर्व को हर्षाेल्लास के साथ मनाएं किसी प्रकार के नशे का सेवन न करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के प्रयोग के साथ यातायात नियमों का पालन जरूर करें। बैठक के दौरान क्षेत्रीय धर्मगुरु गणमान्य एवं संभ्रांत जनों द्वारा बिजली पानी साफ-सफाई इत्यादि के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.वाईके राय, चेयरमैन रवींद्रनाथ आदि उपस्थित रहे।

–यंग राइटर चंदौली डेस्क।

जन सहयोगः संस्था ने रक्तदान कर गरीब वृद्ध की बचाई जान

जिला अस्पताल चंदौली में वृद्ध मरीज को रक्त प्रदान करते जन सहयोग संस्था के लोग।
जिला अस्पताल चंदौली में वृद्ध मरीज को रक्त प्रदान करते जन सहयोग संस्था के लोग।

Young Writer, चंदौली। जन सहयोग संस्थान की ओर से रक्तदान के क्षेत्र में गुरुवार को एक और जरूरतमंद की मदद की गई। संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी व कोषाध्यक्ष हिमांशु वर्मा की मौजूदगी में उनके सहयोगी संजय कन्नौजिया द्वारा 70 वर्षीय बीमार वृद्ध की मदद के लिए जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया।
रक्तदान के बाद जन सहयोग संस्थान के सदस्यों ने जिला अस्पताल पहुंचकर वहां ईलाज करा रहे 70 वर्षीय निब्बलु राम को रक्त प्रदान किया। संस्था द्वारा इस पुनी कार्य से बुजुर्ग व्यक्ति के आंखों मे आंसू आ गए। कहा कि दूसरों के दर्द को बांटने वालों को ईश्वर दीर्घायु प्रदान करे। अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने बताया कि संस्था न केवल रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता लाने के लिए सतत प्रयासरत है, बल्कि रक्त की कमी से किसी मरीज का ईलाज प्रभावित न हो इसके लिए भी प्रयासरत है। संस्था के सभी सदस्य रक्तदान को लेकर सजग प्रहरी की तरह अपने-अपने गांव-इलाके में मुस्तैद है। इन्हीं सदस्यों के सक्रियता व सहयोग से अब तक न जाने कितने लोगों की जान रक्तदान के जरिए बचाई जा चुकी है और यह पुनीत प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

गैस सिलेंडर महंगा करके भाजपा सरकार ने आमजन पर बढ़ाया महंगाई का बोझ

Young Writer: गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर सरकार के खिलाफ धरना देते कांग्रेसी।
Young Writer: गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर सरकार के खिलाफ धरना देते कांग्रेसी।

नाराज कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ दिया धरना

Young Writer, चंदौली। होली त्यौहार से पहले सरकार द्वारा रसोई गैस घरेलू व कामर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने से गुस्साए कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ सड़क पर नजर आए। प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह मुुन्ना व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने पंडित कमलापति पार्क में धरना दिया और भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि सरकार लगातार आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा रही है, जो गैस सिलेंडर कांग्रेस सरकार में 400-500 रुपये थे, वह अब 1170 रुपये में जनता को मिल रहा है।
इस दौरान देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। आमजन को राहत देने के लिए सरकार के पास न तो कोई योजना है और ना ही कोई विजन। यही वजह है कि सरकार लगातार महंगाई में इजाफा करके जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि त्यौहार के पूर्व गैस सिलेंडर के दाम को बढ़ाकर सरकार ने एक बार फिर रसोई गैस के बजट को खराब करने का काम किया है। सरकार ने अच्छे दिन का वादा करके आम आदमी व गरीब वर्ग के समक्ष ऐसी परिस्थिति कायम कर दी है, जिससे वह अपने दैनिक व बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहा है। कहा कि भाजपा सरकार ने होली दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया गया था जो एक जुमला साबित हुआ। सरकार द्वारा होली जैसे प्रमुख त्योहार से पहले घरेलू सिलेंडर की दामों में बढ़ोतरी करके भाजपा ने दोहरी मानसिकता को दर्शाया है। भाजपा की कथनी करनी में जमीन आसमान का अंतर है। भाजपा ने देश की जनता को झूठ बोलकर हमेशा छलने का काम किया है। इस मौके पर सतीश बिंद, रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ला, तरुण पांडेय, गंगाराम, तौफीक खान, अरुण द्विवेदी, राहुल सिंह, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, राममूरत गुप्ता, कुलदीप वर्मा, नवीन पांडेय, विवेक सिंह, राज किशोर सिंह, श्रीकांत पाठक, कमलेश कुमार संत, सत्येंद्र उपाध्याय, इंद्रजीत मिश्रा, राजू कुमार, सीमा साहनी, रीमा साहनी, गोविंद पाल मौजूद रहे। संचालन शशि उपाध्याय ने किया।

