30.1 C
Chandauli
Saturday, October 10, 2026

Buy now

Home Blog Page 399

चंदौली-संदिग्ध परिस्थिति में कपड़े की दुकान में लगी आग लाखो का सामान जलकर राख, परिवार के लिए संकट


सकलडीहा। थाना क्षेत्र के नई बाजार चौकी अंतर्गत सकलडीहा- सैयदराजा मार्ग पर मंगलवार की देर रात एक कपड़े की दुकान में आग लग जाने से उसमे रखे लाखो का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने कड़ी मस्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान में रखे लाखो का कपड़ा व समान जलकर राख हो गया।
बताते है कि क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी विकास राय की कपड़े की दुकान है । जो प्रतिदिन की तरह रात में अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। तभी देर रात संदिग्ध परिस्थिति में दुकान में आग लग गयी। और पूरा दुकान धु-धु कर जलने लगा।

घटना स्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल फोन से घटना की जानकारी दुकान स्वामी को दी और कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया मौके पर पहुचा दुकान स्वामी व उसका परिवार अंदर का नजारा देख सन्न रह गया। और दहाड़े मार कर रोने लगा इस बाबत दुकान स्वामी विकास राय ने बताया कि अज्ञात कारणों से दुकान में आग लगी है। दुकान में रखे करीब पांच लाख का कपड़ा काउंटर जलकर राख हो गया। मेरे परिवार के जीविका का दुकान एकमात्र सहारा था। इससे परिवार जीविका के लिए संकट पैदा हो गया है।

बड़ा हादसाः वैन में भरे स्कूली बच्चे वैन सहित पलटे, मची अफरातफरी 

चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एसडीएम व सीओ।
चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एसडीएम व सीओ।

Young Writer, चहनियां। थाना क्षेत्र सकलडीहा व विकास क्षेत्र चहनियां के रानेपुर स्थित ग्रीन वैली कान्वेंट स्कूल की वैन इटवा नहर के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमे 13 स्कूली बच्चे सवार थे । घटना के बाद वैन ड्राइवर उसी हालत में वैन छोड़कर फरार हो गया । बिद्यालय प्रबंधन अभिभावकों को सूचना देने तक कि जरूरत नहीं समझी। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम मनोज पाठक व सीओ राजेश राय ने अपने वैन से सभी बच्चो चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। अभिभावकों को सूचना न देने पर नाराज होकर बिद्यालय में हंगामा मचा दिया । स्कूल के प्रिंसिपल सहित कई अन्य कर्मचारी फरार हो गये। एसडीएम ने जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

बताते हैं कि रानेपुर स्थित ग्रीन वैली कान्वेंट स्कूल में इटवा गांव के दर्जनों बच्चे पढ़ते है । बुधवार की सुबह स्कूल वैन गांव से बच्चो को भूसे की तरह ठूसकर ले जा रहे थे । इटवा नहर के पास वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी । जिसमे सवार 13 बच्चे वैन सहित पलट गये । बच्चे चीखने चिल्लाने लगे । यह देख ड्राइवर फरार हो गया । ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी । ग्रामीणों की मदद से बच्चो को बाहर निकाला गया । मौके पर उपजिलाधिकारी मनोज पाठक व क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने अपने वाहन से घायल बच्चो को चहनियां प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया । जिसमे 11 वर्सीय आयुशी पाण्डेय पिता पावन पांडेय कक्षा 4, 10 वर्सीय सीता पाण्डेय पिता अरबिद पांडेय कक्षा 3, 9 वर्सीय लक्ष्मी पांडेय पिता मनोज पाण्डेय कक्षा 2, 8 वर्सीय प्रित पांडेय पिता अरबिद पांडेय कक्षा 1,9 वर्सीय कृष्णानंद पांडेय पवन पांडेय कक्षा 2, 10 वर्सीय यश पांडेय पिता अरबिद पांडेय कक्षा 3,10 वर्सीय आकांक्षा मोर्या पिता विनोद मोर्या कक्षा 3, 7 वर्सीय हिमांशु मोर्या पिता बलवंत मोर्या कक्षा 1 का इलाज चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ । वही अन्य बच्चो को उनके अभिभावक ले गये । बच्चो के साथ पहुँचे एसडीएम ने बच्चो से बात किया । उन्हें सांत्वना दी । घटना की जानकारी बिद्यालय प्रबंधन द्वारा न दिये जाने पर बिद्यालय  पर अभिभावक पहुँचे तो कुछ कर्मियों द्वारा अभिभावकों संग बदसूलकी करने पर अभिभावकों ने जमकर हंगामा मचाया । हंगामा देख बिद्यालय के प्रिंसिपल व अन्य कर्मी भी फरार हो गये । अभिभावकों व बच्चो का आरोप है कि वैन ड्राइवर नशे में धुत होकर वाहन चला रहा था । ऊपर से बच्चो को भूसे की तरह ठूसकर ले जा रहा था । इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी का कहना है कि बच्चे सुरक्षित है । मामले की जांच कर बिद्यालय पर कार्यवाही की जायेगी ।

