चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख़्याजा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर रविवार को पिकअप का टायर फटने से पीछे बैठे आधा दर्जन दूध के व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दिए। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है। दूध के व्यापारी पिअकप से बाल्टे में दूध लेकर वाराणसी बेचने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वो गंजख्वाजा नेशनल हाइवे के समीप पहुचे की अचानक पिकअप का टायर फट गया। जिससे पिअकप नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में परासी खुर्द गांव निवासी धर्मराज 60 वर्ष, परासी खुर्द निवासी रमेश कुमार 40 वर्ष मझवार निवासी बलवंत 36 वर्ष मसौनी गांव निवासी अनिल यादव 35 वर्ष जमोखर गांव निवासी बासुदेव 56 वर्ष परासी खुर्द जयप्रकाश 50 वर्ष को गंभीर चोट आई है। वहीं अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दिए घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है।
चंदौली-नेशनल हाइवे पर तेज़ आवाज के साथ अनियंत्रित हो कर पलटी पिकअप,आधा दर्जन दूध के व्यापारी घायल
निकाय चुनावः जीत की लालसा में सत्ता पक्ष की शरण में जनाधार विहीन उम्मीदवार
टिकट के लिए पार्टी कार्यालय की गणेश परिक्रमा कर रहे सभासद व चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी
Young Writer, चंदौली। नेता अब छुट भइया भी नहीं रहे। निकाय चुनाव के वर्तमान परिदृश्य को देखकर आज इस जुमले को लिखना, पढ़ना व कहना पड़ रहा है। जी हां! स्थानीय राजनीति में छोटे राजनेताओं की प्रतिष्ठा व पहचान इस कदर धूमिल हो गयी है कि उन्हें वार्ड सभासद तक के चुनाव को लड़ने और जीतने के लिए दलों के जनाधार का सहारा है। चेयरमैन पद के लिए तो अलग ही मारामारी है। जबकि कुछ वर्षों पहले चेयरमैन व सभासदी के चुनाव को एकल व्यक्तित्व, प्रतिष्ठा व पहचान का चुनाव माना जाता था, लेकिन वर्तमान में लोकल राजनीति में नेताओं की पहचान इस कर खो गई है कि वे अब बिना दल के चुनाव लड़ने तक की सोच अपने अंदर विकसित नहीं कर पा रहे हैं। वर्तमान निकाय चुनाव-2022 इसका जीता जागता उदाहरण है।
चंदौली नगर पंचायत 15 वार्डों वाला निकाय है। जहां नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ी जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। वहीं वार्डों का अपना आरक्षण है। आरक्षण चक्र स्पष्ट होते ही भावी उम्मीदवारों के नाम व चेहरे भी धीरे-धीरे स्पष्ट हुए। इसके साथ ही चुनावी मैदान में अपनी धाक जमाने की बजाय अधिकांशतः भावी उम्मीदवार सत्ता पक्ष का उम्मीदवार बनने की दौड़ में अंधाधुंध भागे जा रहे हैं। हर कोई सत्ता पक्ष के चुनाव चिह्न पर अपनी जीत को सुनिश्चित देख उसे हासिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है। पार्टी कार्यालय की गणेश परिक्रमा से लगायत वार्ड प्रभारियों तक की ख़ुशामद की जा रही है। यहां तक की लोग वार्ड सभासदी के टिकट के लिए भी पूरी ताकत लगाने की बात करते व कहते हुए सुने जा रहे हैं।
चंदौली नगर निकाय चुनाव के इतिहास में शायद यह पहला अवसर होगा जब चेयरमैन व वार्ड सभासद का चुनाव लड़ रहे दिग्गजों का खुद पर इतना अविश्वास है। स्थिति यह है कि ये अब अपने व्यक्तित्व के बूते चुनाव लड़ने और उसे जीतने की बात तक नहीं सोच पा रहे हैं। ऐसे में यह आमजन को अपनी जीत का भरोसा कैसे दिला पाएंगे? यह बड़ा प्रश्न है। राजनीतिक परिदृश्य में इसे पहचान व व्यक्तित्व का पतन कहा जाता कहीं से भी गलत नहीं होगा। स्थानीय जानकार व पुरनियों की माने तो वर्तमान में चुनाव लड़ने वाले अधिकांश उम्मीदवार अपरिपक्व व गैरराजनीतिक छवि वाले लोग हैं जो राजनीतिक व सत्ता की चमक-दमक देखकर इसमें अपना भविष्य बनाने व अपनी तकदीर को चमकाने आए हैं जिनका न तो खुद का कोई सामाजिक ताना-बाना है और ना ही इनका कोई राजनीतिक सक्रियता और इतिहास रहा है जो इनके अविश्वास का सबसे बड़ा कारण है। अपनी जीत-हार के प्रति इसी अविश्वास व संशय को दूर करने के लिए इन्हें सत्ता के साथ व ताकत की जरूरत है ताकि उनके जनाधार की पतवार से ये अपनी राजनीतिक नाव को पार लगा सके।