चंदौली पालीटेक्निक भ्रष्टाचार के मुद्दे को सकलडीहा विधायक ने विधानसभा में उठाया

Young Writer: सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव।
Young Writer: सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव।

यूपी विधानसभा में नियम-56, 51 व 301 के तहत उठाए चंदौली जनपद के कई मुद्दे

Young Writer, चंदौली। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने बुधवार को यूपी विधानसभा में नियम-56, नियम-51 व नियम-301 के तहत जनपद के कई महत्वपूर्ण समस्याओं को उठाया। सदन को चंदौली पालीटेक्निक के आवास पर अधिकारियों के कब्जे, व्याप्त अनियमितता, भ्रष्टाचार के साथ ही छात्रावास से जुड़ी समस्याओं को मजबूती के साथ पटल पर रखा। इसके अलावा डीडीयू नगर पालिका में आउटसोर्सिंग के जरिए तैनात कर्मियों का मानदेय छह माह से रूके होने की समस्या से अवगत कराया।
उन्होंने नियम-56 के तहत विधानसभा में चंदौली पालीटेक्निक कालेज के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 1972-73 में तत्कालिक मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी के कार्यकाल में चंदौली पालीटेक्निक में तीन वर्षीय कृषि अभियंत्रण पाठ्यक्रम शुरू किया गया था। आज कृषि अभियंत्रण विभाग की प्रयोगशाला लगभग 20 वर्षों से बंद है। इस कारण करोड़ों रुपये के कृषि उपकरण खराब हो चुके हैं। कहा कि पालीटेक्निक परिसर में बने शिक्षकों के आवास में शिक्षकों के स्थान पर विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों का कब्जा है। जिस कारण शिक्षक कालेज परिसर से बाहर रहने के लिए मजबूर है। वर्ष 2009-10 से संस्थान में स्ववित्त पोषित कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके फीस की आडिट नहीं होती। कहा कि पालीटेक्निक कालेज वित्तीय अनियमितता व भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। इसके साथ ही छात्राओं के छात्रावास का निर्माण अब तक नहीं हो पाया है। वहीं छात्रों का हास्टल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। इसके अलावा सकलडीहा विधायक ने नियम-301 के तहत अपने विधानसभा में पपौरा, अमिलाई-प्रभुपुर मार्ग जो करीब सात किलोमीटर लम्बा है विगत आठ वर्ष से सम्पर्क मार्ग का कार्य किया जा रहा है। उक्त सड़क पूरी तरह से गड्ढायुक्त है। इससे आमजन को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। किसानों व जनहित में उपरोक्त संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कराए जाने की आवश्कता है। इसके अलावा नियम-51 के तहत डीडीयू नगर में आउटसोर्सिंग के जरिए तैनात कर्मचारियों के छह माह से रुके पड़े मानदेय को दिए जाने की आवश्यकताओं पर बल दिया।