आम आदमी की चेतावनी‚ बिजली के दाम बढ़े तो होगा जन आंदोलन

Young Writer: बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी नहीं किए जाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपते आम आदमी पार्टी के लोग।
Young Writer: बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी नहीं किए जाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपते आम आदमी पार्टी के लोग।

आप का आरोप‚ विधानसभा चुनाव में सस्ती बिजली का भाजपा ने किया वादा‚ अब कर रही वादाखिलाफी

Young Writer, चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिजली दरों में वृद्धी के प्रस्ताव के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही डीएम ईशा दुहन से मुलाकात कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। सांसद संजय सिंह के आह्वान पर प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत आम आदमी पार्टी चंदौली ने सरकार द्वारा सस्ती बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध न कराये जाने के विरोध तथा बिजली दरों में होने वाली बेतहाशा वृद्धि को रोकने के लिये मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में बिजली को लेकर कहा था कि चुनाव जीतने के बाद सरकार जनता को सस्ती बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएगी जो कि भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में भी शामिल है। परंतु ऐसा नहीं हुआ। हाल ही में बिजली के दाम घटाना तो दूर की बात बल्कि योगी सरकार ने बिजली की दरों में 23 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव भी रख दिया है जिससे जनता पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा और ये प्रस्ताव कहीं से भी स्वीकार करने योग्य नहीं है। कहा कि देश में 30 प्रतिशत तक कोयले का उत्पादन भी बढ़ा है फिर क्यों बिजली की दरें बढ़ाई जा रहीं है? राज्य सरकार ने जनता और विशेषकर किसान भाइयों के साथ वादाखिलाफी की है और अब उन्हें आर्थिक रूप से पीड़ित किया जा रहा है। कहा कि बिजली समाज के सभी वर्गों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मुख्तार राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी उक्त मामले में हस्तक्षेप कर जनता को सस्ती बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराए एवं बिजली के दामों में होने वाली बेतहाशा वृद्धि को रोकने की मांग की, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ न पड़े। राजकुमार खरवार ने कहा अगर सरकार ने जनता को सस्ती बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध नहीं कराई तो आम आदमी पार्टी आज के विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन के बाद चरणबद्ध आंदोलन भी करेगी। इस असर पर महासचिव प्रवीण चैबे, युधिष्ठिर पांडेय पांडेय, राजेश द्विवेदी उर्फ अर्चना पांडेय, विकास कुमार, राजकुमार पासवान, ओमप्रकाश प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

