Young Writer, चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मनचले को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उक्त मनचले ने सदर प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के कई महीनों से पीछे पड़ा था। ऐसे में महिला के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को नगर के डाक बंगला रोड से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी महिला से छेड़खानी का मुकदमा किया गया था।
जानकारी के अनुसार सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात महिला स्वास्थ्यकर्मी ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि युवक कई महीनों से उसके वाट्सएप्प पर आपत्तिजनक संदेश और वीडियो भेज रहा था। वहीं स्वास्थ्य केंद्र आने जाने के दौरान पीछा भी करता है। इसके अलावा कई बार उसके घर में घुसकर धमकी भी दे चुका है। जिसके चलते उसके परिवार के सदस्य भी डरे सहमें हुए है। महिला की शिकायत के बाद सदर कोतवाली पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपी को डाक बंगला रोड स्थित दुर्गा मंदिर के समीप से दबोच लिया। जिसकी पहचान सकलडीहा थाना क्षेत्र के शिवदासीपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के रूप में हुई। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया आरोपी काफी शातिर है। इसके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमा दर्ज हुआ है। फिलहाल आरोपी का चालान करके जेल भेज दिया गया है।
महिला स्वास्थ्य कर्मी का पीछा करने वाले मनचले को पुलिस ने दबोचा‚ भेजता था आपत्तिजनक वीडियो
श्रीनगर में सीआरपीएफ के उपनिरीक्षक की मौत‚ मटियरा में छाया मातम
बलुआ गंगा घाट पर सीआरपीएफ के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
Young Writer, चहनियां। क्षेत्र के मटियरा गांव निवासी सीआरपीएफ में एसआई 58 वर्षीय प्यारेलाल यादव का ड्यूटी के दौरान बुधवार को मौत हो गयी। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। प्यारेलाल श्रीनगर के कुलगाम में तैनात थे।
क्षेत्र के मटियरा गांव के रहने वाले प्यारे लाल यादव, श्रीनगर के कुलगाम में सीआरपीएफ में एसआई के पद पर तैनात थे। वे 1 अप्रैल 1990 में सेना में भर्ती हुए थे। इनके पिता का निधन नवम्बर 22 में हुआ था। ये उस समय घर आये थे। 24 दिसम्बर को छुट्टी बिताकर घर से ड्यूटी पर श्रीनगर गये थे। ड्यूटी के दौरान बुधवार को हार्टअटैक से इनकी मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी इंद्रावती देवी, पुत्रियां प्रियंका व सुष्मिता, छोटा भाई कृष्णदेव यादव, उनके पुत्र सूरज व नीरज, बड़े भाई के पुत्र चंदन यादव का रोकर बुरा हाल है। मटियरा गांव में सैनिक प्यारे लाल यादव की मौत के बाद तीन दिनों से गांव में मातम छाया हुआ है। आसपास घरों में चूल्हे तक नहीं जले। शुक्रवार को सीआरपीएफ जवान प्यारे लाल का शव पहुंचा। उनका शव जैसे ही बलुआ के पास पहुंचा सैकड़ों की संख्या में युवा तिरंगा झण्डा लिए भारत माता की जयकारा लगाते हुए बलुआ से कैथी के रास्ते मटियरा गांव पहुंचे। गांव में पहुंचते पत्नी व बेटियां व परिजन शव से लिपटकर रोने लगी। साथ में सेना के जवानों ने अंतिम संस्कार के लिए 50 हजार रुपये दिये। साथ ही पत्नी को आश्वासन दिया कि एक बेटी को नौकरी व पेंशन भी दिया जायेगा। सीआरपीएफ जीसी लखनऊ के इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में जवानों ने बलुआ घाट पर गार्ड आफ आनर दिया। छोटा भाई कृष्ण देव यादव ने मुखाग्नि दी। इस दौरान बलुआ इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह, सपा नेता अनिल यादव, सुभाष यादव, जिला पंचायत सदस्य रबिन्द्र यादव, ग्राम प्रधान सन्तोष यादव, धर्मेंद्र यादव, अमरजीत यादव, बाबूलाल यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री ने झंडारोहण कर देश वासियों को दी बधाई, स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए मांगी सद्बुद्धि…
चंदौली – देश 74 वां गणतंत्र दिवस पर मना रहा है. इस दौरान चन्दौली में विभिन्न आयोजन किये गए. केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में झंडा फहराया और परेड की सलामी ली. इस दौरान डीएम एसपी समेत तमाम आला अधिकारी और विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहे. इस दौरान परेड में यूपी पुलिस डायल 112 अग्निशमन और बज्र वाहन ने अपनी ताकत भी दिखाई. वहीं महेंद्र पाण्डेय ने खुली जिप्सी से सशस्त्र बल की सलामी ली. इस दौरान केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय इन्वेस्टर समिट का लोगों का लांच किया. बटन दबाकर डिजिटल शुरुआत की.