विकसित भारत का रोडमैप है अमृतकाल का पहला बजटः डा.महेंद्रनाथ



चंदौली। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद डा.महेंद्रनाथ पांडेय मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट पर बात की। कहा कि बजट पर बोलने के लिए विपक्ष के पास कुछ भी नहीं, यही वजह है कि विपक्ष के नेताओं ने बजट को लेकर रटे-रटाए जुमले बोले। उन्होंने कहा कि अमृतकाल का यह पहला बजट, विकसित भारत का रोडमैप है। जिसमें भारत को 2045 तक सबसे विकसित राष्ट्र तथा 2027 तक विश्व की सबसे तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का सोच है। डा.महेंद्रनाथ पांडेय गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद केंद्रीय बजट के महत्व को चंदौली की मीडिया से साझा किया।
उन्होंने कहा कि बजट पेश करते समय वित्त मंत्री ने सप्तऋषि का उल्लेख किया था यानी समावेशी विकास, अंतिम छोर तक पहुंचना, बुनियादी ढांचा और निवेश, क्षमता को उजागर करना, ग्रीन ग्रोथ, युवा शक्ति और वित्तीय क्षेत्र, बजट की प्राथमिकताएं हैं। बजट-2023 आकांक्षी समाज का बजट है जो गरीब, किसान, मध्यम वर्गी सभी के सपने पूरा करने का वाहक बनेगा। बताया कि सरकार ने पूंजीगत व्यय को 33 प्रतिशत बढ़ाकर 10 लाख करोड किया है। गरीबों को मुफ्त अनाज देने के लिए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना पर 2 लाा करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसका लाभ अंत्योदय और प्राथमिकता प्राप्त परिवारों को मिलेगा। सरकार ने टैक्स स्लैब में बदलाव कर नौकरीपेश मध्यम वर्गीय परिवारों को बढ़ी राहत दी है। वहीं रेलवे को रिकार्ड 2.40 लाख करोड़ का बजट दिया गया है, जो 2013 में रेलवे केा मिले फंड से 9 गुना अधिक है। इससे रेलवे के सुविधाओं व संसाधनो को बढ़ाया जाएगा, जिससे रेलवे से यात्रा करने वाले आम, सामान्य व गरीब वर्ग को लाभ मिलेगा। रेलवे लाइन बिछाने के साथ ही उसके विद्युतीकरण कार्य हो रहा है। बताया कि सरकार को महिलाओं की चिंता है। दो लाख के बचत पर पर महिलाओं को 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, वहीं दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है। कहा कि सरकार ने किसानों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी की है। साथ ही एमएसपी का दायरा बढ़ाया है। 20 लाख नए किसान क्रेडिटकार्ड जारी होंगे। मोटे अनाज और एग्री स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जा रहा है। बताया कि मत्स्य सम्पदा योजना के तहत 6 हजार करोड़ का निवेश का फैसला लिया गया है। प्राकृति खेती के लिए तीन वर्षों में एक करोड़ किसानों को 10 हजार जैव इनपुट संसाधन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सरकार ने किसानों को 20 लाख करोड़ कर्ज देने का लक्ष्य रखा है। पीएम कौशल विकास योजना 4.0 के जरिए 47 लाख युवाओं को 3 साल तक भत्ता दिया जाएगा। युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की टेªेनिंग दी जाएगी। जिससे युवा रोजगार से जुड़कर देश के साथ ही परिवार को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने का काम करेंगे। अंत में उन्होंने यूपी सरकार के बजट को भी सराहा। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सुशील त्रिपाठी, हरिवंश उपाध्याय, निकेतन मिश्रा, काशीनाथ सिंह, शिवराज सिंह समेत आदि नेता मौजूद रहे।
इनसेट—
ईवी को बढ़ा दे रही केंद्र सरकारः डा.महेंद्रनाथ
चंदौली। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने बजट में भारी उद्योग मंत्रालय के लिए फेम स्कीम के तहत 2908 करोड़ के बजट को बढ़कार 5172 किए जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का आभार जताया। कहा कि इवी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि बढ़े शहरों के साथ ही छोटे शहरों में प्रदूषण को कम किया जाए। नए चार्जिंग प्वाइंट स्थापित करने के लिए 10 हजार पेट्रोल पंप चुने गए हैं। इसके अलावा लीथियम बैट्री पर कस्टम ड्यूटी कम कर दी गयी है। बताया कि आज ग्रामन एनर्जी का जमाना है और युवा तेजी से इस ओर आकर्षित हो रहा है। इसके अलावा पुरानी कार को स्क्रैब करने के बदले सरकार प्रोत्साहन राशि भी दे रही है।

चंदौली- सड़क हादसे में माँ व मामा के सामने चार साल के मासूम ने तोड़ा दम

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव के समीप सोमवार को तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना में चार साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गयी। वही बाइक पर बैठे बच्चे की मां व मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर जुटे ग्रामीण ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही घायल माँ व मामा को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहा उनका उनका उपचार चल रहा है।
बताते हैं कि सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी निजामुद्दीन 30 वर्ष अपने बहन नजमा 35 वर्ष व भांजी सलाम चार वर्ष को बाइक से लेकर सैयदराजा की तरह जा रहा था जैसी ही तीनो जसौली गांव के समीप पहुचे की पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना में चार साल के बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी वही निजामुद्दीन व नाजबुन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने सलमा के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही घायल निजामुद्दीन व नज़बून को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहा उनका इलाज़ चल रहा है।
इस बाबत नवीन मंडी चौकी प्रभारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही कर रही है।