चंदौली की बड़ी खबरः पिकअप के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Young Writer, नौगढ़। थाना क्षेत्र के जयमोहनी पोस्ता गांव के समीप नौगढ मद्धुपुर मार्ग पर सोमवार को देर शाम बाक व पिकअप की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाई सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका नाम व पता नन्दलाल 27 वर्ष निवासी दानोगढा थाना चकरघट्टा बतलाया जाता है। समाचार लिखे जाने तक थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर के शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।
बताया जाता है कि चकरघट्टा थाना क्षेत्र के दानोगढा गांव निवासी कमलेश 27 वर्ष के साथ 2 अन्य लोग बाइक पर सवार होकर के सोमवार को देर शाम सोनभद्र की ओर जा रहे थे। रास्ते में जयमोहनी पोस्ता गांव के समीप मद्धुपुर की ओर से आ रही पिकअप वाहन से टक्कर हो जाने से दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिए। साथ ही कमलेश 27 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना देकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर के शिनाख्त कराने मे जुट गई है।

कार्यवाहीः वन विभाग ने केवलाखांड कोठी जगल में खाली कराया अतिक्रमण

Young Writer: केवलाखांड कोठी में जंगल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराती वन विभाग की टीम।
Young Writer: केवलाखांड कोठी में जंगल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराती वन विभाग की टीम।

Young Writer, चकिया। जिला प्रशासन के निर्देशों के क्रम में चकिया रेंज के केवलाखांड़ कोठी के जंगल में सोमवार को भी वन विभाग प्रशासन की मौजूदगी में अभियान चलाकर और 50 बीघा आरक्षित वन क्षेत्र से अतिक्रमण खाली कराया गया। वहीं 200 बीघा जमीन पहले ही खाली कराया जा चुका है। आरक्षित वन क्षेत्र में ही 2 किसानों की 15 बीघा जमीन पर स्थगन आदेश होने के चलते कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
काशी वन्यजीव प्रभाग के चकिया रेंज अंतर्गत भभौरा बीट के मुसाखांड़ कंपार्टमेंट नंबर 13 और 14 में स्थित केवलाखांड़ कोठी के जंगल में आरक्षित वन क्षेत्र की भूमि पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा वर्षों से अतिक्रमण करके खेती किया जा रहा था। बीते रविवार को पुलिस पीएसी बल की मौजूदगी में वन विभाग की टीम ने लगभग 200 बीघा जंगल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया था। सोमवार को अभियान को जारी रखते हुए चकिया रेंजर योगेश कुमार सिंह और उनकी वन कर्मियों की टीम ने जेसीबी की वजह से लगभग 50 बीघा जमीन पर किए गए अतिक्रमण को खाली कराया। इस दौरान वन दरोगा फिरोज गांधी, रामआशीष सहित वन विभाग व पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही।

खड़ान सिद्धपीठः नेत्र परीक्षण शिविर में लाभान्वित हुए 41 मरीज

Young Writer: खड़ान सिद्धपीठ पर आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में उपस्थित ग्रामीण।
Young Writer: खड़ान सिद्धपीठ पर आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में उपस्थित ग्रामीण।

Young Writer, धानापुर। जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह के आयोजन में आनंद नेत्रालय डा. निशांत सिंह के सौजन्य से क्षेत्र स्थित सिद्धपीठ धाम खड़ान में निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें कवई पहाड़पुर, ओदरा, भदाहूं, खड़ान, अकबालपुर, धरहरा, सलेमपुर, बहेरी, हेतमपुर, अहिकौरा, कांधरपुर, जमुरखां, विशुनपुर कला, मिर्जापुर, रामगढ़ सहित अन्य गांवों से आए सैकड़ों मरीजों ने अपना नेत्र परीक्षण कराया।
आयोजक अंजनी सिंह ने कहा कि देश प्रदेश कि कोई भी सरकारें अथवा कोई संस्था चाहे कोई भी योजना चलाएं अथवा कोई निर्देश लागू करे, उन्हें जनता के बीच पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। जिला पंचायत नहीं था उस दौरान में जनता के हित एवं सुविधाओं के लिए अलग अलग तरीके के कैंप आयोजन कराते रहता था और आज भी जनता ने एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी सेवा करने के लिए चुना है तो मुझे अपने क्षेत्र जनपद के भीतर इस तरीके के आयोजन कराने में ख़ुशी मिलती है मेरा हमेशा से यही प्रयास रहता है कि मेरे क्षेत्र की जनता को माताओं बहनों बड़े बुजर्गों को इधर उधर कहीं भटकना ना पड़े। मेरा प्रयास होगा कि सभी को घर बैठे अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध हो। यही मेरा कर्म है जो मेरा धर्म भी है। इस मौके पर 41 मरीजों को आपरेशन के लिए आनंद नेत्रालय भेजा गया। इस अवसर पर द्वारिका खरवार, इबरार अहमद, कयामुद्दीन, रवी सिंह, सुग्रीव राम, आकाश खरवार उपस्थित थे।