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने देश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी. कहा कि देश मजबूती से आगे बढ़े इसके लिए हम लोग काम करते रहेंगे. यही हमलोगों की सही मायने में आजादी का उत्सव होगा.
वहीं रामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद मौर्या के विवादित बयान पर बोलते हुए महेंद्र पांडे ने कहा की प्रभु श्री राम स्वामी प्रसाद मौर्या को सद्बुद्धि दें. हम कामना करते है कि उनका लोक परलोक बना रहे.
वहीं मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान मिलने पर महेंद्र पांडे ने कहा कि मुलायम सिंह यादव देश के सम्मानित नेता थे. हम उनका सम्मान करते है और उनके दिव्य व्यक्तित्व का हम सभी अभिनंदन करते है.
वही सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह के सवाल उठाए जाने के बाद अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री की किताब की चर्चा की बालाकोट हमले के बाद भारत-पाकिस्तान परमाणु हमले के कगार पर थे. इस पर महेंद्र पांडे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस पर भारत की बढ़ती मजबूती और विकसित भारत की तरफ भारत के बढ़ते कदम इन सभी सवालों के जवाब है.
मतदाता पुनरीक्षणः उम्दा कार्य करने वाले बीएलओ इन्द्रजीत यादव को मिला सम्मान
Young Writer, सकलडीहा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को तहसील सभागार में समारोह आयोजित हुआ। उपजिलाधिकारी सकलडीहा मनोज पाठक व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने निवार्चन में समावेशी, सुगम एवं सहभागी निर्वाचन की ओर अग्रसर की दिशा में विशेष योगदान एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बीएलओ इन्द्रजीत यादव को अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देश के 18 साल की आयु पूर्ण कर चुके नागरिकों को मतदाता सूची में नामांकित करने के लिए समय-समय पर देश व प्रदेश में अभियान चलाया जाता रहा है जिसके बूथ स्तर पर क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संबंधित बीएलओ की रहती हैं जो आवंटित बूथों में उन नागरिकों की जिनकी उम्र 18 साल की पूरी हो चुकी होती है उनके उम्र व निवास सम्बन्धित प्रमाण पत्र एकत्रित कर उसको रजिस्ट्रीकरण कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करते है। बीएलओ अपने बूथ अंतर्गत आने वाले मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने का पूरी जिम्मेदारी व गंभीरता के साथ करते है। त्रुटि रहित मतदाता सूची की संकलन की जिम्मेदारी व दारोमदार बीएलओ के कंधे पर होता है, जिसे आप सभी पूरी शिद्दत के साथ पूर्ण करें। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में उम्दा कार्य करने वाले बीएलओ इन्द्रजीत यादव से सीख लेकर अन्य बीएलओ को अपने दायित्वों का पूर्णतः निर्वहन करना चाहिए,तभी मतदाता पुनरीक्षण व जागरूकता सम्बन्धित अभियान व कार्यक्रम सफल हो पाएंगे।
चंदौली-जनपद के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष ने फराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन
चंदौली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को मुख्यालय स्थित जिला पंचायत कार्यालय पर जनपद के प्रथम नागरिक व जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा सान से तिरंगे का ध्वजारोहण साथ ही झंडे को सलामी दी इस मौके पर उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हम सभी को भारत माता के उन सपूतों पर गर्व है। जिनकी कुर्बानियों की बदौलत हमारे देश को आजादी मिली। अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार मद्धेशिया ने लोगों को बधाई देते हुए बड़ी कुर्बानी और बलिदान से यह हमें प्राप्त हुआ। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह, छत्रबलि सिंह, प्रशासनिक अधिकारी आनंद कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
दिघवट प्रकरणः पीड़ित परिवार के मदद के मूड में नहीं जिला प्रशासनः मनोज सिंह डब्लू
दिघवट घटना के दूसरे दिन पीड़ित परिवारों से मिले सपा के राष्ट्रीय सचिव
Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू बुधवार को दिघवट गांव के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बालिका इंटर कालेज के जर्जर भवन ढहने के कारण मलबे में दबकर मृत नीरज के परिजनों से मिले। इस दौरान उन्होंने घटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही एसडीएम सकलडीहा से बातचीत कर मृतक के भाई रणजीत को संविदा पर नौकरी दिए जाने के बाद प्रक्रिया की जानकारी तलब की।
इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने जिलाधिकारी ईशा दुहन पर दिघवट की जनता व पीड़ित परिवार को दिए गए वादे से मुकरने का आरोप लगाया और बताया कि जिस तरह एसडीएम सकलडीहा मनोज पाठक द्वारा मृतक के भाई को संविदा पर नौकरी देने के संबंध में जानकारी दिया है उससे यह स्पष्ट है कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार को संविदा पर नौकरी देने के मूड में नहीं है। यदि ऐसा था तो जिलाधिकारी चंदौली को धरना-प्रदर्शन करने वाली जनता के समक्ष मदद का भरोसा नहीं बंधाया चाहिए। कहा कि सरकार का जनता से भरोसा उठ चुका है, लेकिन ऐसे में जिलाधिकारी द्वारा भी जनता से वादाखिलाफी कर उनकी भावनाओं को आहत करने का काम किया गया तो सवाल यह उठता है कि जनता किस पर भरोसा जताए, किससे उम्मीदें पाले। कहा कि दिघवट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है। घटना के बाद सांसद, विधायक या किसी भी मंत्री ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त नहीं की। ऐसे में डीएम चंदौली के आश्वासन व एसडीएम सकलडीहा के बयान में भारी विरोधाभास से जनता का मन आहत हुआ है। कहा कि गणतंत्र दिवस के बाद 27 जनवरी को जिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी। यदि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार की मदद से पीछे हटा तो समाजवादी पार्टी जनहित में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सपा छात्र नेता अंकित यादव, नंदन कुमार राय भी मौजूद रहे।
सिविल बारः अध्यक्ष चंद्रभानु सिंह व महामंत्री अनिल कुमार सिंह ने लिया शपथ
Young Writer, चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बुधवार को सदर कचहरी में समारोह पूर्वक शपथ ली। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रभानु सिंह को जिला जज सुनील कुमार चतुर्थ तथा महामंत्री अनिल कुमार सिंह को एडीजे प्रथम ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में अधिवक्ताओ की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा कचहरी परिसर गूंज उठा।
शपथ लेने वालों में महामंत्री अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भीष्म नारायण सिंह, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर प्रवीण कुमार तिवारी, आशुतोष कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे मदन सिंह, संदीप कुमार यादव एवं सदस्य कार्यकारिणी पंकज कुमार सिंह, राजेन्द्र तिवारी, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डा.वीरेंद्र प्रताप सिंह, विधि प्रकाश चौबे को शपथ दिलाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष चन्द्रभानु सिंह ने कहा कि अधिवक्ता एकता को बनाए रखना और इसे सशक्त बनाना प्राथमिकता होगी। अधिवक्ताओं के हितों का संरक्षण व चंदौली कचहरी की समस्याओं को लेकर साथियों के सहयोग आगे की रणनीति तय की जाएगी। महामंत्री अनिल कुमार सिंह ने भी अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने के संकल्प को दोहराया। कहा कि अधिवक्ता साथियों की हरएक संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा। इस मौके पर हरिशंकर सिंह, अरुण कुमार त्रिपाठी, शशि शंकर सिंह, सुभाष चंद्र, धनंजय सिंह, योगेंद्र सिंह लड्डू, संजीव श्रीवास्तव, रीता भारती, शमसुद्दीन, संतोष कुमार सिंह, उज्जवल सिंह मौजूद रहे।
कार्यवाहीः चोरी की चार मोटरसाइकिल संग दो शातिर चोर गिरफ्तार
Young Writer, इलिया। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की शाम को मालदह नहर त्रिमुहानी के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। वहीं उनके निशानदेही पर चार मोटरसाइकिल को भी बरामद किया।