अवैध वसूली मामले में कोतवाल पर गिरी गाज, लाइन हाजिर

कार्यवाही
कार्यवाही


एसपी के लगातार कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में खलबली
सकलडीहा। क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर कार सवार बदमाशों ने नईबाजार पुलिस के सहयोग से एक ट्रक चालक से ऑनलाइन एक लाख रूपये की वसूली किया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए चौकी प्रभारी सहित दो पुलिस कर्मी और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित करते हुए जेल भेज दिया था। घटना के चार दिन बाद कोतवाल अनिल कुमार पांडेय को भी लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी के सख्त तेवर से पुलिस कर्मियों में खलबली मच गया है।
जम्मू के कोडरंगा जिले के अरजोरी गांव निवासी ट्रक चालक मुहम्मद अयूब व खलासी आशिफ कोलकता के हांसी से मछली का (बच्चा) लेकर रोहतक हरियाणा जा रहा था। इसी बीच कार सवार बदमाश क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर सैयदराजा थाना क्षेत्र के हाइवे के पास से ट्रक चालक को ओवरटेक कर लिया। आरोप है कि नईबाजार पुलिस चौकी के समीप पेट्रोल पंप के पास कार सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर चौकी पुलिस के सहयोग से एक लाख रूपये ऑनलाइन लिया। इसके बाद और भी धन की मांग करने लगे। ट्रक चालक ने इसकी सूचना अपने मालिक से किया। मालिक की सूचना पर मौके पर एसपी सीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस के आने से पूर्व अज्ञात बदमाश अपनी अल्टो कार छोड़ फरार हो गये। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक के तहरीर पर चौकी प्रभारी सहित दो पुलिस कर्मी और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। दोनों पुलिस कर्मियों को हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया। वही चार दिन बाद एसपी ने कोतवाल अनिल कुमार पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी के इस कार्रवाई से खलबली मचा हुआ है। इस बाबत सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि नईबाजार मामले को लेकर कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

चंदौली- सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, परिजनों में कोहराम


चन्दौली।सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के रूपेठा गांव के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीण ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायल को 108 की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा उसकी मौत हो गयी।
बताते हैं की खैरूद्दीनपुर गाँव निवासी राजेश कुमार गौतम 40 वर्ष घर से सकलडीहा के लिए निकले थे। जैसे ही वो रूपेठा प्राथमिक विद्यालय के समीप पहुचे की अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उसने बाइक में जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना ने राजेश कुमार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल 108 की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा उनकी मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक अपने पीछे तीन बच्चे सजल कुमार 12 वर्ष राज 8 वर्ष और 1 वर्ष के मासूम को छोड़ गया। वही पत्नी शिला देवी व छोटा भाई अनिल का रोरो कर बुरा हाल है।

नौगढ़ में पर्यटन के विकास संग होगा वनवासियों के अधिकारों के संरक्षणः निखिल

Young Writer: कलेक्ट्रेट में अपनी प्राथमिकताओं को गिनाते जिलाधिकारी निखिल टीकाराम।

Young Writer, चंदौली। नवागत जिलाधिकारी निखिल टीकाराम ने शनिवार को ट्रेजरी में कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम उमेश कुमार व सीडीओ एसएन श्रीवास्तव समेत जिला स्तरीय अधिकारियों से मुकालात की। इस दौरान प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी ने अपनी प्राथमिकताओं को मीडिया के समक्ष रखा। बताया कि सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन व संचालन प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि जिले में जो भी संभावनाएं है जिन पर पूर्व में काम होता रहा है उसे आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा जिले में आधा-अधूरे पड़े इंफ्रा स्ट्रक्चर को पूरा करने की पहल होगी। जो परियोजनाओं अस्तित्व में नहीं है उसे शासन के संज्ञान में लाकर मूर्त रूप देने की पहल होगी। जिला मुख्यालय पर जो भी कार्यालय स्थापित होने हैं उसमें आ रही अड़चन को दूर करने का प्रयास होगा। बताया कि नौगढ़ में पर्यटन को विकसित करने पर फोकस होगा। साथ ही स्थानीय निवासियों के लिए जिला, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा व पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास होगा। इसके अतिरिक्त वनांचल में रहने वाले वनवासियों की अधिकारों के संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जनपद चंदौली आकांक्षी है लिहाजा नीति आयोग के पैरामीटर को ध्यान में रखकर विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने की कोशिश होगी। जनपद के अधिकारियों के सहयोग से जनपद के विकास को गति दी जाएगी।