सूत्रों से मिले आंकड़े बताते हैं कि सत्तारूढ़ दल भाजपा से चंदौली के चेयरमैन पद का उम्मीदवार बनने के लिए करीब आवेदन प्राप्त हुए हैं। यानी 15 वार्ड वाले चंदौली नगर के प्रत्येक वार्ड के सापेक्ष एक उम्मीदवार ने भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की है। इसी तरह वार्ड सभासद का टिकट पाने वालों का भी रेला भाजपा कार्यालय लगा हुआ, जहां एक-एक वार्ड से तीन से चार की संख्या में उम्मीदवार टिकट की डिमांड पार्टी से करते हुए नजर आ रहे हैं। अन्य दलों से उम्मीदवार दूरी बनाए हुवे है। अब देखना यह है कि किन्हें सत्तारूढ़ दल का साथ और सहयोग मिल पाता है और कौन इसके सहारे अपने चुनावी संघर्ष को जीत में तब्दील कर पाता है।
चंदौली-तेज रफ्तार बाइक से गिरकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र विशुनपुरा गांव के समीप शनिवार की देर रात बबुरी मार्ग पर तेज़ रफ़्तार बाइक अनियंत्रित हो कर।सड़क पर गिर गयी। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर 108 की सहायता जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। और आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताते हैं कि बबुरी थाना क्षेत्र के केवटी गांव निवासी कन्हैया दुबे 21 वर्ष विशुनपुरा गांव की तरफ से अपने घर केवटी जा रहे था। जैसे ही वो विशुनपुरा चौराहे पर प्राइमरी स्कूल के पास पहुचा की अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी। इससे वो सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। हादसे से उसके सर व हाथ पैर में गंभीर चोट होने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटनास्थल पर जुटे आस पास ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में पर 108 की सहायता से पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इस बाबत थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होने से युवक सड़क पर गिर गया था गंभीर चोट होने से उसकी मौत हो गई शव के कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
प्रमसपा ने अतिपिछड़ी जातियों के हक की आवाज को किया बुलंद
प्रमसपा ने अतिपिछड़ी जातियों के हक की आवाज को किया बुलंद
Young Writer, डीडीयू नगर। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी का 28वां स्थापना दिवस डीडीयू नगर स्थित लाट नंबर दो पर मनाया गया। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के मंडल महामंत्री गणेश प्रसाद बिंद ने कहा कि पार्टी का गठन अतिपिछड़ी दलित अल्पसंख्यक और जो समाज के मुख्यधारा से बंटा हुआ है उसको ध्यान में रखते हुए गठन किया गया था। पार्टी हमेशा 17 अतिपिछड़ी जातियों के हक के लिए आवाज उठाती रही है।
प्रदेश अध्यक्ष भोला बिंद ने कहा कि प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम का ध्रूवीकरण करके अराजकता कायम किया जा रहा है हमें मुद्दों से भटकाया जा रहा है महंगाई की मार से आम जनमानस परेशान है वही युवा रोजगार न मिलने से व्यथित हैं प्रदेश सरकार गरीबों को गरीब और अमीरों को अमीर कर रही है उसकी कथनी करनी में जमीन आसमान का अंतर है। अंत में स्थापना दिवस कार्यक्रम का समापन करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री मोतीलाल बिंद ने कहा कि सत्ता में भागीदारी हिस्सेदारी हम लेकर रहेंगे और आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में सब सीटों पर प्रत्याशी उतार कर किसान विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। इस अवसर पर पार्टी के जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष तपस्या बिंद, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम पासवान, सद्दाम हुसैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश पासवान, विधानसभा अध्यक्ष चकिया रमेश बिंद, शशि प्रभा बिंद, सैयद राजा विधानसभा अध्यक्ष निरहू बिंद, नीरज गोस्वामी, नगर अध्यक्ष बालकरण बिंद, भगवती बिंद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
आक्रोश: दाखिले में आई अड़चन तो धानापुर में धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं
मामला धानापुर स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
Young Writer, धानापुर। कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को दाखिले सहित अन्य समस्याओं को लेकर छात्र-छात्राओं ने धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि शिक्षक नियमित रूप से महाविद्यालय नहीं आते है। छात्र-छात्राएं दाखिले के लिए विगत कई दिनों से दौड़ रहे है। मार्कशीट मांगने पर चाभी नहीं होने बहाना बनाया जाता है। शनिवार को विद्यार्थियों ने कलर्क से दाखिले के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि बिना शिक्षक के जांच किए बगैर फार्म लेने से इन्कार कर दिया। प्रवेश की अंतिम तिथि होने व शिक्षक के गैरहाजिर होने की दशा में प्राचार्य द्वारा की गई अनदेखी से विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा।
इस दौरान धरनारत छात्र-छात्राओं का कहना है कि पुस्तकालय तो है लेकिन वह कई वर्षाें से बंद पड़ा है। उसके दरवाजे पर लगे ताले पुस्तकालय की व्यथा को बताते है। आरोप लगाया कि महाविद्यालय अनुशासनविहीन हो चुका है। आए दिन महाविद्यालय में बाहरी लोग आकर खुराफात करते हैं। साथ ही छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर एक कर्मचारी नियुक्त करने का अपील की। वहीं शौचालय की साफ-सफाई और पानी को लेकर भी सवाल उठाए। इस बाबत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आरएन शर्मा का कहना है कि दाखिले की अंतिम तिथि नौ दिसंबर और छात्रवृति की अंतिम तिथि दस तारीख निर्धारित की गई थी। बावजूद इसके छात्रों का दाखिला नहीं हो सका, जिसको देखते हुए शनिवार को भी दाखिला का काम किया गया।
डीएम का फरमानः स्वयं सहायता समूहों को हैंडओवर करें सामुदायिक शौचालय
चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक
Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन की अध्यक्षता में शुक्रवार की देर सायं स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत एसबीएम फेज-2 के अंतर्गत स्वच्छ शौचालयों के साथ ही सामुदायिक शौचालयों के निर्माण एवं हैंडओवर कराए जाने पर चर्चा हुई। जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के अंतर्गत राज्य स्तर से प्राप्त कुल 13731 लक्ष्य के सापेक्ष 11407 स्वच्छ शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि शेष शौचालयों का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करा लिया जाए। एसबीएम फेज-2 के अंतर्गत जनपद में पूर्ण हो चुके समस्त सामुदायिक शौचालयों को महिला स्वयं सहायता समूहों को अविलंब हैंडओवर करा दें। पूर्व में हस्तांतरित हो चुके सामुदायिक शौचालयों की देखरेख करने वाली महिला समहों को निर्धारित मानदेय की धनराशि का भुगतान फौरन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सामुदायिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई का प्रबंध सुनिश्चित रहे। निर्मित हो चुके व्यक्तिगत शौचालयों का उपयोग करने हेतु लोगों को प्रेरित करने का लगातार प्रयास किया जाए। ग्राम स्तरीय स्वच्छता व निगरानी समितियां सक्रिय रहते हुए साप्ताहिक रूप से लोगों को शौचालयों के प्रयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता, हैंड वॉश आदि के लिए लगातार जागरूक करते रहें। स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 के अंतर्गत निर्धारित ग्राम पंचायतों में खाद गड्ढा एवं सोख्ता गड्ढा का निर्माण लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत शीघ्रता से कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गंगा किनारे अवस्थित समस्त 47 ग्राम पंचायतों के 65 राजस्व ग्रामों में सॉलि़ड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की कार्ययोजना अविलंब तैयार करा लिया जाए। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के निर्धारित प्रक्रिया व स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 अंतर्गत उदीयमान, उज्जवल एवं मॉडल ग्राम बनाए जाने पर चर्चा करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई समयानतर्गत कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए आदि उपस्थित रहे।