अधिवक्ताओं की मांगः पांच लाख के मुफ्त चिकित्सा बीमा योजना से जोड़े सरकार

Young Writer: जिलाधिकारी चंदौली को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।
Young Writer: जिलाधिकारी चंदौली को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।

चंदौली के अधिवक्ताओं ने बैठक कर बार कौंसिल आफ यूपी के प्रस्ताव को दिया समर्थन

Young Writer, चंदौली। संयुक्त बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह व सिविल बार अध्यक्ष चन्द्रभानु सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बार कौसिंल आफ यूपी के प्रस्ताव व आदेश पर चर्चा की गई। इसके बाद अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी ईशा दुहन से मिला। इस दौरान राज्य सरकार के नाम संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने मांग किया कि प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए 5 लाख का मुफ्त चिकित्सा बीमा कराया जाए अथवा आयुष्मान योजना से जोड़ा जाए। यूपी अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति, लखनऊ में मृतक अधिवक्ताओं के लंबित दावों का भुगतान कराया जाए। जिले में अधिवक्ताओं के चैम्बर का निर्माण कराया जाए। अधिवक्ता एवं पत्रकार बंधुओं की मृत्यु पर एक समान धनराशि दिया जाए। कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लभग 40 हजार अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना लागू किया जाए। अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। बैठक में बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के समर्थन में संयुक्त बार एसोसिएशन द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर अनिल सिंह, संतोष सिंह, राकेश रत्न तिवारी, शमशुद्दीन, उज्ज्वल सिंह, मुहम्मद अकमल खां, अभिनव आनन्द सिंह, फिरोज खां, इमरान सिद्दीकी, महेंद्र कुमार पटेल, रमेश कुमार श्रीवास्तव, सुल्तान अहमद, अनिल कुमार सिंह व राजबहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।

चंदौली स्वास्थ्य शिविर में 185 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

चंदौली। क्षेत्र के रेमा व बरहुली गांव में सोमवार को हरिओम हॉस्पिटल ट्रामा सेंटर के संचालक विवेक सिंह के नेतृव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 184 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनको दवा वितरण किया गया। वही आयुष्मान कार्ड धारकों का सूची में नाम होने पर उनका गोल्डन कार्ड बनाया गया।
इस दौरान हॉस्पिटल के संचालक डॉ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मौसम परिवर्तन होने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। शिविर में आए हुए 184 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है।

और उनके निःशुल्क दवा वितरण कर खान पान के साथ उचित सलाह दिया गया है। वही डॉ ममता राय द्वारा महिला मरीजों को गर्भावस्था में खान पान , रहन-सहन और साफ़-सफ़ाई के बारे में बताया गया। इस दौरान हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर वैभव सिंह ,राजेश तिवारी , करन यादव, विकास चौहान, अमरेन्द्र, संदीप शर्मा रितेश कुमार ,अमरेंद्र कुमार, बृजेश कुमार,शालिनी कुमारी, सरिता कुमारी, राजेश तथा राम अजोर चौहान सम्मिलित रहे। रितेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगवाया निशुल्क नेत्र शिविर, 210 मरीजो का हुआ पंजीकरण