विदित हो कि नवागत जिलाधिकारी मूलरूप से महाराष्ट्र प्रांत के नागपुर के निवासी हैं जो 2014 बैच के आईएएस अफसर हैं जो इसके पूर्व आगरा में नगर आयुक्त के पद पर विगत 30 माह अपनी सेवाएं प्रदान की। इसके पूर्व उन्होंने बलिया जनपद में भी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

समाजसेवाः परिवर्तन समिति ने घर-गृहस्थी के सामान संग बिटियां को किया विदा

Young Writer: घर-गृहस्थी के सामान के साथ गरीब बेटी को विदा करते परिवर्तन सेवा समिति के लोग।
Young Writer: घर-गृहस्थी के सामान के साथ गरीब बेटी को विदा करते परिवर्तन सेवा समिति के लोग।

Young Writer, चंदौली। परिवर्तन सेवा समिति की पहल पर स्थानीय लोगों के सहयोग से एक बिटियां का विवाह कराया गया। जिसमें गृहस्थी का साजो सम्मान देकर बिटियां की विदाई किया गया। इस पुनीत कार्य में संस्था के अध्यक्ष चंद्रेश्वर जायसवाल ने अहम भूमिका अदा की और संभ्रांत लोगों के सहयोग से जरूरतमंद बेटी का विवाह संस्कार का कार्य पूरा कराया।
इस मौके पर समिति के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि किसी भी बिटियां का विवाह करना बहुत ही पुण्य का कार्य होता हैं। जब मुझे संस्था के सचिव गोकुल अग्रवाल के द्वारा यह सूचना दिया गया की दुलहीपुर की एक बच्ची की शादी करानी है उसके पिता नहीं है तथा उसकी मां घर में बर्तन साफ कर अपना जीवनयापन करती है। तब समिति ने यह निर्णय लिया कि उस बिटियां की शादी धूमधाम से कराई जाएगी और हम सभी से जितना होगा उतना करेंगे। तब समिति की पहल पर स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया और शादी धूमधाम से वेद व्यास मंदिर प्राँगण में संपन्न हुआ। कहा कि हमारी समिति का उद्देश्य है असहाय एवं गरीबों की सेवा करना और समिति इस पर निरंतर कार्य कर रही है। जहां भी हम लोगों को सूचना प्राप्त होती है कि किसी को बीमारी हैं वह इलाज में सक्षम नही हैं तो वहां भी समिति खड़ी रहती है किसी बच्ची की शादी करानी हो वहां भी समिति बढ़-चढ़कर सहयोग करती है। इसके साथ साथ समाज से जुड़े सरोकारों पर भी समिति हमेशा आगे रही है और निरंतर इसी तरह लोगों की भलाई के लिए हम लोग कार्य करते रहेंगे। संस्था के संयोजक इंद्रपाल सिंह डिंपल ने कहा कि हम सब जाति धर्म से परे होकर कार्य करते है तथा समिति का गठन भी समाज की भलाई के लिए किया गया हैं जैसे शर्दी के मौसम में गरीबो में कंबल वितरण करना, प्रमुख त्योहारों को असहायों के बीच मनाना तथा हर वर्ष कम से कम 11 बेटियों के विवाह में सहयोग करना कपड़ा बैंक के माध्यम से लोगों के मध्य कपड़ा वितरण करना। इस मौके पर समिति के दिलीप जायसवाल, गोकुल अग्रवाल, चंद्र प्रकाश शर्मा, विनोद प्रधान दुलहीपुर, शैलेन्द्र प्रजापति, आशीष लक्ष्य, अभिषेक जायसवाल मौजूद रहे।

Chandauli
clear sky
26.4 ° C
26.4 °
26.4 °
66 %
2.2kmh
0 %
Fri
26 °
Sat
31 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Verified by MonsterInsights