पुलिस को मुखबिर को सूचना मिली की दो शातिर वाहन चोर मालदह गांव के रास्ते मोटरसाइकिल बेचने के लिए बिहार जा रहे हैं।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग मय हमाराहियों पुल के पास रात 10 बजे घेराबंदी कर दिया।कुछ देर बाद मोटरसाइकिल आती दिखाई दिया। जिसे रूकने का इशारा किया तो वह रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया, जहां पूछताछ में अमरजीत चौहान थाना इलिया और उसका साथी सतीश चौहान ग्राम सहजौर कोतवाली मुगलसराय का निवासी है। उनके निशानदेही पर तीन अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया। दोनों चोरों ने 27 दिसम्बर 2022 में सीहर गांव में पंचायत भवन से दो बैटरी व इन्वर्टर चोरी की बात कबूली। चोरी का सामान बेचने से प्राप्त धनराशि से अवशेष 3500 रुपये भी बरामद हुआ। इनके ऊपर चोरी का पहले भी इलिया थाने में मुकदमा दर्ज है। थाना प्रभारी ने मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि दोनों शातिर चोर है। मोटरसाइकिल चुरा कर बेचने का कार्य करते हैं।
चंदौली-बसपा कार्यकर्ताओं ने चलाया गांव- चलो सदस्यता अभियान,बूथ को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
चंदौली। सैयदराजा क्षेत्र के बहेरी गांव में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में गांव चलो सदस्यता अभियान चलाया जिसमे कार्यकर्ताओं ने अपने बूथ को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के मुख्यअतिथि वाराणसी मंडल प्रभारी रामचंद्र गौतम का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया वही मुख्यअतिथि ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा
इस दौरान रामचंद्र गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए संगठन को मजबूत करना होगा। गांव चलो सदस्यता अभियान के तहत बसपा का हर कार्यकर्ता अपने अपने बूथ को मजबूत बनाने में लग जाए। आने वाले चुनाव में पार्टी को मजबूती मिले और पुनः बसपा का परचम बुलंद हो सके विशिष्ठ अतिथि पुर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि बहुजन समाज में जन्मे महापुरुष बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और कांसीराम के सपने साकार करने का समय आ गया है। सामाजिक भाईचारा को मजबूत बनाते हुए संविधान विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से दूर करना है। इससे दलित मुस्लिम बिछड़े सुरक्षित रहे। इस दौरान राजन खान, संजय बिंद, अछैबार बिंद, गौरी मौर्या, राजेश मौर्य, मुरलीधर, चंद्रशेखर, रामकेवल, अवस्थी, परशुराम, गौतम, श्रीभगवान, अनिल कुमार, इजहार प्रधान, सोहराब अली, रमेश, रमा प्रधान, आदि लोग उपस्थित रहे
बार व बेंच न्याय रथ के दो पहिएः जय प्रकाश सिंह
चंदौली कचहरी में डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
Young Writer, चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को सदर कचहरी परिसर में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने के अपने संकल्प को दोहराया। साथ ही जिला मुख्यालय के विकास में अधिवक्ता साथियों के सुझाव व मार्गदर्शन में आगे काम करने का आह्वान किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ द्वारा अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह व महामंत्री राज बहादुर सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश हरिशंकर सिंह ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद तथा पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश अरुण त्रिपाठी ने उपाध्यक्ष अभिनव आनन्द सिंह को शपथ दिलाई। इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनिरूद्ध सिंह, संयुक्त सचिव मोहम्मद अकमल खां, कोषाध्यक्ष महेंद्र पटेल, पुस्तकालय मंत्री फिरोज खान ने शपथ ली। वहीं सदस्य कार्यकारिणी में विद्याचरण सिंह, पंचानन पांडेय, लालप्यारे श्रीवास्तव, रमाकांत सिंह, शहाबुद्दीन, आनन्द कुमार सिंह, मोहम्मद अकरम, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अनिल कमुर सिंह, झन्मेजय सिंह को जिला जज सुनील कुमार चतुर्थ द्वारा शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने कहा कि बार व बेंच न्याय रथ के दो पहिए है, जिसकी परिकल्पना संविधान में वादकारियों को न्याय दिलाने के लिए की गई है। अधिवक्ता साथियों के हित के संरक्षण के साथ-साथ वादकारियों को सरल व सुलभ न्याय दिलाने का काम होगा। इसके साथ ही चंदौली कचहरी को सुविधाओं से लैस होने को लेकर प्रयास जारी रहेगा। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व संचालन निवर्तमान महामंत्री शमशुद्दीन ने किया।