स्कूली बच्चों के लिए पढ़ने के साथ खेलकूद भी जरूरीः जितेंद्र पांडेय
भाजपा जिला महामंत्री ने ध्वज फहराकर गुरुकुल स्कूल के खेलकूद कार्यक्रम का किया आगाज
Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के नेगुरा स्थित गुरुकुल स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन भाजपा महामंत्री जितेंद्र पांडेय ने ध्वज फहराकर किया। इसके बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया। तत्पश्चात उन्होंने शुटिंग में हाथ आजमाया और स्कूल प्रबंधन की ओर से खेलकूद के बेहतर आयोजन के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद संरक्षक इम्तियाज अहमद खां और प्रधानाचार्य कृष्णकांत ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में बच्चे खेलकूद गतिविधियों से दूर होते जा रहे हैं, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास व्यापक पैमाने पर नहीं हो पाता। ऐसे में स्कूल की ओर से निरंतर खेल आयोजन किया जाना सराहनीय और बच्चों के सर्वांगीण विकास के हित में है। कहा कि आज ज्यादातर बच्चे मोबाइल व टीवी में ही अपना समय गुजार दे रहे हैं। ऐसे में उन्हें इनडोर या आउटडोर गेम में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिल पाता और धीरे-धीरे आज ऐसे खेलों के प्रति बच्चों की रूचि तेजी से घट रही है। उन्होंने सभी बच्चों से आह्वान किया कि प्रतियोगिता में पूरे दमखम व सूझ-बूझ के साथ प्रतिभाग करें। कहा कि खेल हमें अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। साथ ही टीम भावना हमें एकजुटता की ताकत का ऐहसास कराती है। यदि दोनों नियम आगे चलकर हमारे जीवन में काम आते हैं। खेलों से हमें आपसी प्रेम, सद्भावना के साथ ही एकजुट रहने का संदेश मिलता है। प्रबंधक इसरार अहमद ने बताया कि बच्चे शारीरिक एवं मानसिक रूप से हमेशा चुस्त-दुरूस्त रहें। इसे देखते हुए विद्यालय की ओर से निरंतर ऐसे आयोजन किए जाते हैं, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो और वे पढ़ाई में भी तेजी से आगे बढ़ें। इसके बाद बच्चों ने कबड्डी, शूटिंग आदि खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिद्वंदियों को शिकस्त दी।

रामपुर उपचुनाव में धांधली के विरोध में मुखर हुए चंदौली के सपाई
सपाइयों ने चंदौली कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को मुख्यालय से पार्टी कार्यालय पर हुई। जहां पर मैनपुरी और खतौली में हुए उपचुनाव के दौरान पार्टी के प्रत्याशी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वहीं रामपुर में प्रशासन की ओर से वोट न डालने देने और लोकतंत्र की हत्या किए जाने के मामले को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम उमेश मिश्रा को राज्यपाल और निर्वाचन आयोग के नाम मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र का दमन किया जा रहा है जिसका उदाहरण रामपुर का उपचुनाव है। जहां पर जिला पुलिस-प्रशासन ने सत्ता पक्ष के इशारे पर मतदाताओं को वोट डालने से रोक दिया। देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसी दमनकारी नीतियों के लिए कोई जगह नहीं है। सारे दस्तावेज होने के बावजूद भी वोट ना देने के लिए जिला प्रशासन ने जिस प्रकार से लाठी का इस्तेाल किया, उससे साफ जाहिर होता है कि शासन के इशारे पर लोकतंत्र का हनन किया जा रहा है। इसे समाजवादी पार्टी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में डिंपल यादव और खतौली विधानसभा के उपचुनाव में मदन भैया के जीत पर कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की बदौलत मिली है। कार्यकर्ताओं को अब संघर्ष करने के लिए तैयार रहना होगा भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संगठित होकर अब संघर्ष करने की जरूरत है। इस दौरान सत्य नारायण राजभर, जितेंद्र कुमार, संतोष यादव, राजकुमार जयसवाल, अशोक त्रिपाठी, शशिकांत भारती, प्रभु नारायण यादव, अजय गुप्ता, मुसाफिर चौहान, आरती यादव, चंद्रशेखर यादव, राजा, नफीस आदि उपस्थित रहे।