इलिया। स्थानीय बृजराजी भारत गैस एजेंसी पर निःशुल्क नेत्र शिविर महा कैंप का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें कुल 210 मरीजों का पंजीकरण किया गया। महा कैंप का शुभारंभ विधायक कैलाश खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह तथा सरिता सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस दौरान वाराणसी के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर आरके सिंह, डॉ राकेश त्रिपाठी, डॉ अभिराम चैबे, डॉ राहुल सिंह, डॉक्टर विभा चैरसिया, डां सूरज चैहान, डॉ श्री राम चौबे द्वारा मरीजों के आंखों की जांच की गई तथा 175 मरीजों को चश्मा वितरित किया गया। वहीं मोतियाबिंद की शिकायत पाए गए 35 मरीजों का ऑपरेशन किए जाने की सलाह दी गई। मोतियाबिंद के चिन्हित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन सोमवार को वाराणसी के प्रभावती नेत्रालय में किया जाएगा। मरीजों को निःशुल्क बस द्वारा आने जाने की व्यवस्था भी दी गई है। शिविर को संबोधित करते हुए विधायक कैलाश खरवार ने कहा कि गरीब मरीजों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। ऐसे आयोजनों में लोगों को बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, श्याम जी सिंह, प्रधान प्रतिनिधि आनंद सिंह साहब, राकेश सिंह हरिशंकर सिंह निक्कू, लव केशरी, राजेश सिंह, उपेंद्र पांडेय, मनोहर केशरी, एहसान अली सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वन विभाग की कार्यवाही से हड़कंप ,50 हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमण से कराया मुक्त

  चन्दौली।चकिया।  काशी वन्यजीव प्रभाग के चकिया रेंज के भभौरा बीट के मुसाखांड़ कंपार्टमेंट नंबर 13 – 14 के केवलाखांड़ कोठी जंगल के पास वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की भारी फोर्स बल के साथ 50 हेक्टेयर जमीन से जेसीबी की मदद से अतिक्रमण खाली करा दिया। आसपास के ग्रामीणों के  द्वारा वर्षों से आरक्षित वन क्षेत्र की भूमि पर झोपड़ी लगाकर और खेती करके जमीन कब्जा की गई थी। वन विभाग की कार्रवाई से जहां अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

केवलाखांड़ कोठी के जंगल में स्थित आरक्षित वन क्षेत्र में में भभौरा, रामपुर, मुसाहिबपुर और गरला गांव के दर्जनों लोगों ने जंगल की भूमि पर कब्जा कर के वहां झोपड़ी लगाने के साथ ही दलहनी और तिलहनी फसलों की खेती करते आ रहे हैं। चकिया रेंज का चार्ज लेने के बाद हरकत में आए वन क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार सिंह ने चिन्हित जमीन से अतिक्रमण खाली कराने के लिए विभागीय पत्राचार करने के साथ ही जिला प्रशासन और शासन को पत्र  अवगत कराया था। जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद रविवार को नायब तहसीलदार राजेंद्र यादव, उपप्रभागीय वनाधिकारी सत्यपाल प्रसाद और प्रभारी निरीक्षक जय सिंह के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी बल की टीम के साथ वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए वन विभाग ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण की गई जमीन को कब्जे में लेने के साथ ही खाली कराई जमीन के चारों तरफ सुरक्षा खाई का निर्माण करा दिया। इसके अलावा पास ही के ठड़घटवा पहाड़ी और उसकी तलहटी में बनाई गई दो दर्जन से अधिक झोपड़ियों को जमींदोज कर दिया गया। 5 घंटे तक चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी बल के जवान तैनात रहे।

Chandauli
clear sky
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
64 %
0.9kmh
0 %
Sat
31 °
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Verified by MonsterInsights