निकाय चुनावः चकिया में चेयरमैन पद पर तीसरी बार महिलाओं को मिला मौका
आरक्षण में महिलाओं को वरीयता के बाद चुनावी मैदान से बाहर हुए पुरुष प्रत्याशी
Young Writer, चकिया। नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद और वार्ड सभासदों के जारी आरक्षण के बाद चुनावी गलियारे में गहमागहमी का माहौल व्याप्त हो गया है। नगर पंचायत के इतिहास में तीसरी बार महिलाओं को दावेदारी के लिए आरक्षण में मिली तरजीह के बाद जहां नगर की महिलाओं में हर्ष का माहौल व्याप्त है, वहीं आरक्षण की टकटकी लगाए पुरुष प्रत्याशियों में मायूसी देखी जा सकती है। विभिन्न पार्टी कार्यालयों पर एक तरफ जहां नेताओं और समर्थकों की चहलकदमी बढ़ गई है वहीं दूसरी तरफ एक दर्जन से अधिक महिला प्रत्याशियों ने अपनी अपनी टोली के साथ वार्डों में युद्ध स्तर पर कैंपेनिंग शुरू कर दिया है।
नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व के वर्षाे में 2006 में राजद के टिकट पर दिवंगत चेयरमैन अशोक कुमार बागी की पत्नी मीरा जायसवाल और 2012 में सपा समर्थित होकर रवि प्रकाश चौबे की पत्नी रीता चौबे ने दावेदारी करते हुए जीत हासिल की थी। शासन ने एक बार फिर आरक्षण में महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है। वर्तमान में भाजपा के पैनल से पूर्व सभासद और पत्रकार गौरव श्रीवास्तव की पत्नी अर्चना श्रीवास्तव, समाजसेवी व व्यापारी कैलाश जायसवाल की पत्नी आरती जायसवाल, राजकुमार जायसवाल की पत्नी चंदा जायसवाल, के अलावा शिवरतन गुप्ता की पत्नी सीमा गुप्ता, प्रभात जायसवाल की पत्नी सुषमा जायसवाल, मनोज जायसवाल की पत्नी दिव्या जायसवाल के अलावा सपा के पैनल से रवि प्रकाश चौबे की पत्नी पूर्व चेयरमैन रीता चौबे, दिवंगत चेयरमैन अशोक कुमार बागी की पत्नी मीरा जायसवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता की पत्नी किरन गुप्ता मैदान में हैं। अब देखना है सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस किस चेहरे को अपने पार्टी का टिकट देती है। चट्टी चौराहे और चाय पान की दुकानों पर पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद मायूस प्रत्याशियों के निर्दल चुनाव लड़ने के भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिलहाल कुछ भी हो अध्यक्ष पद की कमान महिलाओं के हाथ में आ गई है। अब देखना है नगर की जनता विकास की राह प्रशस्त करने वाली किस महिला नेत्री को अपना नेता चुनेगी।
हिदायतः किसानों ने पराली जलाई तो देना होगा भारी भरकम अर्थदण्ड
Young Writer, चंदौली। जिला कृषि अधिकारी बसन्त कुमार दुबे ने बताया कि पराली जलाने की समस्या से पर्यावरण प्रदूषण तथा मृदा स्वास्थ्य को हो रहे नुकसान को गम्भीरता से लिया है। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने इसकी रोक-थाम के लिए लघु व सीमान्त किसान 02 एकड़ से कम भूमि धारकों को 2500 रुपये, लघु एवं सीमान्त किसानों को 02 से 05 एकड़ तक के भूमि धारकों को 5000 हजार रुपये एवं बड़े कृषक 05 एकड़ से अधिक भूमि धारकों को पराली जलाने पर 15000 रुपये अर्थदण्ड की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बतायाकि जनपद में धान की पराली जलाने की समस्या से निजात दिलाने के लिए सुखबीर एग्रो लिमिटेड गाजीपुर द्वारा सार्थक पहल की गयी है इसके अन्तर्गत कम्पनी द्वारा 5 बेलर मशीने (गाठ बनाने वाली मशीने) लायी गयी है जो खेत में अवशेष धान के डंठलो को बटोरकर गांठ बनाकर उसको अन्यत्र उपयोग के लायक बनाया जायेगा। इससे किसानो का खेत अगली फसल की बुआई के लिए समय से खाली हो जायेगा। इसके लिए उनको कोई शुल्क भी नही देना होगा तथा पराली लाने के अपराध से बच सकेंगे। उन्होंने जनपद के कृषको से अनुरोध है कि यदि आपके खेत में धान की पराली अवशेष है एवं खेत को शीघ्र खाली करना है तो सुखबीर एग्रो लिमिटेड गाजीपुर के सुखपाल सिंह मोबाइल नंबर-9416411931, मनदीप सिंह मोबाइल नंबर-7015713953 तथा भलिन्दर सिंह मोबाइल नंबर-9466092161 से सम्पर्क कर सकते है। इसके अलावा जिला कृषि अधिकारी, चन्दौली के मोबाइल नंबर 7839882312 पर सूचित कर सकते है।











